herzindagi
How to make perfect sabudana vada

सावन में साबूदाना वड़ा बनाते समय ना करें ये चार गलतियां

सावन के महीने में लोग व्रत रखते हैं और इस दौरान साबूदाना वड़ा बनाया जाता है। हालांकि, साबूदाना वड़ा बनाते समय आपको कुछ छोटी-छोटी गलतियों से बचना चाहिए। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-07-28, 08:00 IST

सावन के महीने में लोग भगवान भोले की भक्ति में सराबोर हो जाते हैं। इस दौरान लोग व्रत-उपवास रखते हैं। इतना ही नहीं, जो लोग व्रत नहीं रख पाते हैं, वे भी अपने खान-पान का खास ख्याल रखते हैं। सावन में लोग कई तरह की खाने की चीजों का परहेज करते हैं और उसकी जगह फल, डेयरी प्रोडक्ट्स, कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा और साबूदाना आदि को अपने आहार का हिस्सा बनाते हैं। साबूदाना का सेवन सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है और इसे व्रत के दौरान भी खाया जा सकता है।

आमतौर पर, साबूदाने की मदद से कई तरह की चीजें बनाई जा सकती हैं। लेकि इनमें साबूदाना वड़ा काफी टेस्टी लगता है। अक्सर लोग इसे जरूर बनाकर खाते हैं। यह काफी क्रिस्पी होता है, जिसकी वजह से इसे बनाने और खाने का मन करता है। हालांकि, कुछ लोगों की यह शिकायत होती है कि उनका साबूदाना वड़ा सॉगी हो जाता है या फिर वह उतना टेस्टी नहीं बनता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि वे साबूदाना वड़ा बनाते समय कुछ छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको साबूदाना वड़ा बनाते समय की जाने वाली कुछ कॉमन मिसटेक्स के बारे में बता रहे हैं, जिनसे आपको बचना चाहिए- 

कम समय के लिए भिगोना

Sabudana vada dos and don'ts

जब आप साबूदाना वड़ा बना रहे हैं तो उसे सही तरह से भिगोना बेहद जरूरी है। कई बार ऐसा होता है कि लोग साबूदाना को धोए बिना ही भिगो देते हैं या फिर उसे पर्याप्त समय के लिए नहीं भिगोते हैं। इससे यह सख्त हो सकता है या कच्चा रह सकता है। हमेशा ध्यान रखें कि साबूदाना वड़ा बनाने से पहले इसे एक हल्के से धोएं और इसे कम से कम 4-5 घंटे या रात भर के लिए भिगोकर रखें।  

इसे भी पढ़ें- व्रत में बिना नमक के बना सकते हैं ये चीजें, नहीं लगेगी कमजोरी

पानी को सही तरह से ना निकालना

एक बार जब साबूदाना भीग जाते हैं तो वड़ा बनाने से पहले पानी को पूरी तरह से निकालना जरूरी होता है। अगर साबूदाना में ज़्यादा नमी होती है तो ऐसे में वड़े तलते समय टूट जाते हैं या बहुत नरम और चिकने हो जाते हैं। इतना ही नहीं, साबूदाना भिगोते समय ज़्यादा पानी का इस्तेमाल करने से भी बचना चाहिए। इससे  साबूदाना बहुत ज़्यादा गीला और चिपचिपा हो जाता है, जिससे वड़े बनाने में मुश्किल होती है और तलते समय वे बिखर जाते हैं।

सही तरह से मैश ना करना

साबूदाना वड़ा आलू, मूंगफली, नींबू के रस और अन्य मसालों के क्लासिक मिश्रण से तैयार किया जाता है। इसे सही तरह से मैश करना चाहिए, जिसमें अक्सर लोग गड़बड़ कर देते हैं। मसलन, वे आलू को सही तरह से मैश नहीं करते हैं और उसके बड़े टुकड़े छोड़ देते हैं, जिससे उसका टेक्सचर सही नहीं आता है। इतना ही नहीं, इससे तलते समय वड़े टूट सकते हैं। लेकिन जब आप वड़ा बनाने के लिए सभी सामग्री को मिक्स कर रहे हैं तो उसे हल्के हाथों से मैश करना चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया जाता है, तो साबूदाना बहुत अधिक क्रश हो सकता है, जिससे मिश्रण चिपचिपा बन सकता है।

इसे भी पढ़ें- बगैर तेल के बना सकते हैं ये चीजें, सावन में इन ऑयल-फ्री डिशेज का लें मजा

पैन में एक साथ बहुत सारे वड़े डाल देना

Secrets to crispy sabudana vada

कई बार लोग समय की बचत करने के लिए पैन में एक साथ बहुत सारे वड़े डाल देते हैं। हालांकि, आपको यह गलती नहीं करनी चाहिए। इससे तेल का तापमान कम हो जाता है। जिससे वड़े असमान रूप से पकते हैं और सॉगी हो जाते हैं। ऐसे में आपको वड़े में वह क्रिस्पीनेस नहीं मिलती है, जो वास्तव में मिलनी चाहिए।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik

 

 

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।