herzindagi
How to make masala peanuts without besan

बिना बेसन के सिर्फ 10 मिनट में तैयार करें मसाला पीनट, जानें रेसिपी

अगर आपको नमकीन खाना ज्यादा पसंद है तो यकीनन आपको मसाला पीनट की यह रेसिपी जरूर पसंद आएगी।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-09-26, 12:25 IST

इस मौसम में अगर गरमागरम चाय के साथ स्नैक्स मिल जाएं, तो मजा ही आ जाता है। हालांकि, शाम को चाय पीने की आदत सबको होती है, लेकिन ज्यादातर महिलाओं का मन कुछ चटर-पटर खाने का करता है। ऐसे में महिलाएं रोज-रोज क्या बनाएं उसकी भी अलग टेंशन रहती है।

अगर आप भी चाय के साथ कुछ मसालेदार खाने की सोच रही हैं, लेकिन आपके कोई रेसिपी समझ नहीं आ रही है, तो यकीनन मसाला पीनट ट्राई करना आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। जी हां, मसाला पीनट बनाना न सिर्फ आसान है बल्कि खाने में स्वादिष्ट भी है, जिसे आप नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से बना सकती हैं।

बनाने का तरीका

Masala peanuts in hindi

इसे ज़रूर पढ़ें- 5 मिनट में बनाएं बाजार जैसी रोस्टेड पीनट मसाला चाट

  • अब एक नॉन-स्टिक पैन में 2 चम्मच घी डालें और जब घी गर्म हो जाए तो इसमें मूंगफली डाल दें।
  • अब मूंगफली को हल्की आंच पर 5 मिनट तक हल्का ब्राउन होने तक भून लें, लेकिन आप मूंगफली को लगातार चलाती रहें वर्ना मूंगफली जल जाएंगी।
  • जब मूंगफली हल्की ब्राउन हो जाएं तो इसे एक बाउल में निकाल लें और फिर नमक,लाल मिर्च, चाट मसाला आदि डाल दें।

इसे ज़रूर पढ़ें- बाजार जैसी कुरकुरी मसाला मूंगफली घर पर सिर्फ 10 मिनट में बनाएं, जानें रेसिपी

Image Credit-(@Freepik and Shutterstock)

मसाला पीनट Recipe Card

आप इस तरह घर पर मसाला पीनट तैयार कर सकती हैं।

Vegetarian Recipe
Total Time: 10 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 5 min
Servings: 3
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 175
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • 2 कप-मूंगफली
  • 2 चम्मच- घी
  • 1/2 चम्मच- लाल मिर्च
  • 1/2- चाट मसाला
  • 1/2 छोटा चम्मच- नमक
  • 1 चम्मच- नींबू का रस

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहला एक बाउल में इसे निकाल कर छिलकों को उतार लें और साइड में रख दें।

  2. Step 2:

    अब एक नॉन-स्टिक पैन में 2 चम्मच घी डालें और जब घी गर्म हो जाए तो इसमें मूंगफली डाल दें।

  3. Step 3:

    अब मूंगफली को हल्की आंच पर 5 मिनट तक हल्का ब्राउन होने तक भून लें।

  4. Step 4:

    जब मूंगफली हल्की ब्राउन हो जाएं तो इसे एक बाउल में निकाल लें और सभी मसाले डाल दें।

  5. Step 5:

    फिर इसे अच्छी तरह से मिला लें और चाय के साथ सर्व करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।