घर पर सिर्फ 10 मिनट में बनाएं हेल्दी और टेस्टी मैंगो प्रोटीन शेक, बढ़ाएं शरीर की ताकत

गर्मियों के मौसम में अच्छी फिटनेस के लिए आप केमिकल प्रोटीन शेक की जगह घर पर बनाएं नेचुरल प्रोटीन शेक, जानें आसान रेसिपी। 

 
  • Shilpa
  • Editorial
  • Updated - 2022-05-22, 09:00 IST
mango protein shake recipe at home m

परिवार की अच्छी सेहत के लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करती हैं। बच्चों से लेकर बड़े लोगों के स्वास्थ्य के लिए महिलाएं घर पर पौष्टिक खाना बनाती हैं। वहीं गर्मियों के मौसम में हेल्दी और टेस्टी खाना बनाना किसी टास्क से कम नहीं होता है। अगर आप अपने बच्चे, भाई और पति समेत परिवार के लोगों की अच्छी सेहत के लिए कुछ टेस्टी और हेल्दी रेसिपी की तलाश में हैं, तो आप एक बार मैंगो प्रोटीन शेक ट्राई कर सकती हैं। यह प्रोटीन शेक टेस्टी होने के साथ साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इस शेक का सेवन आप भी कर सकती हैं।

आम में कर्बोस और विटामिन-सी पाया जाता है। यह पौष्टिक तत्व शरीर को एनर्जी देने का काम करता है। इसके अलावा दूध और बादाम मांसपेशियों तो मजबूत करता है। मार्केट में मिलने वाले प्रोटीन पाउडर की जगह आप घर पर प्रोटीन शेक बनाकर अच्छी बॉडी फिटनेस बना सकती हैं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं मैंगो प्रोटीन शेक की क्विक रेसिपी।

विधि

  • सबसे पहले एक बड़ा आम लें।
  • इस आम को छिलकर इसे छोटे-छोटे हिस्से में काट लें।
  • अब 4 से 5 बादाम लें।
  • ग्राइंडर में इन बादाम को बारीक पीस लें।
  • अब इस बादाम पाउडर में कटा हुआ आम डाल लें।
  • बादाम पाउडर और आम को ग्राइंड कर लें।
  • ग्राइंड करने के बाद एक बार देख लें कि आम अच्छे से मैश हो गया, क्योंकि कई बार मिक्सी में आम अच्छे से मैश नहीं होता है।
  • आम और बादाम पाउडर का मिश्रण मैश होने के बाद इसमें चीनी डालकर एक बार फिर से ग्राइंड कर लें।
  • फिर अब इसमें 1 चम्मच पीनट बटर डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें।
  • अब इसमें 2 कप दूध डालकर फिर से ग्राइंड कर लें।
  • अगर आपको ठंडा प्रोटीन शेक चाहिए, तो आप बर्फ भी डाल सकते हैं।
  • अब इस मिश्रण को बड़े बर्तन में निकाल लें। ( आम खाने के फायदे)
  • इसके बाद ठंडे-ठंडे मैंगो प्रोटीन शेक को गिलास में डालकर सर्व करें।
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

मैंगो प्रोटीन शेक Recipe Card

यह प्रोटीन शेक जितना स्वादिष्ट है उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद है। अगर आपके बच्चे का वजन नहीं बढ़ रहा है, तो आप उन्हें मैंगो प्रोटीन शेक दें।
Her ZindagiHer ZindagiHer Zindagi
  • Total Time :10 min
  • Preparation Time : 5 min
  • Cooking Time : 5 min
  • Servings : 2
  • Cooking Level : Low
  • Course: Beverages
  • Calories: 200
  • Cuisine: Indian
  • Author: Shilpa

सामग्री

  • 1 कटा हुआ आम
  • 4 से 5 बादाम
  • 1 गिलास दूध
  • 1 चम्मच चीनी
  • 1 चम्मच पीनट बटर

विधि

  • Step 1 :

    सबसे पहले आम को धो कर काट लें।

  • Step 2 :

    अब मिक्सी में आम, पीनट बटर और बादाम डालकर अच्छे से पीस लें।

  • Step 3 :

    इसके बाद अब इसमें दूध और चीनी डालकर इसे ग्राइंड कर लें।

  • Step 4 :

    अब प्रोटीन शेक को गिलास में डालकर चेरी से गार्निश करें।

  • Step 5 :

    बर्फ डालकर इसे सर्व करें।

  • Step 6 :

    अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।