महाशिवरात्रि 2020 आने को है और इस मौके पर अगर आप कुछ खास बनाना चाहती हैं तो अमरूद की ठंडाई बना सकती हैं। जैसा ही हम जानते हैं ठंडाई शिव जी का प्रिय भोग होता है, लेकिन बच्चों के लिए भांग वाली ठंडाई नहीं बनाई जा सकती है। ऐसे में आप अपने घर के लिए ये फ्लेवर वाली अमरूद की ठंडाई बनाएं। इस ठंडाई को बनाने की विधि बहुत ही आसान है और ये आपके घर में सभी को पसंद आ सकती है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
इसे सफेद या लाल किसी भी अमरूद से बनाया जा सकता है। इसे आप व्रत में भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
1 पैन में बादाम, काजू, पिस्ता आदी को थोड़ा भून लें और अलग रख लें।
अब सौंफ को भी थोड़ा रोस्ट कर ऐसा करें।
अब काजू, बादाम, पिस्ता, काली मिर्च, सौंफ, गुलाब की पंखुड़ियां (ऑप्शनल) को एक साथ मिक्सर में ग्राइंड कर लें। इसमें अब इलाइची पाउडर डालें। आप चाहें तो इलाइची पाउडर की जगह नॉर्मल इलाइची भी डालकर ग्राइंड कर सकती हैं। इसमें चाहें तो केसर भी मिला लें।
अब आपका ठंडाई मिक्स तैयार है। जब भी ठंडाई बनानी हो तो आधा ग्लास दूध में 2 चम्मच ये ठंडाई मिक्स, 1/2 ग्लास अमरूद का जूस मिलाएं।
इसे अच्छे से चलाएं और बस आपकी ठंडाई तैयार है। इसमें ऐसा कुछ भी इस्तेमाल नहीं किया गया है जो व्रत में न खाया जा सके। अगर आपको इसे ठंडा पीना है तो आइसक्यूब भी डाल सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।