सावन के बाद महाशिवरात्रि ऐसा खास दिन है जो भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन भक्त उपवास रखते हैं, शिवलिंग का अभिषेक करते हैं और महादेव को भोग अर्पित करते हैं। भगवान शिव को यूं तो प्रसन्न करना बहुत आसान है और अगर ऐसे में उनकी पसंदीदा चीजों का भोग चढ़ाया जाए, तो वह खुश हो ही जाएंगे।
मान्यता है कि भांग भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है, इसलिए इस दिन भांग से बनी विशेष रेसिपीज का भोग लगाया जा सकता है। यदि आप महाशिवरात्रि 2025 पर घर पर ही भांग से बने व्यंजन बनाकर भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो हम आपको 4 खास रेसिपी बता रहे हैं:
इन व्यंजनों को बनाना न सिर्फ आसान है, बल्कि यह त्योहार का आनंद भी बढ़ाते हैं। आइए, इन्हें बनाने की पूरी विधि जानते हैं।
भांग ठंडाई महाशिवरात्रि और होली जैसे त्योहारों पर विशेष रूप से बनाई जाती है। यह एक ठंडा और ताजगी से भरपूर ड्रिंक है।
इसे भी पढ़ें: Mahashivratri Bhog Recipes: महाशिवरात्रि पर भगवान को चढ़ाएं इन चीजों का भोग, महादेव होंगे प्रसन्न
भांग के पकोड़े कुरकुरे और स्वादिष्ट होते हैं। इन्हें बनाना आसान है और यह महाशिवरात्रि के लिए एक बेहतरीन स्नैक ऑप्शन हैं।
एक कटोरे में कुट्टू का आटा, भांग का पेस्ट और सभी मसाले मिलाएं। थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा बैटर तैयार करें।
फिर इसमें पालक डालकर मिक्स करें। दूसरी ओर, कड़ाही को गर्म करें और मिश्रण के छोटे-छोटे भाग तेल में डालें।
जब पकोड़े गोल्डन ब्राउन हो जाएं तो उन्हें निकालकर किचन टॉवल या टिश्यू पर रखें।
पहले भगवान शिव को भोग लगाएं और फिर इन्हें पुदीने की चटनी या टमाटर की चटनी के साथ आप खा सकते हैं।
गाजर, आटे और मूंग का हलवा छोड़ आप भांग का हलवा बनाएं। भाग से मिठाई और हलवा उत्तराखंड क्षेत्र में बनाया जाता है। आप भी इसे बनाकर महादेव को भोग लगाएं।
इसे भी पढ़ें: महाशिवरात्रि में प्रसाद के लिए बनाएं ये तीन तरह की ठंडाई
इस महाशिवरात्रि पर इन व्यंजनों को घर पर बनाएं और महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करें! हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।