herzindagi
what bhog can we offer to Lord Shiva

Mahashivratri Bhog Recipes: महाशिवरात्रि पर भगवान को चढ़ाएं इन चीजों का भोग, महादेव होंगे प्रसन्न

भोले बाबा को कल भोग में कई चीजें चढ़ाई जाती हैं। आज आपको बताएं कि उनकी प्रिय चीजों से उन्हें कैसे भोग लगाया जा सकता है। चलिए आज आपको भांग और बेर से जुड़ी रेसिपीज बताएं।
Editorial
Updated:- 2024-03-07, 18:46 IST

महाशिवरात्रि हिंदु कैलेंडर में आने वाला एक बड़ा त्योहार है। इस मौके पर भगवान शिव की अराधना बड़ी धूमधाम से होती है। भजन-कीर्तन और जागरण किए जाते हैं। महादेव को खुश करने के लिए ढेरों पकवान बनाए जाते हैं। भांग, धतूरे, राख, बेलपत्र और बेर जैसी चीजें भोले बाबा को पसंद हैं, इसलिए शिवलिंग पर ये चीजें चढ़ाई जाती हैं। 

सुबह से ही भोग  तैयार होना शुरू हो जाता है। अगर आप हलवा छोड़ कुछ और चीज बनाना चाहें, तो भगवान के लिए भांग के पकोड़े और बेर की खीर बनाई जा सकती है। इन चीजों का भोग भगवान शिव को प्रसन्न करेगा और आपकी मनोकामनाएं भी पूरी होंगी। आइए फिर भोग की रेसिपीज आप भी जान लीजिए। 

भांग के पकोड़े बनाएं

bhang pakode recipe

भांग के पकोड़े, एक पारंपरिक भारतीय नाश्ता है। जी हां, बेसन में भांग मिलाकर इन पकोड़ों को तैयार किया जाता है। उत्तराखंड जैसे राज्य में शिवरात्रि के दिन खासतौर से ये पकोड़े बनाकर भगवान शिव को भोग लगाया जाता है। इसके कैसे बनाना है आप भी जानें-

पकोड़े बनाने के लिए सामग्री-

  • 1 कप कुट्टू का आटा
  • 2-3 बड़े चम्मच भांग पेस्ट या भांग पाउडर
  • 1 मध्यम आकार का आलू, पतला कटा हुआ
  • 1-2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
  • 2 बड़े चम्मच ताज़ा हरा धनिया, कटा हुआ
  • 1/2 चम्मच अजवाइन
  • सेंधा नमक स्वादानुसार
  • आवश्यकतानुसार पानी
  • डीप फ्राई करने के लिए तेल

इसे भी पढ़ें: Mahashivratri Prasad Recipes 2024: महाशिवरात्रि पर भोले बाबा के लिए बनाएं ये ट्रेडिशनल प्रसाद, झटपट हो जाएंगे तैयार

पकोड़े बनाने का तरीका-

  • एक कटोरे में कुट्टू का आटा और भाग का पेस्ट या पाउडर मिलाकर उसे मिक्स कर लें। 
  • दूसरी ओर, आलू को अपने हिसाब से काटकर अलग रख लें। आप इन्हें पहले थोड़े तेल में फ्राई भी कर सकते हैं। 
  • अब आटे वाले कटोरे में कटी हुई हरी मिर्च, अदरक पेस्ट, कटी हुई धनिया पत्ती, अजवाइन, नमक और आलू मिलाकर मिक्स करें।
  • इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर अच्छी कंसिस्टेंसी तैयार कर लें। ध्यान रखें कि बैटर बहुत ज्यादा पतला न हो।
  • अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसकी आंच को मीडियम कर लें। 
  • अब उंगलियों से थोड़ा-थोड़ा बैटर हाथ में लेकर इसे धीरे-धीरे तेल में छोड़कर फ्राई कर लें।
  • पकोड़ों को चारों तरफ से सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक तलें। बीच-बीच में पलटते रहें ताकि वे अच्छे से पक जाएं। 
  • इसे छानकर टिश्यू पेपर पर निकाल लें। इस पहले भगवान शिव को भोग लगाएं और फिर प्रसाद के रूप में बांटें।

बेर की खीर बनाएं

ber kheer recipe

चावल की खीर छोड़िए और इस बार भगवान को पसंद बेर से कुछ नया बनाएं। आप भगवान शिव के लिए भोग में बेर की खीर बना सकते हैं। इसे बनाना भी काफी आसान है। ये रही रेसिपी-

बेरी की खीर की सामग्री-

  • 1 कप ताजा बेर
  • 1 लीटर दूध
  • 1/2 कप चीनी
  • 1/4 कप कटे हुए ड्राई फ्रूट्स(बादाम, काजू, पिस्ता)
  • 1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • केसर के धागे
  • गुलाब की पंखुड़ियां

इसे भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर शिव जी को लगाएं इन तीन तरह की मिठाई को भोग

बेर की खीर बनाने का तरीका-

  • बेर को बहते पानी के नीचे अच्छी तरह धो लें। बीज निकालें और उन्हें छोटा-छोटा काटकर अलग रख लें।
  • एक भारी तले वाले पैन में दूध को मीडियम आंच पर रखकर उबाल लें। दूध को बीच-बीच में हिलाते रहें।
  • उबाल आने के बाद आंच धीमी कर दें और इसे लगभग 10-15 मिनट तक उबलने दें।
  • तैयार बेर के टुकड़ों को उबलते दूध में डाल दीजिए। अच्छी तरह से हिलाएं और धीमी आंच पर तब तक पकाते रहें जब तक कि बेर नरम न हो जाएं।
  • खीर में चीनी डालें और पूरी तरह घुलने तक चलाते रहें। इसमें अपने स्वाद के मुताबिक चीनी डालकर मिलाएं।
  • आखिर में कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर डालकर मिलाएं। खीर को 5-10 मिनट तक पकने दें।
  • खीर में केसर डालकर गार्निश करें और इसे भोले बाबा के भोग में चढ़ाएं। 

 

ये दो तरह के भोग आप भी बनाएं और भगवान को जरूर चढ़ाएं। हमें उम्मीद है ये रेसिपीज आपको पसंद आएंगी। अगर यह लेख अच्छा लगा, तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।