herzindagi
Easy Kitchen Tips main

जानिए सब्जियों को काटने का सही तरीका, ताकि उनकी न्यूट्रिशन वैल्यू रहे बरकरार

कुकिंग करने से भी पहले चॉपिंग का नंबर आता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि अगर आप इन्हें सही तरह से नहीं काटतीं तो इससे उनकी न्यूट्रिशन वैल्यू काफी कम हो जाती है।
Editorial
Updated:- 2020-08-31, 15:54 IST

आपने अक्सर लोगों से सुना होगा कि हेल्दी रहने के लिए फल-सब्जियां खाना बेहद जरूरी है और हम सभी अपनी डाइट में बचपन से ही सब्जियों को शामिल करती आई हैं। हालांकि जिन घरों में लोग सब्जियां खाना कम पसंद करते हैं, वहां पर महिलाएं सब्जियों को अलग-अलग तरह से कुक करती हैं ताकि हर कोई खुश होकर उसे खाए। हालांकि जब सब्जियों को पकाने की बात होती है तो उसका सबसे पहला स्टेप होता है उन्हें काटना। आमतौर पर हम अपनी रेसिपी की जरूरत के अनुसार सब्जियों को काटती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि सब्जियों को काटने का एक सही तरीका होता है और उन्हें काटते वक्त अगर इन बातों का ध्यान रखा जाए तो इससे सब्जियों की वास्तविक न्यूट्रिशन वैल्यू को बरकरार रखा जा सकता है। जी हां, सब्जियों को पकाने से भी पहले उनके काटने पर ध्यान देना जरूरी है। इससे आपको सब्जी के टेस्ट के साथ-साथ उसके हेल्थ बेनिफिट्स भी मिल सकेंगे। तो चलिए आज हम आपको बता रहे हैं कि सही तरह से सब्जियों को कैसे काटा जाए-

वॉशिंग है पहला नियम

 How To Cut Vegetables

अक्सर ऐसा होता है कि हम सब्जियों को छीलने या काटने के बाद उन्हें पानी के बाउल में डालकर धोती है। लेकिन यह तरीका गलत है। सब्जियों के उपर लगी किसी भी तरह की गंदगी व बैक्टीरिया को हटाने के लिए पहले उन्हें अच्छी तरह वॉश करें और उसके बाद काटें। चॉपिंग या छीलने के बाद सब्जियों को धोने से उसमें मौजूद बेनिफिशियल वाटर सॉल्यूबल विटामिन की कमी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: ये है दुनिया की सबसे हेल्‍दी सब्‍जी, एक बार इसे खाकर जरूर देखिए

सब्जियों को छीलना

 How To Cut Vegetables

सब्जियों को काटने से पहले उन्हें छीलना होता है और इसलिए आपको उसे सही तरह से छीलना आना चाहिए। कई महिलाएं सब्जियों को मोटा छिलका उतारती हैं, लेकिन इससे आप छिलके के साथ-साथ उसकी न्यूट्रिशन वैल्यू को भी कम करती हैं। दरअसल, सब्जियों को छीलते समय हमेशा बेहद पतला छिलका उतारने की सलाह दी जाती है, क्योंकि सब्जियों के अधिकतम पोषक तत्व इसकी स्किन के पास की मौजूद होते हैं। वैसे आप कुछ सब्जियों को हाथों की मदद से भी छील सकती हैं।

काटने का तरीका

 How To Cut Vegetables

अब बारी आती है सब्जियों को सही तरीके से काटने की। सब्जियों को बहुत बारीक रूप से काटना अच्छा नहीं माना जाता। अक्सर यह देखा गया है कि हम सब्जियों को जितना बारीक काटते हैं, वे उतने ही पतले और अच्छे दिखते हैं। लेकिन इस तरीके से सब्जियों को काटकर हम इसके पोषक तत्वों को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। इतना ही नहीं, चॉपिंग की इस विधि से सब्जियां अपनी नमी और प्राकृतिक रंग खो सकती हैं, जिससे इसके पोषक तत्व भी कम हो जाते हैं। इसलिए यदि आप उन्हें स्टोर करके अपनी सब्जी को उपयोग में रखने की योजना बना रही हैं, बेहतर होगा कि आप उन्हें बड़े टुकड़ों में ही काटें।

 

 


इसे भी पढ़ें: सब्जियों का रंग बताता है उनसे मिलने वाले फायदे

पहले समझें सब्जियों को

 vegetables cutting style

सब्जियों को पकाने या खाने से पहले उन्हें छीलना व काटना जरूरी होता है, लेकिन अगर आप अपनी सब्जियों को बेहतर तरीके से जानेंगी तो अधिकतर पोषक तत्व प्राप्त कर पाएंगी। मसलन, ऐसी कई सब्जियां होती हैं, जिनकी स्किन को छीलने या हटाने की जरूरत नहीं होती। आमतौर पर, सब्जियों के अधिकतर पोषक तत्व उनके छिलके में ही छिपे होते हैं। उदाहरण के तौर पर, आप खीरा, टमाटर, आलू और बैंगन जैसी सब्जियों के छिलके उतारे बिना भी उसे खा सकती हैं। इससे आपको अधिकतम लाभ प्राप्त होगा।

अगली बार आप जब भी सब्जियों को काटेंगी, इन बातों का ध्यान जरूर रखेंगी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर करना ना भूले व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।