भारत को यूं ही विभिन्नताओं का देश नहीं कहा जाता। भारत के हर राज्य की बोली और पहनावे में तो आपको भिन्नता देखने को मिलती है ही, हर प्रांत के खाने का स्वाद भी अलग होता है। कहीं सरसों का साग और मक्का की रोटी तो कहीं लिट्टी चोखा तो कहीं दाल ढोकली, हर राज्य के खाने की बात ही निराली है। इस लिस्ट में असम राज्य भी पीछे नहीं है। यहां के सुंदर नजारों के अलावा असम का फूड भी लोगों को यहां खींच लाता है। असम में कहीं न कहीं बंगाली व्यंजनों का प्रभाव नजर आता है, लेकिन फिर भी यहां के खाने का स्वाद एकदम अलग है जो आपको पूरे देश में कहीं और नहीं मिलेगा। खासतौर से, यहां के नॉन-वेज फूड का कोई मुकाबला नहीं। असम में आपको स्वादिष्ट पोर्क, चिकन और मटन के कई व्यंजनों का स्वाद चखने को मिलेगा। वैसे यहां शाकाहारी के लिए भी ऑप्शन की कमी नहीं है। अगर आप असम जा रही हैं तो वहां की कुछ रेसिपीज का एक बार लुत्फ जरूर उठाएं-
खार
जब भी असम के विशिष्ट व्यंजनों की बात होती है तो खार का नाम सबसे पहले लिया जाता है। यह एक स्वादिष्ट करी है जो कच्चे पपीते, दालें, तारो और मुख्य रूप से मांसाहारी सामग्री के साथ बनाई जाती है। इस डिश को बनाते समय सभी सामग्री को केले के पत्ते की मदद से फिल्टर किया जाता है जो इस डिश को एक अलग टेस्ट प्रदान करता है। असम में लोग इसे दिन के समय चावल के साथ खाना पसंद करते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: इस मंदिर में होती है मां की योनि की पूजा, जानिए वो वजह जिस कारण प्रसाद में बटती है खून की रुई
मासेर टेंगा
यह tangy करी असम में सबसे लोकप्रिय भोजन में से एक है। यह एक तरह की फिश करी है, इसमें मछली को धीमी गति से पकाया जाता है। साथ ही इसे बनाते समय आउटेंगा, टमाटर और नींबू का इस्तेमाल किया जाता है। इस फिश करी के टेस्ट का कोई मुकाबला नहीं कर सकता। अगर आप मांसाहारी हैं तो असम में इस फिश करी को खाना बिल्कुल भी न भूलें।
आलू पिटिका
भले ही असम में मांसाहारी व्यजंनों का स्वाद लाजवाब है लेकिन शाकाहारी महिलाएं भी यहां आकर बहुत कुछ टेस्ट कर सकती हैं। आलू पिटिका एक ऐसी ही डिश है। वैसे तो यह एक बेहद सिंपल सी डिश है और असम के लोग इसे लंच या डिनर में खाते हैं, लेकिन फिर भी इसका स्वाद बेहद अनोखा होता है। यह डिश सरसों के तेल, प्याज, धनिया, नमक और मसले हुए आलू की मदद से बनाई जाती है।
इसे जरूर पढ़ें: Chilli chicken बनाने की ये आसान रेसिपी जानिए
ऑउ खट्टा
ऑउ खट्टा एक स्वादिष्ट मीठी और खट्टी चटनी है जो ऑउ के फल और गुड़ से बनती है। इस चटनी को बनाने के लिए ऑउ को पहले उबाला जाता है और फिर हल्के से मैश किया जाता है। फिर इसे थोड़े से तेल में राई के साथ भून लिया जाता है और फिर गुड़ डाला जाता है। यह चटनी आपकी खाने की थाली को कंप्लीट करती है।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों