
दीपावली का त्योहार नजदीक है। ये हिंदुओं का सबसे प्रिय और खास त्योहार होता है। दीपावली की तैयारी महीनेभर पहले ही शुरू कर दी जाती है। घर की सफाई से लेकर कपड़े और पटाखे खरीदने तक, बहुत काम होता है। इस त्योहार को लेकर बच्चों में भी खास उत्साह देखने को मिलता है। घर-गली और मोहल्ले सब दीयों और लाइट की रोशनी में जगमगाते हुए नजर आते हैं। इस दिन हर घर में खास तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं।
आपको बता दें कि ये भारत में कोई भी त्योहार खाने के बिना अधूरा होता है। दीपावली तो सबसे स्वादिष्ट त्योहारों में से एक है।
घी, मेवा, मसालों और मिठास की खुशबू घर-घर फैल जाती है, लेकिन महिलाओं का आधे से ज्यादा समय तो रसोई में ही निकल जाता है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे रेसिपीज बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप कम समय में बना सकती हैं। रसोई का सारा काम जल्दी खत्म कर आप भी त्योहार को एंजॉय कर सकती हैं।
पनीर तो हर त्योहार की शान होता है। पनीर से सैकड़ों डिशेज बनाकर तैयार किए जा सकते हैं। अगर आप दीपावली पर कुछ हेल्दी और टेस्टी, साथ ही कम समय में बनने वाली कुछ रेसिपीज देख रहीं हैं, तो कड़ाही पनीर एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसमें पनीर के अलावा शिमला मिर्च और प्याज का इस्तेमाल किया जाता है। आप इसे जीरा राइस या तंदूरी रोटी के साथ सर्व कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: दिवाली पर भूलकर भी ऐसे उपहार ने लें और न ही दें, मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज
हरी पालक को आटे में मिलाकर बनाई गई ये पूड़ियां न सिर्फ खूबसूरत दिखती है बल्कि बहुत टेस्टी भी होती है। आप इसे आलू या अपनी कोठ्र पसंदीदा सब्जी के साथ सर्व कर सकती हैं। खास बात तो ये है कि आप इसे कम समय में बनाकर तैयार कर सकती हैं।
त्योहार कोई भी हो, मिठाई बनना तो सबसे जरूरी होता है। वैसे तो गुजिया होली पर ही बनाई जाती है। इसके बाद साल भर इंतजार करना पड़ता है, लेकिन आप चाहें ताे दीपावली के खास मौके पर भी गुजिया बना सकती हैं। मावा, नारियल और सूखे मेवे से भरी हुई गुजिया, खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है। ये दीपावली के त्योहार को मिठास से भर देगी।
त्योहार कोई भी हो, लेकिन थाली का सबसे क्लासिक हिस्सा दाल मखनी ही होता है। काली उड़द दाल को मक्खन, टमाटर और क्रीम में धीमी आंच पर पकाया जाता है। इसका स्वाद जबरदस्त होता है। आप इसे गर्म नान या परांठे के साथ सर्व कर सकती हैं।
अगर आप कुछ जल्दी और हल्का बनाना चाहती हैं तो वेजिटेबल पुलाव आपके लिए परफेक्ट रहेगा। इसमें तले हुए प्याज, मटर, गाजर और खुशबूदार मसाले डालिए। इससे आपका पूरा घर महक उठेगा। साथ ही खाने में भी ये लाजवाब लगेगा। इसे बनाकर आप एंजॉय कर सकती हैं।
काजू कतली आप बाजार से खरीदेंगी तो आपको बहुत महंगी पड़ेगी। इन दिनों बाजार में मिलावटी मिठाइयां भी मिलती हैं। ऐसे में आप इसे घर पर कम समय में बना सकती हैं। ये खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है। चांदी के वर्क से सजी ये मिठाई दिखने में बहुत सुंदर लगती है।

साउथ इंडिया की ये कुरकुरी स्नैक डिश अब हर घर में पसंद की जाती है। घी और मसालों से बनी चकली दीपावली को खास बना देगी। आप शाम की चाय के साथ इसे सर्व कर सकती हैं। घर पर आए मेहमानों को भी ये बहुत पसंद आएगी।
दीपावली पर कुछ कुरकुरा खाने को न मिले, तो सब कुछ अधूरा सा लगता है। थोड़ा मीठा शक्करपारा और थोड़ा नमकीन नमकपारा, दोनों का कॉम्बो सबका फेवरेट होता है। खास बात तो ये है कि आप इसे एक दिन बनाएंगी तो कई दिनों तक खाएंगी।
इसे भी पढ़ें: अयोध्या-वाराणसी ही नहीं, इन जगहों से भी है भगवान राम और माता सीता का कनेक्शन, दीपावली पर बना लें घूमने का प्लान
दीपावली सिर्फ दीपों और मिठाइयों का ही नहीं, बल्कि प्यार, अपनापन और मिल-बैठने का त्योहार है। इस त्योहार की असली रौनक तभी पूरी होती है जब दिल, घर और थाली तीनों चमक उठें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Freepik/AI- Generated
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।