भारतीय खाने में चटनी जरुर शामिल की जाती है। यहां धनिया से लेकर पुदीना तक की चटनी बनाई जाती है। खासतौर पर गुड़ की चटनी को खूब पसंद किया जाता है। इससे कई तरह की चटनी बनाई जा सकती है। अगर आप भी जानना चाहती हैं इसकी रेसिपीज तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
गुड़ और टमाटर की चटनी
गुड़ के साथ इमली के बजाय इस बार ट्राई करें टमाटर और बनाएं इसकी चटनी।
आवश्यक सामग्री
- आधा किलो टमाटर
- 100 ग्राम गुड़
- 1 बड़ा चम्मच तेल
- आधा चम्मच हल्दी
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- ½ छोटा चम्मच सिरका
- ½ चम्मच चाट मसाला
- स्वादानुसार नमक
- स्वादानुसार काली मिर्च पाउडर
बनाने का तरीका
- सबसे पहले सारे टमाटर को धो लें।
- फिर इमामदस्ता में काली मिर्च को कूटकर इसका पाउडर बना लें।
- अब इन्हें काटकर एक मिक्सी में पीस लें।
- आप चाहें तो यह स्टेप स्किप भी कर सकती हैं।
- अब एक पैन में तेल को गर्म करने के लिए रख दें।
- जब तेल गर्म होने लगे तब इसमें टमाटर का पेस्ट डालें।
- इसे करीब 5-7 मिनट के लिए पकाएं।
- फिर ऊपर से आधा चम्मच हल्दी, 1 छोटा चम्मच लाल पाउडर, स्वादानुसार नमक और पीसी हुई काली मिर्च डालें।
- अब इसे दोबारा से थोड़ी देर पकने के लिए छोड़ दें।
- जब यह पेस्ट गाढ़ा होने लगे या तेल अलग हो जाए तब इसमें गुड़ डालें।
- गुड़ को जल्दी पिघलाने के लिए आप थोड़ा सा पानी भी डाल सकती हैं।
- अब इसे थोड़ी देर ढककर पकाएं और आखिर में ½ छोटा चम्मच सिरका डालें।
- लीजिए तैयार है आपकी गुड़ और टमाटर की चटनी।
- आप इसे पराठे से लेकर दाल-चावल के साथ सर्व कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:झटपट तैयार करें करोंदे की चटनी, जानें रेसिपीज
गुड़ और खटाई से बनाएं चटनी
ज्यादातर लोग खटाई का उपयोग दाल का स्वाद बढ़ाने के लिए करते हैं। आप इसकी चटनी भी बना सकती हैं।
आवश्यक सामग्री
- 1 कटोरी गुड़
- 1/2 कटोरी अमचूर पाउडर
- 1 चम्मच काली मिर्च
- 1 चम्मच काला नमक
- स्वाद अनुसार सफेद नमक
- 1/2 चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर
- 4-5 खटाई
- 15-20 किशमिश
- 8-10 छुआरे
- 1 लीटर पानी
बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक एक बाउल को पानी से भर लें।
- फिर इसमें खटाई को भिगोकर रख दें।
- अब मिक्सी में छुआरे और किशमिश को पीस लें।
- एक पैन में तेल डालें और इसे गर्म करें।
- फिर इसमें भुना हुआ जीरा पाउडर डालें।
- इसके बाद ड्राई फ्रूट्स का पेस्ट डालकर थोड़ी देर तक पका लें।
- अब इसमें गुड़ और पानी डालें।
- फिर इसमें ऊपर से 1 चमच काली मिर्च पाउडर, स्वाद अनुसार सफेद नमक, 1/2 कटोरी अमचूर पाउडर डालें।
- अब इसे ढककर पका लें। जब पेस्ट गाढ़ा होने लगे तब इसमें खटाई के टुकड़े डालें।
- अब गैस बंद कर लें।(प्याज और पुदीने की चटनी की रेसिपी)
- लीजिए तैयार है आपकी गुड़ और खटाई की चटनी।
इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आप चाहती हैं कि परफेक्ट चटनी बने तो इसके लिए फ्रेश चीजों का ही इस्तेमाल करें।
- तेल ज्यादा होने के कारण चटनी का स्वाद खराब हो जाता है। इसलिए कोशिश करें की तेल कम ही डालें।
- अगर आप गर्मियों में गुड़ की चटनी बना रही हैं तो इसका कम मात्रा में उपयोग करें, क्योंकि गुड़ गर्म होता है।
उम्मीद है कि आपको हमारी ये रेसिपीज पसंद आई होगी। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों