इंडिया में जहां भी चले जाइए आपको हर रेस्टोरेंट में Thai और Japanese फूड आसानी से खाने के लिए मिल जाता है। इसमें दो राय नहीं है कि पिछले कुछ सालों से जापानी फूड्स का ट्रेंड काफी बढ़ा है। इसका स्वाद ही ऐसा है कि आप एक बार खाने के बाद बार-बार खाना पसंद करेंगे।
मगर क्या आपको पता है कि एक वक्त ऐसा था जब जापानी बेंटो बॉक्स काफी वायरल हुआ था। यह बॉक्स न सिर्फ सुंदर था, बल्कि डिफरेंट तरीके से इस खास व्यंजन को रखा भी जाता था। इसमें रखे गए व्यंजन जापानी संस्कृति का अहम हिस्सा होते हैं। हालांकि, लोगों ने वक्त के साथ-साथ इसमें व्यंजन को बदल दिया है।
इन व्यंजनों को रोजमर्रा के व्यंजन और खास मौके पर बनाना पसंद किया जाता है। इनमें अलग-अलग प्रकार के स्वाद और बनावट का मिश्रण होता है। ऐसे ही इस बॉक्स को लेकर कई तरह के फैक्ट्स मशहूर है, जिसे हम आपके साथ साझा कर रहे हैं।
बेंटो बॉक्स कहां से आया?
बेंटो को लेकर का एक लंबा इतिहास रहा है। यह जापान में कामाकुरा काल का है, जहां यात्रियों के लिए सामान्य लंच बॉक्स पैक किया जाता था। तब इस लंच बॉक्स को जरूरत पूरी करने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। फिर एडो काल आया और इस दौरान, बेंटो संस्कृति काफी विकसित हुई। लकड़ी के बक्से खासतौर से तैयार किए गए।
इनका इस्तेमाल चाय पार्टियों, थिएटर आउटिंग और पिकनिक के लिए किया जाने लगा। फिर एक वक्त ऐसा आया जब एल्यूमीनियम बेंटो बॉक्स का इस्तेमाल किया जाने लगे। धीरे-धीरे ऐसे ही इन बॉक्स का इस्तेमाल न सिर्फ जापान बल्कि पूरे विदेश में किया जाने लगा।
बेंटो बॉक्स में शामिल किए जाने वाले इंग्रीडिएंट्स
- चावल बेंटो बॉक्स का मुख्य हिस्सा होते हैं, जो कभी-कभी तिल और समुद्री शैवाल जैसी चीजों से सजाए जाते हैं।
- प्रोटीन युक्त चीजें शामिल की जाती है, जिसमें मछली, चिकन, बीफ, या टोफू शामिल होते हैं। इन्हें स्वादिष्ट तरीकों से पकाया जाता है
- इसमें ताजी या पकी हुई सब्जियां शामिल की जाती हैं, जैसे स्टीम्ड ब्रोकली, गाजर, और अचार वाली सब्जियां।
- छोटे हिस्से में सलाद, फल या अचार शामिल होते हैं।
- गार्निश के लिए तिल के बीज, समुद्री चीजों का इस्तेमाल किया जाता है।
बेंटो बॉक्स इतने लोकप्रिय क्यों हो रहे हैं?
जापान में बेंटो लंच बॉक्स का काफी क्रेच रहा है। इसमें न सिर्फ संतुलित आहार शामिल किए जाते हैं, बल्कि व्यंजनों को सजाने के लिए इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें लजीज जायके के साथ ढेर सारा प्यार दिया जाता है। इसमें बच्चे से लेकर बड़े तक की चीजें शामिल की जाती हैं।
यही वजह है कि इस बॉक्स ने पिछले कुछ सालों में, बेंटो बॉक्स ने ब्लॉग, कुकबुक और सोशल मीडिया पेजों पर जगह पर अपनी बनाई है। आज यह बॉक्स अपने नाम से जाना जाता है। इसके लिए आपको कई तरह से
बेंटो बॉक्स के प्रकार
- माकूनची बेंटो- यह खास मौकों पर परोसा जाता है और इसमें कई छोटे-छोटे व्यंजन होते हैं।
- क्या रॉबेन- बच्चों के लिए इसे कार्टून या अन्य पात्रों के रूप में सजाया जाता है।
- चकिबेन- रेलवे स्टेशनों पर बेचा जाता है और यात्रियों के लिए खास होता है।
- शिकायेशिबा बेंटो- मौसमी सामग्री से बना होता है।
बेंटो का सांस्कृतिक महत्व
बेंटो बॉक्स सिर्फ भोजन के लिए ही नहीं है, बल्कि यह जापानी संस्कृतिमें संतुलन, सरलता और प्यार का प्रतीक है। जब किसी के लिए बेंटो तैयार किया जाता है, तो यह एक तरह से प्यार का इजहार करना होता है। हालांकि, सबका अपना अलग-अलग होता है, जिसे लोग अपनी पसंद के हिसाब से सजाना पसंद करते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों