15 अगस्त पर बनाएं तिरंगे वाली तवा सब्जी से लेकर चिकन कोरमा, डिनर में आ जाएगा मजा

अगस्त आ चुका है और इसके साथ ही 15 अगस्त के जश्न की तैयारियां भी शुरू होंगी। चलिए आपको बताएं इस मौके को आप खास कैसे बना सकते हैं। 15 अगस्त के मौके पर 3 मजेदार ट्राईकलर रेसिपीज जरूर ट्राई करें। 

 
independence day special tricoulor tawa sabji korma quesadilla recipes for dinner

भारत अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इस मौके को खास बनाने के लिए लोगों ने अपनी तरह से तैयारियां शुरू कर दी हैं। 15 अगस्त को छुट्टी रहती है और लोग मजेदार खाना खाकर अपने परिवार के साथ समय बिताते हैं। इस मौके पर आप भी कुकिंग के जरिए इस दिन को विशेष बना सकते हैं।

लोग 15 अगस्त पर ट्राईकलर की रेसिपीज खूब ट्राई करते हैं। झंडे के रंग की मिठाइयां, स्नैक्स और मेन कोर्स रेसिपीज का खूब मजा लिया जाता है। अगर आपने भी अपने घर में पार्टी होस्ट की है, तो स्वतंत्रता दिवस को आप भी खाने के माध्यम से स्पेशल बनाएं। हम आपको बताने वाले हैं, ऐसी तीन रेसिपीज, जिन्हें आप इस मौके पर आसानी से बना सकते हैं। ये खास इंडिपेंडेंस डे की रेसिपीज आपके मेहमानों को भी लजीज लगेगी।

रेसिपी 1: तिरंगा चिकन कोरमा

trianga chicken korma

तिरंगा चिकन कोरमा की सामग्री:

  • 1 पाउंड चिकन ब्रेस्ट, छोटे-छोटे टुकड़ों में कटे हुए
  • 2 मीडियम साइज के प्याज, कटे हुए
  • 2 लहसुन, बारीक कटा हुआ
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक का पेस्ट
  • 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • 2 बड़े चम्मच दही
  • 2 बड़े चम्मच नींबू का रस
  • गार्निश के लिए ताजा धनिया
  • तिरंगा बेल मिर्च (हरा, पीला, लाल), कटा हुआ

चिकन कोरमा बनाने का तरीका:

  • मीडियम आंच पर एक पैन में तेल गरम करें। प्याज, लहसुन और अदरक का पेस्ट डालें और प्याज को ट्रांसपेरेंट होने तक भूनें।
  • चिकन डालें और फिर उसे अच्छी तरह से भून लें।
  • अब चिकन में नमक, धनिया, जीरा पाउडर, हल्दी, मिर्च और गरम मसाला पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। इसे ढककर एक मिनट तक पकने दें, ताकि चिकन मसाले अब्सॉर्ब कर सके।
  • अब दही को फेंटकर चिकन में डालें। साथ ही नींबू का रस डालकर मिला लें। इसमें बारीक कटी हुई हरी, लाल और पीली शिमला मिर्च डालकर 4-5 मिनट पकाएं।
  • चिकन पक जाए और ग्रेवी गाढ़ी हो जाए, तो ऊपर से हरा धनिया डालें। नान या जीरा चावल के साख गरमागरम परोसें।

रेसिपी 2: तिरंगा तवा सब्जी

तिरंगा तवा सब्जी की सामग्री:

  • 1 कप मिक्स बेल पेपर्स (हरा, पीला और लाल)
  • 1 कप मिक्स सब्जियां (फूलगोभी, गाजर, बीन्स)
  • 2 मध्यम आकार के प्याज, कटे हुए
  • 2 लहसुन की कलियां, बारीक कटी हुई
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक का पेस्ट
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 बड़े चम्मच तेल

तिरंगा तवा सब्जी बनाने का तरीका:

  • मीडियम आंच पर बड़ा तवा रखें और उसमें तेल डालकर गर्म करें। ध्यान रखें कि तेल बहुत ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए।
  • अब इसमें जीरा डालकर उसे चटकने दें। जीरा डालने के बाद इसमें प्याज, लहसुन और अदरक का पेस्ट डालें।
  • प्याज को अच्छे से भून लें। जब प्याज ट्रांसपेरेंट हो जाए, तो उसमें मिक्स सब्जियां और बेल पेपर्स डालें।
  • सब्जियों को पूरा नहीं पकाना है। हल्की नरम होते ही, सब्जियों में धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें।
  • सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं और 2-3 मिनट फिर से पकाएं। नान या प्लेन पराठे के साथ सर्व करें।

रेसिपी 2: तिरंगा क्वेसाडिला

quesadilla

तिरंगा क्वेसाडिला सामग्री:

  • 2 बड़े टॉर्टिला
  • 1 कप पका हुआ चिकन या मिक्स वेजिटेबल्स
  • 1 कप कटा हुआ पनीर (मोजरेला)
  • 1/2 कप कटा हुआ प्याज
  • 1/2 कप कटी हुई बेल पेपर्स(हरा, पीला और लाल)
  • 2 लहसुन, बारीक कटा हुआ
  • स्वादानुसार नमक और काली मिर्च
  • 2 चम्मच तेल
  • परोसने के लिए साल्सा सॉस

तिरंगा क्वेसाडिला बनाने का तरीका:

  • इसे बनाना बहुत आसान है। बासी पड़ी रोटियों से भी इसे बना सकते हैं।
  • इसके लिए मीडियम आंच पर तवा गर्म करें। उस पर तेल लगाएं। तेल जब गर्म हो जाए, तो उस पर टॉर्टिला या रोटी रखें।
  • इसमें मिक्स वेजिटेबल या चिकन रखें। साथ ही प्याज, शिमला मिर्च और लहसुन भी डालें। ऊपर से मोजरेला चीज ग्रेट करें।
  • अब रोटी या टॉर्टिला को आधा मोड़ें और तब तक पकाएं जब तक कि चीज पूरी तरह से पिघल न जाए और टॉर्टिला कुरकुरा न हो जाए।
  • इसे पलटकर दूसरी ओर से भी कुरकुरा करें।
  • इन्हें लंबा-लंबा काट लें और फिर साल्सा सॉस के साथ गरमागरम परोसें।

रेसिपीज को तीन अलग रंग देने के लिए आप वेल पेपर्स के अलावा ऑर्गेनिक फूड कलर्स का भी उपयोग कर सकते हैं। धनिया के पत्ते और गाजर से गार्निशिंग कर सकते हैं।

हमें उम्मीद है ये रेसिपीज आपको भी पसंद आएंगी। इन्हें डिनर टेबल पर सर्व करके आप अपने मेहमानों को सरप्राइज दे सकते हैं। अगर लेख आपको पसंद आया, तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP