herzindagi
tips to make salsa sauce

DIY Cooking Tips: यह एक सॉस की रेसिपी आके सारे स्नैक्स के साथ आएगी काम, देख लें बनाने के टिप्स

साल्सा सॉस एक ऐसा डिप है, जिसे नाचो और चिप्स के साथ खाया जाता है। अमेरिकी राज्यों में यह बहुत लोकप्रिय है और अब तो भारत में भी इसे रेस्तरां में सर्व किया जाता है। इस रेसिपी को स्टेप-बाय-स्टेप बनाने का प्रोसेस आप हमसे सीख सकते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-02-03, 04:00 IST

साल्सा सॉस की उत्पत्ति लैटिन अमेरिका में हुई थी। यह एक ऐसा कॉन्डिमेंट है, जिसने अमेरिका ही नहीं उससे बाहर भी अपनी एक लोकप्रियता कायम की। भारतीयों को तो वैसे भी सॉस, चटनी, स्प्रेड्स आदि खाने का बड़ा शौक है। हमारे लिए खाने में चटनी न हो और पकोड़ों के साथ सॉस न हो, तो मजा ही नहीं आता।

इतना ही नहीं, पिज्जा और पराठे के साथ भी हम लोग सॉस खाते हैं। कई सारे लोग तो मैगी में भी सॉस डाल रहे हैं। यही कारण है कि हम भारतीयों को यह डिप भी बेहद पसंद है। कई रेस्तरां और कैफे में अलग-अलग वर्जन और स्वाद में आपने साल्सा सॉस का मजा लिया होगा। इसे टमाटर से बनाया जाता है और उसमें प्याज, काली मिर्च और अन्य कई मसालों का तड़का होता है।

किसी भी डिश में अगर आप इसे साथ में ले रहे हैं, तो उसका मजा भी दोगुना हो जाता है। इसे बनाना उतना ही आसान है, जितना आप हरी चटनी को बनाना है। हमारी सीरीज डीआईव्हाई कुकिंग एंड किचन टिप्स में चलिए आपको इसकी रेसिपी और इसे स्टोर करने के टिप्स आपको बताएं।

साल्सा सॉस क्या है?

salsa sauce

साल्सा एक स्पेनिश शब्द है और यह एक पॉपुलर कॉन्डिमेंट है, जिसे लैटिन अमेरिका और मेक्सिको की कुजीन में खाया जाता है। पारंपरिक रूप से तैयार साल्सा को टमाटर से ही बनाया जाता है और इसमें इंग्रीडिएंट्स लोग अपने हिसाब से डाल देते हैं। वैसे इसमें प्याज, लाल मिर्च, लहसुन और सिलांट्रो के साथ नींबू का रस भी मिलाया जाता है। इसे अपनी पसंद और टेस्ट के आधार पर हल्के तीखे से लेकर बहुत तीखा भी बनाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: एक नहीं बल्कि 3 तरह से बनाएं होममेड सॉस, चटनी की नहीं पड़ेगी जरूरत

साल्सा का स्वाद कैसा होता है?

साल्सा अपने तेज और तीखे स्वाद के लिए प्रसिद्ध है। पके टमाटरों का कॉम्बिनेशन एक मीठा स्वाद प्रदान करता है, जबकि प्याज और लहसुन सुगंधित एलिमेंट जोड़ते हैं। इसमें तीखे को अपने हिसाब से डालने के लिए कम या ज्यादा मिर्च डाली जा सकती है। नींबू का रस के कारण इसमें खट्टापन आता है, जो तीखेपन को बैलेंस करता है। वहीं, सिंलाट्रो भारतीय हरा धनिया ही हुआ, जिससे इसके स्वाद में ताजगी आती है। इस रेसिपी का स्वदा हल्का मीठा, नमकीन, मसालेदार, तीखे और टैंगी नोट्स का स्वादिष्ट कॉम्बिनेशन है, जो हर डिश में फ्लेवर और फ्रेशनेस जोड़ सकता है।

साल्सा बनाने के लिए सामग्री-

salsa sauce ingredients

जैसा कि हमने आपको ऊपर भी बताया इसे बनाना उतना ही आसान है जितना आप हरी चटनी बनाते हैं। इसमें मसाले और इंग्रीडिएंट्स भी बहुत ज्यादा इस्तेमाल नहीं होते हैं। साल्सा बनाने के लिए आपको जो सामग्री चाहिए, वो इस प्रकार है-

  • 4-5 पके टमाटर, टुकड़ों में काट लें
  • 1 प्याज, बारीक कटा हुआ
  • लहसुन की 2-3 कलियां, बारीक काट लें
  • 1-2 एलापीनो मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 1/4 कप ताजा हरा धनिया, कटा हुआ
  • 1 नींबू का रस
  • नमक और काली मिर्च स्वादानुसार

साल्सा बनाने का तरीका-

  • सबसे पहले टमाटर, प्याज, लहसुन, मिर्च और हरा धनिया धोकर काट लें।
  • एक मिक्सिंग बाउल में, कटे हुए टमाटर, कटा हुआ प्याज, बारीक कटा हुआ लहसुन, मिर्च और हरा धनिया मिलाएं।
  • मिश्रण के ऊपर नींबू का रस निचोड़ें। अब इसमें नमक और काली मिर्च मिलाएं।
  • इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें और रेफ्रिजरेटर में कम से कम 30 मिनट तक ठंडा होने दें।
  • आपकी अमेरिकी साल्सा डिप तैयार है। इसे टॉर्टिला चिप्स, टाको, ग्रिल्ड मीट के साथ खाएं और मजा लें।

इसे भी पढ़ें: दुनियाभर में इन सॉस से खाने को बनाया जाता है डिलिशियस

साल्सा को स्टोर करने के टिप्स-

salsa sauce storing tips

  • अपने घर में बने साल्सा की शेल्फ लाइफ को बढ़ाने के लिए साल्सा को रेफ्रिजरेटर में एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें। यह इस तरह से एक सप्ताह तक ताज़ा रह सकता है।
  • साल्सा में अत्यधिक पानी न हो इसके लिए नरम और पिलपिले टमाटर का इस्तेमाल न करें। फर्म और हार्ड टमाटर इसके लिए बेस्ट हैं।
  • अगर आप एक बड़ा बैच बनाने जा रहे हैं, तो एक साथ बहुत सारी एलापीनो मिर्च न मिलाएं। इसमें थोड़ी-थोड़ी मिर्च मिलाकर टेस्ट करें और स्टोर करें। मिर्च कड़वापन पैदा कर सकती है (इन मिर्चों को मिला GI टैग)।
  • अगर आप फ्रेश साल्सा खाना चाहते हैं, तो हमेशा छोटे बैच तैयार करें। इसे बनाना आसान है, तो आप इसे 15 दिन में फिर बना सकते हैं।

अब बताइए, कैसा लगा आपको यह आर्टिकल? हमें यकीन है कि साल्सा को स्टोर करने के टिप्स भी आपके काम आएंगे। आप अपने हिसाब से इसमें इंग्रीडिएंट्स के साथ एक्सपेरिमेंट भी कर सकते हैं। साल्सा डिप के अलावा आप कौन-से सॉस या कॉन्डिमेंट की रेसिपी जानना चाहेंगे, हमें जरूर बताएं। 

 

हमें उम्मीद है कि साल्सा के बारे में यह जानकारी आपको पसंद आएगी। अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।