herzindagi
ice apple drink recipes

गर्मी को मात देने के लिए ट्राई करें आइस एप्पल की ये रेसिपी

गर्मियों में कुछ इंटरेस्टिंग और टेस्टी खाने-पीने का मन करे तो इन रेसिपीज को जरूर ट्राई करें। आज के इस लेख में हमने ताड़ गोला यानी आइस एप्पल से बने कुछ डेजर्ट और ड्रिंक्स के बारे में बताएं हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-05-30, 11:25 IST

गर्मियों में लोग कई तरह के आइसक्रीम, शेक, डेजर्ट और कोल्ड ड्रिंक्स खाते-पीते रहते हैं। लोग कई तरह के फ्रूट से आइसक्रीम, पॉप्सिकल्स और ड्रिंक्स बनाते हैं। ऐसे में यदि आप कुछ नया और टेस्टी रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं, तो आइस एप्पल के कुछ रेसिपी के बारे में बताए हैं। ताड़ गोला गर्मियों में शरीर को ठंडक प्रदान करने के लिए बढ़िया माना गया है। भारत में यह फल मध्य एवं दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में पाया जाता है। आमतौर पर इस फल का स्वाद मीठा और मुंह में घुलने वाला होता है। दिखने में यह छोटे कच्चे नारियल के फल के जैसा दिखता है वहीं छिलने के बाद यह लीची की तरह होता है। इस फल में भरपूर मात्रा में पानी होता है। खाने में यह आइस एप्पल नारियल पानी की तरह फ्रेश और मीठा रसदार होता है।

ताड़ गोला से बनाएं खीर

ice apple recipe in hindi

ताड़ गोला से आप स्वादिष्ट खीर भी बना सकते हैं। इसके लिए आप एक पैन में थोड़ा सा घी डालकर ड्राई फ्रूट्स को रोस्ट कर लें। अब दूसरी कढ़ाई में दूध गर्म करें और गाढ़ी होने तक चीनी डालकर पकाएं। कुछ देर बाद कंडेंस्ड मिल्क डालकर थोड़ी देर और पकाएं। जब दूध अच्छे से पक जाए तो इसमें बारीक कटे हुए ताड़ गोला का फल, इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स मिलाएं। 10-15 मिनट के लिए इसे अच्छे से पकाएं, आपका ताड़ गोला खीर तैयार है।

ताड़ गोला जलजीरा शरबत

ice apple recipes in hindi

आइस एप्पल जलजीरा शरबत बानाने के लिए 7-8 ताड़गोला फल, जलजीरा पाउडर, नींबू रस, चीनी, काला नमक, कच्चे आम का पेस्ट और पुदीने के पत्ते लें। एक मिक्सर जार में सात-आठ ताड़ गोला के फल को काटकर पीस लें। अब इसे एक गिलास में डालें और बचे हुए बाकी सामग्री जैसे कच्चा आम, जलजीरा पाउडर, काला नमक, नींबू का रस और थोड़ा पानी मिलाएं। अब इसे सर्व करने से पहले इसमें 2-4 आइस क्यूब और पुदिना पत्ते डालकर परोसें।

इसे भी पढ़ें: Indian Ice Apple: क्या आपको पता है ताड़गोला के बारे में ये तथ्य

ताड़गोला आइसक्रीम

ice apple summer recipes

आइसक्रीम बनाने के लिए दो ताड़गोला को मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें और एक ताड़गोला को छिलकर बारीक काट लें। एक बाउल में मलाई लें और इसे हैंड ब्लेंडर की मदद से इसे ब्लेंड कर लें। इसमें रबड़ी या मिल्क पाउडर, कोकोनट सिरप, मिल्कमेड और ताड़गोले का पेस्ट ऐड करें। सभी को अच्छे से ब्लेंड करें और बारीक कटे हुए आइस एप्पल को इसमें ऐड करें। इसे छोटे-छोटे आइसक्रीम कप (आइसक्रीम रीयूज टिप्स) में डालकर ऊपर से ड्राई फ्रूट डालें। अब इसे आठ-नो घंटे के लिए फ्रीजर में जमने के लिए स्टोर करें, जमने के बाद सर्व करें।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में वरदान है ताड़गोले का फल, देता है आपकी हेल्‍थ को ये 7 फायदे

इन रेसिपीज को आप गर्मियों में बहुत ही आसानी से बना सकते हैं। आपको कौन सी रेसिपी अच्छी लगी हमें कमेंट कर बताएं। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें, ऐसे ही रेसिपीज पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik, Shutterstocks, herzindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।