भारतीय खाने में लहसुन का तड़का तो यकीनन सभी को पसंद होगा। लहसुन को अपनी डाइट में शामिल करने के कई तरीके हो सकते हैं। कुछ लोग इसे सिर्फ तड़के के लिए इस्तेमाल करते हैं, कुछ लोग इसे सादा ही पानी के साथ निगल जाते हैं (बीपी कंट्रोल करने का आयुर्वेदिक नुस्खा बताया जाता है), कुछ लोगों के लिए लहसुन को फ्राई करके खाना सही होता है, लेकिन क्या आपने रोस्टेड लहसुन के बारे में सुना है?
दिन प्रति दिन रोस्टेड लहसुन का चलन बढ़ता चला जा रहा है। रोस्टेड लहसुन की महक काफी अच्छी होती है और इसका फ्लेवर नट्स वाला होता है। ये मुंह में रखते ही घुलने लगता है और ये काफी स्वादिष्ट होता है। आज हम आपको रोस्टेड लहसुन के बारे में कुछ बातें बताने जा रहे हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं।
नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन (NCBI) की रिसर्च 'Garlic: a review of potential therapeutic effects' कहती है कि लहसुन के कंपाउंड में थेराप्यूटिक प्रॉपर्टीज होती हैं जिससे सर्दी, खांस, बीपी, डायबिटीज, कैंसर तक के रोगों से लड़ने की क्षमता विकसित होती है। ये कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में भी मदद करता है।
अब ये तो साबित हो गया कि लहसुन को आप अपनी डाइट में क्यों शामिल करें, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे रोस्ट करने के फायदे क्या हैं?
इसे जरूर पढ़ें- रोज़ाना की चाय में आएगा दोगुना स्वाद अगर बनाते समय अपनाएंगे ये ट्रिक्स
इन्हें एल्युमीनियम फॉइल में कवर करके बेकिंग ट्रे में डाल कर रोस्ट कर लें। इसे 3-4 मिनट लगेंगे और अगर आपने ओवन पहले से हीट नहीं किया है तो 5-7 मिनट लगेंगे।
इन्हें एल्युमीनियम फॉइल में कवर करें और पैन में थोड़ा सा तेल डालकर 10-15 मिनट अलग-अलग साइड से पकाएं। आपको इसे बीच-बीच में पलटना होगा।
इसे जरूर पढ़ें- क्या आप जानते हैं कैसे बनते हैं इंस्टेंट नूडल्स? जानें इससे जुड़े मिथक
लहसुन फ्लेवर बटर या मेयोनीज लेने की जरूरत नहीं है। आप घर पर लहसुन को रोस्ट करें और उसे इन दोनों में से किसी के साथ भी मिक्स कर इस्तेमाल करें। ये सलाद के लिए बेस्ट ड्रेसिंग का काम करेगा और साथ ही साथ इसे बर्गर, रैप्स और सैंडविच के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
अगर आपने कभी गार्लिक फ्लेवर पिज्जा नहीं चखा है तो एक बार इसे जरूर ट्राई करें।
रोस्टेड लहसुन को आप बेक की हुई सब्जियों या फिर रोस्टेड सब्जियों के साथ खाएं। ये हेल्दी ऑप्शन भी होगा और साथ ही साथ ये बहुत ज्यादा स्वादिष्ट भी लगेगा।
नॉर्मल लहसुन के साथ-साथ अगर आप चिकन या फिश को पकाने के लिए रोस्टेड लहसुन का इस्तेमाल करते हैं तो ये बहुत ही स्वादिष्ट लगेगा।
अगर आप अपने कबाब या फ्रेंच फ्राई वाले प्लैटर को थोड़ा और यूनीक टेस्ट देना चाहते हैं तो एक बार इसमें रोस्टेड लहसुन जरूर मिलाएं।
रोस्टेड लहसुन स्वाद तो यकीनन बढ़ाएगा, लेकिन अगर आपके साथ कोई समस्या है, लहसुन सूट नहीं करता या फिर लहसुन खाने से गैस या एसिडिटी की समस्या हो जाती है तो अपने डॉक्टर की सलाह पर ही ये खाएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।