मटर पनीर हो या फिर चिकन चंगेजी हमें हर सब्जी के लिए प्याज-टमाटर की ग्रेवी बनानी ही पड़ती है। मगर हर कोई परफेक्ट ग्रेवी नहीं बना पाता क्योंकि इसे बनाने के लिए प्याज और टमाटर की सही मात्रा, पानी की सही मात्रा या मसालों की सही जानकारी होना बहुत जरूरी है।
अगर हमें सही जानकारी नहीं होती तो कई बार ग्रेवी गाढ़ी बनती है, तो कई बार पानी ज्यादा हो जाता है। हालांकि, हमें गाढ़ी ग्रेवी को पतला करने के कई सारे हैक्स पता होते हैं, लेकिन अगर ग्रेवी में पानी ज्यादा हो जाए तो ऐसे में क्या करें? क्या आपको ग्रेवी से पानी कम करने के हैक्स पता हैं?
अगर नहीं, तो हम आपकी थोड़ी मदद कर सकते हैं क्योंकि आज हम आपके लिए कुछ ऐसे हैक्स लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप ग्रेवी को ठीक कर सकती हैं।
क्या ग्रेवी से पानी की मात्रा को कम किया जा सकता है?
कई बार ग्रेवी बनाते वक्त ग्रेवी ज्यादा पतली हो जाती है। ऐसी स्थितियों में फंसने के बाद अगर आपको लगता है कि आपकी मेहनत पर पानी फिर गया है और पूरा खाना खराब हो गया है तो ऐसा न सोचें। हम ग्रेवी से पानी की मात्रा को कुछ इंग्रीटिएट्स मिलाकर कम कर सकते हैं, कैसे? आइए जानते हैं। (टमाटर और करी पत्ते से बनाएं ये खट्टी और चटपटी चटनी)
इसे ज़रूर पढ़ें-Kitchen Hacks: पतली ग्रेवी को गाढ़ा करने के 3 बेहतरीन तरीके जानें
हैक-1
हम सब इस बात से वाकिफ हैं कि तेज आंच पर लगातार कुकिंग से खाना गाढ़ा हो जाता है। यह टिप हम ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए अपना सकते हैं। हमें कुछ करने की जरूरत नहीं है बस थोड़ा समय और ग्रेवी को पकाना है। तेज आंच पर ग्रेवी बनाने से पानी भाप बनकर उड़ जाएगा और सब्जी गाढ़ी होने लगेगी। (बिना प्याज और टमाटर के गाढ़ी करें ग्रेवी)
मगर आपको यह टिप बहुत ध्यान से अपनानी है क्योंकि अगर आप ग्रेवी लगातार नहीं चलाएंगी तो यह जल भी सकती है।
हैक-2
ग्रेवी से पानी की मात्रा को कम करने के लिए हम कुछ इंग्रीटिएट्स मिला सकते हैं जैसे- आलू, आटा, वेजिटेबल। मगर ग्रेवी में किसी भी चीज को मिक्स करने से पहले यह समझना बहुत जरूरी है कि जो चीज आप मिला रही हैं, क्या वो सब्जी के लिए सही है?
कई बार गलत इंग्रीटिएट्स आपके खाने का स्वाद बिगाड़ सकते हैं जैसे- शाही पनीर, चिकन चंगेजी की ग्रेवी में सब्जियों को मिक्स नहीं किया जा सकता।
इसे ज़रूर पढ़ें-आलू और चावल से गाढ़ी करें ग्रेवी, जानें तरीका
अन्य टिप्स
- आप गाढ़ी ग्रेवी बनाने के लिए दही और ताजी मलाई का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- आप ग्रेवी में काजू का पेस्ट भी डाल सकती हैं। इससे न सिर्फ आपकी ग्रेवी गाढ़ी होगी बल्कि ज्यादा टेस्टी भी बनेगी।
- आप ग्रेवी में प्याज-टमाटर के साथ-साथ इसमें मूंगफली भी डाल सकती हैं।
हमें उम्मीद है ये जानकारी आपके काम आएगी। अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। अगर आपके पास ग्रेवी गाढ़ी करने के अन्य टिप्स हैं तो हमें कमेंट कर बताएं। इसी तरह के फूड टिप्स पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों