सर्दियों में देसी टमाटर और करी पत्ते से बनाएं ये खट्टी और चटपटी चटनी

अगर आपको अपने लिए कुछ खट्टा, तीखा और चटपटा बनाने का मन कर रहा है तो इस चटपटी चटनी का स्वाद चखें। 

curry leaves and tomato chutney

सर्दियों में देसी टमाटर का स्वाद बहुत ही अच्छा लगता है और इनका खट्टापन हमें बहुत लुभाता भी है। ये टमाटर ना सिर्फ किसी सब्जी का स्वाद बढ़ा देते हैं बल्कि ये चटनी बनाने में भी बहुत ही अच्छे होते हैं। सर्दियों के समय में अगर हम टमाटर की चटनी ना खाएं तो इनका स्वाद अधूरा ही रह जाएगा। वैसे तो सर्दियों में अलग-अलग तरह की चटनियां बनती हैं, लेकिन टमाटर और करी पत्ते की चटनी का स्वाद शायद आपके लिए नया हो। अगर आपने अभी तक इसे नहीं चखा है तो चलिए आपको बताते हैं कि इसे घर पर आसानी से कैसे बनाया जाए।

बनाने का तरीका-

  • ये साउथ इंडियन स्टाइल चटनी है इसका मतलब इसमें तड़का भी लगाया जाएगा। ये बहुत ही जल्दी बन जाती है और यही कारण है कि इसे लोग ज्यादा बनाना पसंद करते हैं।
  • इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले पैन में तेल गर्म करें और फिर जीरा, राई और करी पत्ता डालकर थोड़ा भून लें।
  • अब इसमें लहसुन, अदरक आदि मिलाकर तब तक फ्राई करें जब तक ये सुनहरा नहीं हो जाता, इसे जलने ना दें।
  • अब इसमें हरी मिर्च, प्याज आदि मिलाकर दो मिनट तक सॉफ्ट होने तक पकाएं। इसमें इसके ऊपर से आपको टमाटर, नमक आदि ऐड करके 2-3 मिनट तक पकाना है।
  • अब ऊपर से लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर आदि मिलाकर हाई हीट पर एक मिनट के लिए पकाएं और फिर गैस धीमी करके तब तक इसे पकाएं जब तक टमाटर सॉफ्ट नहीं हो जाते। ये 3-4 मिनट ही लेंगे।
  • अब इसमें आखिरकार इमली का पल्प और गुड़ मिक्स करें और फिर 1-2 मिनट तक पकाएं जब तक ये मेल्ट नहीं हो जाता।
  • अब तीखी टमाटर की चटनी तैयार है और इसे चावल, रोटी या किसी भी डिश के साथ खाएं।

इसे जरूर पढ़ें- अहमदाबाद की इन जगहों पर मिलता है बेस्ट खमन ढोकला, जानिए

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

टमाटर और करी पत्ते की चटनी Recipe Card

ये चटनी सिर्फ 20 मिनट में ही तैयार हो जाएगी और आप इसे अपने स्वाद के हिसाब से कस्टमाइज भी कर सकते हैं।
Her ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer Zindagi
  • Total Time :20 min
  • Preparation Time : 10 min
  • Cooking Time : 10 min
  • Servings : 4
  • Cooking Level : Low
  • Course: Snacks
  • Calories: 125
  • Cuisine: Indian
  • Author: Shruti Dixit

सामग्री

  • 2 कप कटे हुए टमाटर
  • 1 मीडियम साइज प्यार चॉप किया हुआ
  • 2-3 हरी मिर्च
  • 1/2 इंच का अदरक का टुकड़ा (ग्रेट किया हुआ)
  • 3-4 लहसुन की कलियां (क्रश की हुई)
  • 1.5 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 10-12 करी पत्ते
  • 1 छोटा चम्मच राई
  • 1/2 छोटा चम्मच इमली का पल्प
  • 2 छोटे चम्मच गुड़
  • नमक स्वादानुसार
  • 1-2 बड़े चम्मच तेल

विधि

  • Step 1 :

    सबसे पहले पैन में तेल गर्म कर उसमें जीरा, राई, करी पत्ते फ्राई करें।

  • Step 2 :

    इसमें अब अदरक, लहसुन डालकर भूनें और फिर हरी मिर्च और प्याज डालकर सॉफ्ट होने तक भूनें।

  • Step 3 :

    अब इसमें नमक, टमाटर आदि मिलाकर अच्छे से पकाएं।

  • Step 4 :

    अब इसमें सारे सूखे मसाले मिलाकर आपको 3-4 मिनट पकाना है।

  • Step 5 :

    अब इसमें इमली का पल्प और गुड़ का मिक्सचर डालकर थोड़ी देर और पकाएं।

  • Step 6 :

    आपकी तीखी टमाटर की चटनी तैयार है।