गुजरात में लोग कई तरह के स्नैक्स खाना पसंद करते हैं। यह बेहद लाइट व डिलिशियस होते हैं। अगर गुजरात के सबसे पॉपुलर स्नैक्स की बात हो तो उसमें ढोकले का नाम अवश्य लिया जाता है। खमन ढोकला सिर्फ गुजरात में ही नहीं, बल्कि देश के कोने-कोने में बड़े चाव से खाया जाता है। वहीं, गुजरात में तो लगभग हर स्नैक शॉप में आपको ढोकला मिल जाता है।
गुजरात के शहर अहमदाबाद में ऐसी कई शॉप हैं, जहां पर आपको बेस्ट खमन ढोकला ट्राई करने का मौका मिल सकता है। अगर आप भी गुजरात के अहमदाबाद शहर में घूमने गए हैं और गुजरात का असली स्वाद चखना चाहते हैं तो ऐसे में आपको कुछ शॉप में जरूर जाना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको अहमदाबाद शहर की कुछ ऐसी ही शॉप के बारे में बता रहे हैं, जहां पर आपको खमन ढोकला जरूर खाना चाहिए-
दास खमन
अहमदाबाद के नवरंगपुरा में दास खमन दुकान साल 1922 से स्थित है और आज तक अपनी गुणवत्ता के लिए जानी जाती है। उनके पास प्लेन खमन, काली मिर्च खमन, सेव खमानी, जैन सेव खमानी, दही खमन, तम तम खमन, ग्रीन फ्राई खमन और टोस्ट खमन हैं। अगर आप यहां पर हैं तो आप खमन के अलावा खांडवी, पात्रा, फराली, लोचो और कई तरह के अन्य डिश का स्वाद चख सकते हैं। इनका काली मिर्च खमन और तम तम खमन का स्वाद बेहद ही लाजवाब होता है।
इसे भी पढ़ें:दिल्ली के पंजाबी बाग में ये 5 कैफे हैं काफी अफॉर्डेबल, जरूर करें एक्सप्लोर
लिज्जत खमन
अहमदाबाद के मणि नगर के कांकरिया रोड पर स्थित है लिज्जत खमन। यहां पर आपको खमन ढोकला की कुछ बेहतरीन रेसिपीज को चखने का मौका मिलेगा। मसलन, वटी दाल ना खमन भीगी हुई चना दाल से बनाया गया खमन ढोकला है। ईनो फ्रूट सॉल्ट, नींबू का रस और खट्टा दही की मदद से इसके टेस्ट को बढ़ाया जाता है। वहीं, सुरती सेव खमनी को चना दाल से बनाया जाता है और इसे सेव और अनार के दानों से अच्छी तरह से सजाया जाता है। इसे स्वादिष्ट और ताज़ा चटनी के साथ सर्व किया जाता है, जिसका स्वाद बेहद ही लाजवाब होता है।
श्रीजी खमन हाउस
यह अहमदाबाद के शाहीबाग में माधवपुरा मार्केट के सामने स्थित है और अहमदाबाद में अपने विभिन्न प्रकार के खमन और ढोकला के लिए जाना जाता है। जब हम खमन की बात करते हैं, तो उनके पास सदा खमन से लेकर मसाला खमन, दही खमन, सैंडविच ढोकला, खांडवी और सादा ढोकला जैसे कई ऑप्शन अवेलेबल हैं।
इसे भी पढ़ें:ये हैं दिल्ली के सबसे पुराने और Iconic रेस्तरां, जहां एक बार जाना तो बनता है बॉस!
ओशवाल
अहमदाबाद के आश्रम रोड पर अजंता कमर्शियल सेंटर में फाफड़ा और जलेबी रखने के लिए ओशवाल एक प्रतिष्ठित जगह है। इतना ही नहीं, अगर आप यहां पर हैं तो ढोकला और खमन को मिस न करें। यह दोनों की समान रूप से स्वादिष्ट हैं। यहां पर आपको प्रामाणिक गुजराती व्यजंन का असली स्वाद चखने का मौका मिलेगा।
श्री जय जलाराम खमन हाउस
अहमदाबाद के मणिनगर में साईबाबा मंदिर के पास श्री जय जलाराम खमन हाउस में आपको कई तरह की गुजराती स्नैक्स वैरायटीको चखने का मौका मिलेगा। वैसे तो यहां पर मिलने वाली कई रेसिपीज बेहद डिलिशियस हैं, लेकिन विशेष रूप से उनके खमन ढोकला को चखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। अगर आप भी अहमदाबाद में बेस्ट खमन ढोकला खाना चाहते हैं तो आपको एक बार यहां पर जरूर आना चाहिए।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों