herzindagi
white sauce pasta easy recipe at home food

15 मिनट में टेस्टी व्हाइट सॉस पास्ता बनाएं, जानें रेसिपी

क्&zwj;या आपने कभी व्हाइट सॉस पास्ता बनाया है। अगर नहीं तो इसे एक बार जरूर ट्राई करें। इसे बनाना बहुत ही आसान है, जानें इसकी रेसिपी। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2020-04-15, 09:31 IST

आजकल लोग फास्टफूड खाना अधिक पसंद करते हैं और इसलिए आजकल हर घर में फास्टफूड की भरमार होती है। उन्हीं फास्टफूड में से एक है पास्ता। पास्ता कई लोगों का पसंदीदा होता है और इसे कई बार अलग-अलग तरीके से भी बनाते हैं। रेड सॉस पास्ता तो आपने कई बार बनाया होगा लेकिन, क्या आपने कभी व्हाइट सॉस पास्ता बनाया है। अगर नहीं तो इसे घर पर ज़रूर ट्राई करें। रेड सॉस पास्ता की तरह ही आपके बच्चों को व्हाइट सॉस पास्ता बहुत पसंद आएगा। इसे घर पर आप आसानी से बना सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं व्हाइट सॉस पास्ता की रेसिपी जो बेहद ही टेस्टी और लाजवाब होता है। आपको इसे बनाने के लिए कौन सी सामग्री चाहिए और इसे कैसे बनाना है ये ज़रूर जानना चाहिए। तो बिना देर किए हुए आइए जानते हैं व्हाइट सॉस पास्ता की रेसिपी के बारे में।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

व्हाइट सॉस पास्ता Recipe Card

यकीनन व्हाइट सॉस पास्ता आपके परिवार वालों को ज़रूर पसंद आएगी।

Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 25 min
Cook Time: 15 min
Servings: 2
Level: Medium
Course: Others
Calories: 100
Cuisine: Indian
Author: Sahitya Maurya

Ingredients

  • पास्ता- 200 ग्राम
  • ऑलिव ऑयल- 1/2 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • मक्खन- 3 चम्मच
  • मैदा- 1 कप
  • काली मिर्च- 3
  • धनिया पत्ता- 2 चम्मच
  • क्रीम- 1/4 कप
  • अनार के दानें- गार्निश के लिए
  • चिली फ्लेक्स- 1/2 चम्मच
  • ओरेगानो-1/4 चम्मच

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले पास्ता को गरम पानी में उबाल लीजिए और उसे छान का किसी बर्तन में निकाल लीजिए।

  2. Step 2:

    उसके बाद एक पैन को गैस पर गरम होने के लिए रखें, जब पैन गरम हो जाए तो उसमें मक्खन और क्रीम को डालिए।

  3. Step 3:

    जब मक्खन और क्रीम पिघल जाएं तो इसमें मैदा डालकर डालकर भूनें।

  4. Step 4:

    इसके बाद इसमें काली मिर्च और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करिए। याद रहे इसे लगातार चलाना है ताकि इसमें गाठ न पड़ें।

  5. Step 5:

    आप लगभग इसे 2 से 3 मिनट तक लगातार भूनते रहें।

  6. Step 6:

    2 से 3 मिनट भूनने के बाद इसमें उबला हुआ पास्ता डालें और अच्छे से मिक्स कर के 1 मिनट पकने के लिए छोड़ दीजिए।

  7. Step 7:

    अब इसे किसी प्लेट में निकाल लीजिए और इसके ऊपर से धनिया पत्ता और अनार के दानें को डालकर सर्व कीजिए।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।