बच्चे अकसर फल और सब्जियां खाना पसंद नहीं करते। खासकर गर्मियों का मौसम हो तो उनका दिल सिर्फ आइस-क्रीम खाने में लगता है। ऐसे में उनको हेल्दी चीजें खिलाने के लिए बहूत मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन एक उपाय है जिसे अपनाकर आप अपने बच्चे को हेल्दी चीजें भी खिला सकती है और गर्मियों में उनकी आइस-क्रीम की डिमांड को भी पूरा कर सकती हैं। आज हम आपको बताने वाले है वेजिटेबल आइस-क्रीम कैंडी कैसे बनाएं। इन कैंडिस की सबसे खास बात ये है कि इसे बनाने में मेहनत नहीं लगती और समय भी नहीं लगता। तो आइए जानें इसे बनाने का तरीका।
इसे जरूर पढ़ें: कुछ नया करना है ट्राई तो घर पर बनाएं दही-जीरे की स्वादिष्ट चटनी
टमाटर, गाजर और नींबू से बने पॉप्सिकल्स
इस वेजी पॉप्सिकल्स को बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर और गाजर के जूस में नींबू का रस मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें और इसमें थोड़ा सा नमक और काली मिर्च भी मिलाएं। गर्मी के मौसम में सब्जियों को खाने का ये सबसे सही तरीका है। ये गर्मियों में आपको राहत देने के साथ-साथ आपके हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होगा।
खीरा, नींबू और पुदीना से बने पॉप्सिकल्स
गर्मियों में आपके बच्चे के लिए ये सबसे बेस्ट पॉप्सिकल्स है। इसके लिए खीरे के रस में नींबू के टुकड़ें मिलाएं और साथ ही इसमें ताजा पुदीने की पत्तियों को भी मिलाएं। फिर इस जूस को आइस-क्रीम मोल्ड में डालें और डिप फ्रीजर में रखें और जमने दें। तैयार है आपकी टेस्टी खीरा, नींबू और पुदीना का पॉप्सिकल्स।
पालक की स्मूदी पॉप्सिकल
पालक की स्मूदी पॉप्सिकल बनाने लिए पालक को मिक्सर में पीस लें और इसमें थोड़ा सा नमक और चीनी मिलाएं और इसे आइस-क्रीम मोल्ड में डालकर इसे डिप फ्रीजर में रखें और जमने दें। जब ये जम जाए तो इसे निकाले और बच्चों को सर्व करें वो मजे से इसे खाएंगे।
सेब, चुकंदर और गाजर आइस-क्रीम कैंडी
सेब, चुकंदर और गाजर आइस-क्रीम कैंडी बनाने के लिए इनको मिक्सर में डालकर इनका जूस बना लें और फिर इसमें चीनी या शहद डालें और अच्छे से मिला लें। फिर इस जूस को आइस-क्रीम मोल्ड में डालें और डिप फ्रीजर में रखें और जमने दें। गर्मी में आपके बच्चों को ये आइस-क्रीम कैंडी बहुत पंसद आएगा।
इसे जरूर पढ़ें: शाम के नाश्ते के लिए बनाएं दही सूजी सैंडविच, जानें इसकी रेसिपी
आप जब एक बार इन सब्जियों से आइस-क्रीम कैंडी बनाना सीख जाएंगी तो आप इन सब्जियों के अलावा भी कई अन्य सब्जियों के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं और अलग-अलग सब्जियों से भी पॉप्सिकल बना सकती हैं।
Photo courtesy- (Mozis Menu, Gigazine, AliExpress, SheKnows, Country Living Magazine)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों