बेकिंग गुड्स और डेजर्ट्स में आपने सुंदर टॉपिंग्स देखी होंगी! सुंदर-सुंदर स्प्रिंकल्स होते हैं जिन्हें डेजर्ट के ऊपर गार्निश किया जाता है। ये स्प्रिंकल्स मीठे होते हैं और डेजर्ट्स के स्वाद को और भी ज्यादा एन्हांस कर देते हैं। यह एक बढ़िया मार्केटिंग ट्रिक भी है, क्योंकि इन सुंदर और रंग-बिरंगे कलर्स को देखकर बच्चे अट्रैक्ट होते हैं और डेजर्ट्स को खाने की जिद्द करते हैं।
आमतौर पर बाजार में मिलने वाले स्प्रिंकल्स में प्रिजर्वेटिव्स और आर्टिफिशियल कलर्स होते हैं, जो सेहत के लिए सही नहीं होते। अगर आप हेल्दी और नेचुरल स्प्रिंकल्स और टॉपिंग्स चाहते हैं, तो आप इन्हें आसानी से घर पर बना सकते हैं। चलिए इस लेख में हम आपको इन्हें बनाने का तरीका बताएं।
स्प्रिंकल्स क्या होते हैं?
स्प्रिंकल्स छोटे-छोटे रंग-बिरंगे टुकड़े होते हैं, जो आमतौर पर शुगर, चॉकलेट या अन्य मीठे पदार्थ से बने होते हैं। इनका इस्तेमाल केक, कुकीज, डोनट्स, आइसक्रीम और अन्य डेजर्ट को सजाने के लिए किया जाता है। स्प्रिंकल्स कई तरह के होते हैं, जैसे:
- शुगर स्प्रिंकल्स- ये चीनी से बने होते हैं। ये कई रंगों में आते हैं।
- चॉकलेट स्प्रिंकल्स- ये कोको पाउडर और शुगर से तैयार किए जाते हैं।
- नट्स और सीड्स स्प्रिंकल्स- बादाम, अखरोट, कद्दू के बीज आदि से बनाए जाते हैं।
- कोकोनट स्प्रिंकल्स- सूखे नारियल से बने होते हैं, जो मिठाइयों में एक बढ़िया स्वाद देते हैं।
घर पर ऐसे बनाएं अलग-अलग तरह के स्प्रिंकल्स-
1. शुगर स्प्रिंकल्स बनाने का तरीका-
आवश्यक सामग्री:
- 1 कप पिसी हुई चीनी
- 2-3 चम्मच पानी
- 1/2 चम्मच कॉर्नस्टार्च
- खाने के प्राकृतिक रंग (चुकंदर, पालक, हल्दी आदि)
बनाने का तरीका-
- एक कटोरे में पिसी हुई चीनी और कॉर्नस्टार्च को मिला लें।
- धीरे-धीरे पानी डालें और मिक्स करें ताकि गाढ़ा पेस्ट तैयार हो जाए।
- इस मिश्रण को अलग-अलग हिस्सों में बांटें और प्रत्येक में प्राकृतिक रंग मिलाएं।
- मिश्रण को पाइपिंग बैग या कोन में भरें और बेकिंग शीट पर लंबी रेखाओं में डालें।
- इसे 4-5 घंटे के लिए सूखने दें और फिर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब आपके घर के बने शुगर स्प्रिंकल्स तैयार हैं।
2. चॉकलेट स्प्रिंकल्स बनाने का तरीका
आवश्यक सामग्री:
- 1/2 कप डार्क चॉकलेट (पिघली हुई)
- 1/4 कप पिसी हुई चीनी
- 1/2 चम्मच वनिला एसेंस
बनाने का तरीका-
- चॉकलेट को डबल बॉयलर की मदद से पिघला लें।
- इसमें पिसी हुई चीनी और वनिला एसेंस डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- इस मिश्रण को पाइपिंग बैग में डालें और बेकिंग शीट पर लाइन बना लें।
- इसे 2-3 घंटे के लिए फ्रिज में रखकर सख्त कर लें।
- अब इसे छोटे टुकड़ों में काटकर एयरटाइट जार में स्टोर करें।
3. नट्स और सीड्स स्प्रिंकल्स
आवश्यक सामग्री:
- 1/4 कप कटे हुए बादाम
- 1/4 कप कटे हुए काजू
- 1/4 कप कद्दू के बीज
- 1/4 कप तिल
बनाने का तरीका-
- सभी नट्स और बीजों को हल्का सा भून लें ताकि उनकी क्रंच बनी रहे। इन्हें मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें।
- अब इन्हें किसी भी मिठाई, स्मूदी, या केक के ऊपर स्प्रिंकल की तरह इस्तेमाल करें।
स्प्रिंकल्स को लंबे समय तक स्टोर करने के तरीके-
घर में बने स्प्रिंकल्स को सही तरीके से स्टोर करने से वे लंबे समय तक उपयोग में लाए जा सकते हैं।
- एयरटाइट कंटेनर में रखें। स्प्रिंकल्स को नमी से बचाने के लिए हमेशा एयरटाइट जार या डिब्बे में रखें।
- इन्हें धूप और गर्मी से बचाकर रखें, ताकि इनका टेक्सचर सही बना रहे।
- अगर आप स्प्रिंकल्स को 2-3 महीने तक स्टोर करना चाहते हैं, तो इन्हें फ्रीजर में रखें।
- एयरटाइट कंटेनर में एक छोटा सिलिका जेल पैक रखने से नमी नहीं आएगी और स्प्रिंकल्स खराब नहीं होंगे।
घर के बने स्प्रिंकल्स के फायदे-
बाजार के स्प्रिंकल्स में प्रिजर्वेटिव्स और आर्टिफिशियल कलर्स होते हैं, जबकि घर के बने स्प्रिंकल्स नेचुरल होते हैं। आप घर पर शुगर-फ्री या हेल्दी स्प्रिंकल्स बना सकते हैं, जैसे ड्राई फ्रूट्स, नारियल और सीड्स से बने स्प्रिंकल्स। घर पर बनाते समय आप अपनी पसंद के फ्लेवर और कलर ऐड कर सकते हैं। घर के बने स्प्रिंकल्स सस्ते पड़ते हैं और अधिक समय तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
अगर आप हेल्दी और क्रिएटिव बेकिंग पसंद करते हैं, तो घर पर ही रंग-बिरंगी टॉपिंग्स और स्प्रिंकल्स बनाकर अपने डेजर्ट को और भी खास बना सकते हैं। हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों