मीठे में केक, पेस्ट्री, आइस्क्रीम केक जैसी चीजें बच्चे और बड़े खूब पसंद करते हैं। लोग अब बाहर से मंगवाने के बजाय इन चीजों को घर पर ही बना रहे हैं। डेजर्ट को आसानी से बनाया जा सकता है, लेकिन आप चाहते हैं कि यह मार्केट में मिलने वाले डेजर्ट की तरह दिखे तो इसकी डेकोरेशन भी खास होनी चाहिए। डेकोरेट करने के लिए बहुत अधिक चीजों की आवश्यकता नहीं होती है, आप सिर्फ चीनी से अपने डेजर्ट को डेकोरेट कर सकती हैं।
घर पर चीनी से कैरेमल तैयार कर सकते हैं। दरअसल कैरेमल एक तरह का सॉस है जिसे टॉपिंग की तरह इस्तेमाल किया जाता है। चीनी से बने कैरेमल सॉस से आप अपने डेजर्ट को नया लुक दे सकती हैं। यहां बता रहे हैं कुछ ऐसे आइडियाज, जिसकी मदद से डेजर्ट आइटम को डेकोरेट किया जा सकता है। इसके लिए आपको कुछ करने की जरूरत नहीं है सिर्फ शुगर कैरेमल इस्तेमाल करें।
शुगर से कैरेमल सॉस या फिर सिरप बनाने के लिए आपको कुछ नहीं करना, बस एक पैन में चीनी डालकर उसे मेल्ट होने दें। जैसे-जैसे चीनी घुलती जाएगी वैसे-वैसे इसका कलर भी बदलता जाएगा। कैरेमल का कलर बिल्कुल शहद की तरह नजर आने लगे तो गैस बंद कर दें और फिर इसका इस्तेमाल डेजर्ट को डेकोरेट करने के लिए करें। ध्यान रखें कि कैरेमल को जितना कुक करेंगी उतना ही उसका कलर डार्क होता जाएगा।
इसे भी पढ़ें:जानिए इंदौर की 'खराब चाय' के बारे में जो है बहुत फेमस
शुगर कैरेमल से आप अपने केक की टॉपिंग कर सकती हैं। इसके लिए बादाम लें और उसे टूथपिक की मदद से कैरेमल में डिप करें और ऊपर की तरफ लें जाएं। थोड़ी देर में कैरेमल का शेप तैयार हो जाएगा और फिर इसे केक पर लगा दें। आप बादाम की जगह किसी अन्य ड्राई फ्रूट का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। यह बिल्कुल सिंपल और अट्रैक्टिव तरीका है।
आइस्क्रीम केक को डेकोरेट करने के लिए आप शुगर कैरेमल से बाउल बना सकती हैं। इसके लिए आप कलछुल का इस्तेमाल कर सकती हैं। कलछुल के पीछे वाले हिस्से पर सरसों का तेल लगाएं और फिर टिश्यू पेपर की मदद से उसे हर जगह फैलाएं। अब चम्मच में शुगर कैरेमल लें और उससे क्रिस क्रॉस बनाएं। कुछ मिनट बाद यह सूखकर तैयार हो जाएगा, अब इससे अपने डेजर्ट को डेकोरेट कर दें।
केक या फिर पेस्ट्री को डेकोरेट करने के लिए आप शुगर कैरेमल से बटरफ्लाई भी बना सकती हैं। इसके लिए आप एक प्लेट पर वेजिटेबल ऑयल लगाएं और फिर उसपर बटरफ्लाई के पंख के डिजाइन को बना दें। दोनों पंखों को बनाने के बाद इसे प्लेट में छोड़ दें, कुछ मिनट बाद चम्मच की मदद से हिलाएं। इस दौरान आपको ध्यान रखना होगा कि वो टूटे ना, अब इसे अपने केक पर लगा दें। (होममेड बटर स्टोर करने का तरीका)
इसे भी पढ़ें:कितना जानते हैं आप पीनट बटर के दिलचस्प इतिहास के बारे में
शुगर कैरेमल से आप डिजाइन बना सकती हैं। स्पून की मदद से यह डिजाइन आसानी से बनायी जा सकती है। अब इससे आप केक या फिर पेस्ट्री आसानी से डेकोरेट कर सकती हैं। वहीं, जिस भी प्लेट पर आप यह डिजाइन बनाएं उसपर ऑयल का इस्तेमाल जरूर करें। इससे कैरेमल प्लेट से आसानी से निकल जाता है।
आप यहां बताए गए आइडियाज को केक डेकोरेट करने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। शुगर कैरेमल से डेकोरेट कर आप अपने डेजर्ट को खूबसूरत लुक दे सकती हैं। साथ ही, अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।