यार! 'अगर पीनट बटर है तो ब्रेड में लगाकर खाने में मज़ा आ जाएगा। ब्रेड को रोस्ट करके एक से दो चम्मच पीनट बटर लगाकर नाश्ते में खाते हैं, मज़ा आ जाएगा'। शायद आप भी सुबह-सुबह कुछ इसी तरह का नाश्ता करने के बारे में ज़रूर सोचते होंगे। भारतीय घरों में आज पीनट बटर एक अहम हिस्सा बन चूका है। लगभग हर कोई ब्रेड आदि के साथ पीनट बटर को खाना खूब पसंद करते हैं। लेकिन, अगर आपसे यह सवाल किया जाए कि जिस पीनट बटर को आप इतने प्रेम के साथ खाना पसंद कर रहे हैं, क्या इसके इतिहास के बारे में जानते हैं? मतलब, सबसे पहले कहां और किसने पीनट बटर को तैयार किया था आदि। अगर नहीं, तो इस लेख में हम आपको पीनट बटर के कुछ दिलचस्प इतिहास के बारे में बताने जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं।
पीनट बटर का इतिहास बेहद ही दिलचस्प है। इसे लेकर अलग-अलग विचार है। किसी का मानना है कि 15वीं शताब्दी से ही यूरोप और कुछ अन्य देश इसे भोजन में शामिल करते थे। कुछ लोगों का यह मानना है कि पीनट बटर का इतिहास संस्कृति से जुड़ा हुआ है। इसके लेकर कहा जाता है कि सबसे पहले कनाडा के एक व्यक्ति ने साल 1884 में अपने नाम से पेटेंट करवाया था।
हालांकि, यह भी कहा जाता है कि सबसे पहले कच्चे मूंगफली को पीसकर भोजन में इस्तेमाल किया जाता था लेकिन, 80 के दशक के बाद से इसे गर्म करके और पीसकर भोजन में शामिल किया जाने लगा। इधर कई लेख में उल्लेख है कि Dr. Ambrose Straub ने लगभग 1903 में पीनट बटर बनाने वाली मशीन का पेटेंट कराया था।
इसे भी पढ़ें:Kitchen Hacks: बिना प्याज के इन चीजों से बनाएं लाजवाब और टेस्टी ग्रेवी, जानिए कैसे
80 के दशक में पीनट बटर के साथ कुछ और भी दिलचस्प इतिहास को जोड़कर देखा जाता है। यह धारण है कि अमेरिका के एक डॉक्टर Kellogg ने इसे प्रोटीन के तौर पर मार्केटिंग की थी। 80 के दशक के बाद धीरे-धीरे एशिया, अफ्रीका आदि महादेशों में इसे मुख्य रूप से पसंद किया जाने लगा था। धीरे-धीरे पीनट बटर के अलग-अलग रूप आते रहे और इसके टेस्ट और रंग में भी बदलाव होते रहे हैं।(फ्रेंच फ्राइज का इतिहास)
80 के दशक में जिस तरह पीनट बटर को पसंद किया जाता था वो सभी के लिए एक अलग स्वाद था। इसी दौरान पहली बार पीनट बटर सैंडविच की रेसिपी बनाई गई थी, जिसके बाद इसका डिमांड और भी अधिक होने लगा। लोग सुबह और शाम के नाश्ते में ब्रेड के साथ पीनट बटर को बड़े ही प्रेम से खाने लगे। आगे चलकर अन्य देशों में लोग ब्रेड के साथ पीनट बटर खाना पसंद करने लगे।
इसे भी पढ़ें:खट्टे फलों के इस्तेमाल से घर के इन मुश्किल कामों को बनाएं आसान
80 और 90 के दशक में सिर्फ पीनट बटर ही लोग पसंद नहीं कर रहे थे बल्कि, इसके साथ-साथ फ्रूट जैम को भी लोग बेहद पसंद करने लगे थे। फ्रूट्स को मिक्सर में डालकर अच्छे से पीसकर ब्रेड के साथ खाना पसंद करने लगे थे। 90 के दशक के अंत में पीनट बटर और साथ में फ्रूट जैम दुनिया भर में पसंद किया जाने लगा। कहा जाता है कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सैनिकों का सबसे पसंदीदा नाश्ता ब्रेड के साथ पीनट बटर या जैम ही था।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।