Fri Mar 13, 2026 | Updated 02:54 AM IST
herzindagi
image

झटपट तैयार करें तंदूरी अप्पे, स्वाद ऐसा हमेशा रहेगा याद

अगर आप सुबह के नाश्ते या शाम की चाय के साथ कुछ नया और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, तो तंदूरी अप्पे एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं। इन्हें बनाना आसान है, जिसका स्वाद भी लाजवाब होता है।
Editorial
Updated:- 2025-01-10, 12:50 IST

जब बात झटपट और स्वादिष्ट नाश्ते की आती है, तो हमारे दिमाग में अप्पे का नाम सबसे पहले आता है। यह दक्षिण भारतीय व्यंजन अब पूरे भारत में लोकप्रिय हो चुका है। लेकिन अगर आप अप्पे को एक नया ट्विस्ट देना चाहते हैं, तो तंदूरी फ्लेवर वाला अप्पा जरूर ट्राई करें। 

यह सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि दिखने में भी इतने अच्छे लगे लगते हैं। हर कोई इसे बार-बार खाना चाहेगा। इसे बनाना न केवल आसान है, बल्कि यह सेहतमंद भी है। इसमें कम तेल का इस्तेमाल होता है और यह पौष्टिक सब्जियों से भरपूर होता है। चाहे बच्चों का टिफिन हो, घर की पार्टी हो या शाम का स्नैक के लिए तंदूरी अप्पे हर मौके पर परफेक्ट रहते हैं।

तंदूरी अप्पे की विधि

1

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रख लें। फिर एक बर्तन में सूजी और दही डालें। फिर उसमें थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा बैटर तैयार कर लें।

इसे जरूर पढ़ें- घर में आसान तरीके से अप्‍पे बनाने की रेसिपी जानें

  • अब इसमें कटी हुई सब्जियां, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च और नमक को डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। मिलाने के बाद बैटर को 10 मिनट के लिए सेट होने दें।
  • पकाने से ठीक पहले बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिला लें। अप्पे पैन को हल्की आंच पर गर्म करें और थोड़ा तेल लगाएं।
  • तैयार बैटर को अप्पे पैन के खांचों में भरें।
  • ढककर धीमी आंच पर 2-3 मिनट पकाएं, फिर पलटकर दूसरी तरफ भी सुनहरा होने तक पकाएं। एक कटोरे में दही, तंदूरी मसाला, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, कसूरी मेथी और नमक मिलाएं।
  • तैयार अप्पों को इस तंदूरी मिश्रण में अच्छी तरह लपेटें। इस दौरान गैस पर नॉन-स्टिक तवा गर्म करें और तंदूरी मसाले अप्पों को हल्का क्रिस्पी होने तक सेंकें।

इसे जरूर पढ़ें- नाश्ते में कुछ अलग खाने का है मन तो बनाएं यह तीन तरह के अप्पे

  • अब तंदूरी अप्पे को पुदीना चटनी या दही के साथ गर्मागर्म सर्व करें। इन्हें आप बच्चों के टिफिन, पार्टी स्नैक्स या हल्के नाश्ते के रूप में भी परोस सकते हैं।

Image Credit- (@AI Image And Shutterstock) 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

तंदूरी अप्पे। Recipe Card

इन टिप्स की मदद से तैयार करें तंदूरी अप्पे।

Vegetarian Recipe
Total Time: 25 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 15 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 125
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • अप्पे बैटर के लिए
  • सूजी- 1 कप
  • दही- आधा कप
  • पानी- आवश्यकतानुसार
  • सब्जियां- 1 कप
  • अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई
  • नमक- स्वादानुसार
  • बेकिंग सोडा- 1/4 छोटा चम्मच
  • तंदूरी मसाले के लिए
  • दही- आधा कप
  • तंदूरी मसाला- 1 बड़ा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • चाट मसाला- आधा छोटा चम्मच
  • कसूरी मेथी- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रख लें। फिर एक बर्तन में सूजी और दही डालें।

  2. Step 2:

    अब इसमें कटी हुई सब्जियां, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च और नमक को डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।

  3. Step 3:

    पकाने से ठीक पहले बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिला लें। अप्पे पैन को हल्की आंच पर गर्म करें और थोड़ा तेल लगाएं।

  4. Step 4:

    ढककर धीमी आंच पर 2-3 मिनट पकाएं, फिर पलटकर दूसरी तरफ भी सुनहरा होने तक पकाएं।

  5. Step 5:

    एक कटोरे में दही, तंदूरी मसाला, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, कसूरी मेथी और नमक मिलाएं।

  6. Step 6:

    इस दौरान गैस पर नॉन-स्टिक तवा गर्म करें और तंदूरी मसाले में अप्पों को हल्का क्रिस्पी होने तक सेंकें।

  7. Step 7:

    अब तंदूरी अप्पे को पुदीना चटनी या दही के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।