गुलाब जामुन एक ऐसी मिठाई है जिसे कई लोग पसंद करते हैं। शायद ही कोई आपको ऐसा मिले जो कहे कि उसे गुलाब जामुन नहीं पसंद। अगर आपके सामने गरमा गरम गुलाब जामुन की एक प्लेट आ जाए तो आप एक बार में कितने खा जाएंगी? खैर, लालच से थोड़ा परे हटते हैं और गुलाब जामुन को बनाने की बात करते हैं। क्या आपने कभी गुलाब जामुन बनाना ट्राई किया है? अगर किया है तो क्या कभी वो बिगड़े हैं? अधिकतर लोगों की ये समस्या होती है कि उनके गुलाब जामुन या तो ठीक से नहीं बनते हैं या फिर वो सख्त हो जाते हैं या फिर टूट जाते हैं।
क्या कभी आपने सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? हम आपको बताते हैं कि ऐसा होने की वजह क्या है। आज हम विस्तार से बात करते हैं इस बारे में कि आखिर ये गुलाब जामुन हार्ड क्यों होते हैं और कई बार ये फ्राई करते समय फूट क्यों जाते हैं।
गुलाब जामुन के हार्ड होने के पीछे ये कारण होते हैं जिनकी वजह से आप बहुत परेशान हो सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- गुलाब जामुन के बनने की दिलचस्प कहानी क्या जानते हैं आप?
गुलाब जामुन तभी हार्ड होते हैं अगर उनमें मोयन ना मिला हो। मोयन के नाम पर आप थोड़ा सा दूध, चुटकी भर बेकिंग सोडा, मावा है तो थोड़ा सा खाने का तेल आदि डाल सकती हैं। आप क्या मिलाना चाहती हैं ये आपके ऊपर है। बस ऐसा कोई भी इंग्रीडिएंट उसमें थोड़ा ही मिलाएं नहीं तो गुलाब जामुन फ्राई करते ही फूट जाएंगे और वो परफेक्ट नहीं बनेंगे। आपको ये कितना मिलाना है वो आपकी सामग्री पर निर्भर करता है। ध्यान रखें कि अगर आप ये ज्यादा मिलाएंगी तो इससे गुलाब जामुन खस्ता भी हो सकते हैं।
मेरे हिसाब से थोड़ा सा दूध मिलाना इस ट्रिक को कर देगा पर अगर आपके यहां तेल या घी जैसी कोई चीज़ मिलाई जाती है तो अपनी रेसिपी को ही फॉलो करें।
सबसे ज्यादा मेहनत गुलाब जामुन का आटा गूंथने में ही लगाई जाती है और उसके पीछे एक कारण भी है। ये अगर ठीक तरह से नहीं गुंथेगा तो आपके गुलाब जामुन ना सिर्फ सख्त होंगे बल्कि ये ठीक से चाशनी भी नहीं पिएंगे और फिर वो बीच में से कच्चे और कड़वे हो जाएंगे।
आटा गूंथने में कम से कम 30 मिनट का समय लगाएं और जितना हो सके उसे स्मूथ करने की कोशिश करें। अगर आटे में क्रैक्स दिख रहे हैं तो ये गुलाब जामुन बनाने के लिए तैयार नहीं है। आपको इसे बहुत ही अच्छे से गूंथना है और जितनी ताकत लगा सकते हैं उतनी ताकत लगाएं।
इसे जरूर पढ़ें- Rum Gulab Jamun: गुलाब जामुन में दे थोड़ा ट्विस्ट, जानें ये आसान रेसिपी
अगर आपको गुलाब जामुन को फ्राई करने हैं तो उसके पहले उनमें टूथपिक से एक दो छेद कर दें। ये तरीका ना सिर्फ उन्हें टूटने से बचाएगा बल्कि इससे चाशनी भी गुलाब जामुन में अंदर तक चली जाएगी जिससे ये काफी अच्छे हो जाएंगे। कई बार लोग इस स्टेप को भूल जाते हैं जिसकी वजह से गुलाब जामुन फटने लगते हैं। इसी के साथ, ऐसे गुलाब जामुन को गर्म शक्कर की चाशनी में डालना चाहिए जिससे हॉट कोटिंग आसानी से हो जाए।
गुलाब जामुन को अगर आप ठीक से मीठा करना चाहती हैं तो कम से कम 30 मिनट तो इन्हें भीगने ही दें। वैसे अगर आपके गुलाब जामुन गरम हैं तो उन्हें 1 घंटे तक इसमें डूबे रहने दें तभी चाशनी अच्छी तरह से गुलाब जामुन में जाएगी और वो सॉफ्ट होंगे।
अगर आपको गुलाब जामुन को हार्ड होने से बचाना है तो आप ये तरीके जरूर आजमाएं। अगर आपकी भी कोई ऐसी ही फूड ट्रिक है तो उसके बारे में हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। ये स्टोरी आपको पसंद आई हो तो आप इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।