herzindagi
shakarkandi chaat at home

घर पर आसानी से बनाएं टेस्ट से भरपूर शकरकंद की चाट

घर पर इस बार सिंपल नहीं बल्कि टेस्टी और सेहत से भरपूर शकरकंद की चाट बनाएं और सबको खिलाएं।
Editorial
Updated:- 2021-02-07, 09:00 IST

सर्दियों के मौसम में चाट का खाने का एक अलग ही मज़ा है। जब वो चाट घर पर ही आसानी से मिल जाए, तो फिर बाज़ार में खाने के लिए क्यों जाना। अगर आप भी दोपहर या शाम के टाइम कुछ टेस्टी और हेल्दी चाट बनाने के बारे में सोच रही हैं, तो इस बार सिंपल नहीं बल्कि, शकरकंद की चाट तैयार कीजिये। यक़ीनन इस चाट को टेस्ट करने के बाद आप अन्य चाट की रेसिपी को भूल जायेंगी। खासकर घर के बच्चे भी इस चाट को खूब पसंद करेंगे। इसे बनाने में आपको अधिक मेहनत करने की ज़रूरत भी नहीं और न ही इसे बनाने में अधिक समय लगता हैं। तो चलिए जानते हैं इस रेसिपी के बारे में।

बनाने का तरीका

  • शकरकंद की चाट बनाने के लिए सबसे पहले आपको शकरकंद को साफ करना होगा। साफ करने के बाद आप उसे छिल लीजिये। छिलने के बाद शकरकंद को छोटे-छोटे पीस में काटकर अलग रख लीजिये।
  • इधर शकरकंद को फ्राई करने के लिए एक पैन में आपको तेल गरम करना होगा। जैसे ही आपको लगे की तेल गरम हो गया है, तो उस तेल में शकरकंद के पीस को डालकर फ्राई कर लीजिये।

how to make shakarkandi chaat at home inside

  • आपकी जानकारी के बता दें कि कई लोग शकरकंद को कुकर में उबालकर भी फ्राई करते हैं। अगर आप चाहें तो इसे उबालकर भी फ्राई कर सकती हैं। हालांकि, दोनों का टेस्ट बेहद ही कमाल का होता हैं।
  • फ्राई करने के बाद इसे किसी प्लेट में निकाल लीजिये और शकरकंद से तेल निकलने के बाद इसे सर्विंग प्लेट में डालें। सर्विंग प्लेट में डालने के बाद ऊपर से चिल्ली सॉस, सेंधा नमक, धनिया पत्ता, भुजिया, चाट-मसाला, मीठी चटनी और भुजिया को डालकर खाने के लिए सर्व कीजिये।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

शकरकंद की चाट Recipe Card

इस आसान विधि से घर पर बनाएं हेल्दी शकरकंद की चाट।

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 10 min
Servings: 2
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 150
Cuisine: Indian
Author: Sahitya Maurya

Ingredients

  • शकरकंद-2
  • मीठी चटनी-2 चम्मच
  • चिल्ली सॉस-2 चम्मच
  • चाट-मसाला-1/2 चम्मच
  • धनिया पत्ता-1 चम्मच
  • सेंधा नमक-स्वादानुसार
  • तेल-1/2 कप
  • अनार दानें-1/2 कप
  • भुजिया-1/2 कप

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले आप शकरकंद को अच्छी तरह से साफ कर लें और उसे छीलकर छोटे-छोटे पीस में काटकर रख लें।

  2. Step 2:

    इधर आप एक पैन में तेल गरम होने के लिए रखें। जैसे ही तेल गरम हो जाए शकरकंद के पीस को अच्छे से फ्राई कर लीजिये।

  3. Step 3:

    आप चाहें तो इसे उबालकर पीस में काटकर भी फ्राई कर सकती हैं।

  4. Step 4:

    फ्राई करने के बाद इसे किसी प्लेट में निकाल लीजिये और इसके ऊपर से सभी सामग्री से को डाल दीजिये।

  5. Step 5:

    तैयार है हेल्दी और टेस्ट शकरकंद की चाट सर्व करने के लिए। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।