herzindagi
potato kothimbir vadi in hindi

चाय के साथ सर्व करें आलू की कोथिंबीर वड़ी, जानें आसान विधि 

अगर आपको चाय के साथ स्नैक्स खाना पसंद है, तो आप महाराष्ट्र की फेमस कोथिंबीर वड़ी ट्राई कर सकते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2021-11-17, 10:20 IST

भारत में शाम की चाय के साथ कुछ ना कुछ खाने का रिवाज़ काफी पुराना है। लोग गरमा-गरम चाय की सिप के साथ कुछ ना कुछ खाना पसंद करते हैं। कई लोग मौसम के मिजाज को देखते हुए चाय के साथ पकौड़े का बनाते हैं। कई लोग बिस्कुट या नमकीन आदि खाते हैं। लेकिन अगर आप चाय के कुछ और डिफरेंट स्नैक्स बनाने और खाने की तलाश कर रहे हैं, तो आप आलू की कोथिंबीर वड़ी ट्राई कर सकती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह महाराष्ट्र और गुजरात में खूब बनाई और खाई जाती है। इसे बनाना बहुत ही आसान है। आप भी इसे घर पर आसानी से बना सकती हैं, कैसे आइए जानें...

बनाने का तरीका

  • आलू की कोथिंबीर वड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें। फिर इसमें बेसन और सूजी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
  • अब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालें और एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें। फिर इसमें हरी मिर्च, अदरक, नींबू का रस, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, गरम मसाला, नमक, हरा धनिया, आलू और अजवाइन डाल दें और सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें। (आलू का चीला)
  • अब गैस पर एक कढ़ाही में तेल गर्म कर लें। जब तेल गर्म हो जाए, तो इसमें जीरा, सरसों और हींग डाल दें। फिर इसमें मिश्रण डालकर लगातार चलाते हुए अच्छी तरह से पका लें।
  • आप इस मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक की गाढ़ा ना हो जाए। जब मिश्रण आटे की तरह गाढ़ा हो जाए, तो गैस बंद कर दें।
  • अब इस गरमागरम मिश्रण को एक चिकनी ट्रे में बराबर फैला लें। फिर इसे रूम टेंपरेचर या फ्रिज में 30 मिनट के लिए रख दें।
  • जब ये सेट हो जाए, तो आलू की कोथिंबीर वड़ी को चाकू से छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • बस आपका टेस्टी और हेल्दी आलू की कोथिंबीर वड़ी तैयार है। अब आप इसे चाय के साथ सर्व कर सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें- घर में रखी मूंग दाल से ऐसे बनाएं दही वड़ा


Image Credit- (@kitchen food)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

आलू की कोथिंबीर वड़ी Recipe Card

इस बार आप चाय के साथ आलू की कोथिंबीर वड़ी सर्व करें।

Vegetarian Recipe
Total Time: 25 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 15 min
Servings: 3
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 125
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • 1 कप- उबले आलू
  • 1 कप- बेसन
  • 1/2 कप- सूजी
  • 1 इंच- अदरक (बारीक कटा हुआ)
  • 1 चम्मच- नींबू का रस
  • 2- हरी मिर्च (कटी हुई)
  • 1 बड़ा चम्मच- हरा धनिया
  • 1/2 छोटा चम्मच - लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच-हल्दी
  • 1/2 छोटा चम्मच- गरम मसाला
  • नमक- स्वादानुसार
  • 1/2 छोटा चम्मच- अजवाइन
  • 1/2 छोटा चम्मच- सरसों
  • 1/2 छोटा चम्मच-जीरा
  • चुटकी भर- हींग
  • आवश्यकतानुसार - पानी
  • 2 चम्मच- तेल

Step

  1. Step 1:

    आलू की कोथिंबीर वड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें।

  2. Step 2:

    फिर इसमें बेसन और सूजी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। 

  3. Step 3:

    अब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालें और एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें। 

  4. Step 4:

    फिर इसमें हरी मिर्च, अदरक, नींबू का रस, लाल मिर्च पाउडर आदि सारी चीजों को डालकर अच्छी तरह से मिला लें। 

  5. Step 5:

    अब गैस पर एक कढ़ाही में तेल गर्म कर लें। जब तेल गर्म हो जाए, तो इसमें जीरा, सरसों और हींग डाल दें।

  6. Step 6:

    फिर इसमें मिश्रण डालकर लगातार चलाते हुए अच्छी तरह से पका लें। 

  7. Step 7:

    आप इस मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक की गाढ़ा ना हो जाए। जब मिश्रण आटे की तरह गाढ़ा हो जाए, तो गैस बंद कर दें। 

  8. Step 8:

    अब इस गरमागरम मिश्रण को एक चिकनी ट्रे में बराबर फैला लें। फिर इसे रूम टेंपरेचर या फ्रिज में 30 मिनट के लिए रख दें।

  9. Step 9:

    जब ये सेट हो जाए, तो आलू की कोथिंबीर वड़ी को चाकू से छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। 

  10. Step 10:

    बस आपका टेस्टी और हेल्दी आलू की कोथिंबीर वड़ी तैयार है। अब आप इसे चाय के साथ सर्व कर सकती हैं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।