अब इंडक्शन पर भी बनेगी फूली हुई रोटियां, बस अपनाएं से आसान ट्रिक

How To Make Puffy Roti On Induction: अक्सर अपने घर में भी जब अचानक से पाइपलाइन वाली गैस चली जाती होगी या फिर सिलेंडर खत्म हो जाता है तो आप इंडक्शन का इस्तेमाल करती होंगी। ऐसे में इसपर फूली हुई रोटियां बनाना काफी मुश्किल भरा काम होता है। आज हम आपको इंडक्शन पर फूली हुई रोटी बनाने की एक ट्रिक बताने जा रहे हैं।
how to make roti puff up on induction

आजकल बाजारों में हर दिन आपको कीचन के लिए एक नया मॉडर्न आइटम देखने को मिल जाएगा। हालांकि आज हर घर की किचन में आपको तरह-तरह की मशीन मिलेंगी। जिनकी मदद से आज काम सुविधाजनक हो गया है। हम घंटों के काम को आज मिनटों में खत्म कर देते हैं वो भी बिना ज्यादा मेहनत किए हुए। ऐसे ही एक उपकरण इंडक्शन है। इसका इस्तेमाल आज नहीं बीते कई सालों से घरों में किया जा रहा है। इसपर गैस की तुलना में काम तेजी से होता है। ऐसे में आजकल लोग अपनी किचन में गैस स्टोव के साथ इंडक्शन भी रख रहे हैं। झटपट खाना गर्म करना हो, दूध उबालना, चाय बनाना या पानी गर्म करना इंडक्शन पर यह काम तेजी से हो जाते हैं, लेकिन कुछ काम ऐसे होते हैं जिनको आप इंडक्शन पर नहीं कर सकती हैं।

हम बात कर रहे हैं फूली हुई रोटियां बनाने की। जी हां अक्सर लोगों के साथ यही परेशानी आती है कि इंडक्शन पर गैस की तरह फूली हुई रोटियां नहीं बन पाती है। आपके साथ भी बिल्कुल ऐसा ही होता होगा। पराठे, पूड़ी आदि तो इसपर फूल जाती हैं, लेकिन रोटी बनाने में काफी दिक्कत होती है। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप मिनटों में फूली हुई रोटियां इंडक्शन पर भी बना सकती हैं। आइए फिर देर किस बात की झटपट से जान लेते हैं इंडक्शन पर फूली हुई चपाती बनाने का आसान तरीका।

ऐसे बनाएं इंडक्शन पर फूली हुई फुलकी

soft roti tricks

  • इसके लिए आपको सबसे पहले इंडक्शन पर तवा रखना होगा।
  • फिर तवे को अच्छी तरह गर्म कर लें।
  • गर्म तवे पर रोटी को दोनों तरह से हल्का सेंक लें।
  • इसके बाद रोटी हटाकर उसपर स्टील की जाली रखें।
  • इस स्टील की जाली पर आपको अब रोटी रखनी है और सिकने देना है।
  • एक तरफ से सिक जाने के बाद चिमटे की मदद से इसे दूसरी तरफ से भी सेकें।
  • आपकी चपाती एकदम फूल जाएगी।

ये भी पढ़ें:Tips To Make Soft Roti: रोटी बनेगी एकदम सॉफ्ट आटे में 1 चम्मच डालें यह चीज, चपाती को पैक करने के ये हैक्स भी आएंगे काम

अन्य ट्रिक

how to care induction

ये भी पढ़ें:इंडक्शन हो गया है गंदा? इन तरीकों से करें साफ

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP