herzindagi
tips to make perfect moong dal halwa

इन टिप्स की मदद से बनाएं परफेक्ट मूंग दाल का हलवा

सर्दियों में गाजर का ही नहीं, मूंग दाल का हलवा भी बहुत अच्छा लगता है। अगर आप इसे परफेक्ट तरीके से बनाना चाहती हैं, तो कुछ टिप्स जान लें। 
Editorial
Updated:- 2022-11-11, 14:34 IST

सर्दियों में गाजर बहुत होता है और यही कारण है कि गाजर का हलवा भी खाया जाता है। गाजर के हलवे के साथ-साथ मूंग दाल का हलवा भी ठंड में बहुत अच्छा लगता है। राजस्थान और नॉर्थ इंडिया के कई पार्ट्स में मूंग दाल का हलवा खूब खाया जाता है। यह तेज ठंड में भी आपके शरीर को बचाता है और गर्म रखता है।

खूब सारे घी से बना कैलोरी में भले ही ज्यादा हो, लेकिन इसका जायका बेहद शानदार लगता है। अगर आप घर पर मूंग दाल का हलवा बना रही हैं तो इसे बनाने के कुछ टिप्स जान लें। इसकी सही कंसिस्टेंसी, इंग्रीडिएंट्स अगर आपको पता हों तो यह एकदम परफेक्ट बन सकता है। चलिए आज हम कुछ ऐसे ही टिप्स आपको बताएं।

हलवा बनाने के लिए करें ये काम

moong dal halwa making tips

  • हलवा बनाने के लिए आपको स्प्लिट पीली मूंग दाल लेनी है और इसे एक रात पहले ही भिगोकर अच्छी तरह से रखना है। अगर आपने दाल भिगोई नहीं रातभर तो आप इसे 5 घंटे पहले भिगो ले।
  • हलवा बनाने के लिए दाल को भिगोने के बाद इसे पीस लेना चाहिए। ब्लेंडर में इसे डालकर स्मूथ पेस्ट बना लें। अगर पेस्ट गाढ़ा लगा ले तो इसमें थोड़ा सा पानी डाल लें।
  • हलवे को किसी मोटे तले वाले पैन या कढ़ाही में बनाएं। हलवा तभी स्वादिष्ट बनेगा जब आप इसे घी में बनाएंगे।

दादी मां का नुस्खा

  • परफेक्ट हलवा बनाने का यही तरीका है कि इसे आप अच्छी तरह से भून लें।
  • हलवे को हमेशा मीडियम-लो हीट पर ही पकाएं। जब दाल में खुशबू आने लगे तो समझें कि यह अच्छे तरीके से भुन गया है।
  • हलवा हमेशा फुल फैट क्रीम में बनाएं, इसका जायका और भी स्वादिष्ट हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: शादी के बाद 'पहली रसोई' में बनाएं ये तीन तरह के हलवे

न करें ये गलतियां

tips to make perfect moong dal halwa at home

  • दूध को पहले एक पैन में उबाल लें। इसमें चीनी डालकर इसे गाढ़ा कर लें, ताकि यह हलवे में अच्छी तरह से मिलें।
  • जब तक इसकी दानेदार कंसिस्टेंसी नहीं होगी यह अच्छा नहीं रहेगा।
  • दूध इसमें तभी डालें, जब हलवे में से देसी घी (देसी घी कैसे निकालें) अलग निकलने लगे।

डालें ये स्पेशल सामग्री-

moong dal halwa ingredients

हलवे का स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें थोड़ा सा खोया मिला सकती हैं। इसके अलावा चुटकी भर इलायची का पाउडर इसमें एक खुशबू जोड़ता है।

मूंग दाल हलवा की रेसिपी

सामग्री-

  • 1 कप मूंग दाल
  • 10 चम्मच घी
  • 10-12 पिस्ता
  • 5-6 बादाम
  • चुटकी भर इलायची
  • 1 कप फुल फैट मिल्क
  • 2 कप पानी
  • 1 कप चीनी
  • 1 कप खोया

इसे भी पढ़ें: टेस्ट और हेल्थ का कॉम्बो है मूंग दाल फज, जानें क्या है रेसिपी

बनाने का तरीका-

  • दाल को पहले 4-5 घंटे के लिए भिगोकर रख लें। इसके बाद इसका पानी निकालकर अलग रखें।
  • एक ब्लेंडर में दाल डालें और थोड़ा सा पानी डालकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें।
  • एक कढ़ाही में घी डालकर गर्म करें और इसमें दाल डालकर अच्छी तरह से भून लें। इसे चलाते हुए लगातार चलाएं। हलवा मीडियम लो हीट पर रखकर पकाएं।
  • अब एक पैन में दूध डालकर उबाल लें। आप इसमें चुटकी भर इलायची पाउडर डालकर मिलाएं और उसे धीमी आंच पर पकाएं। इसमें चीनी डालकर 2-3 मिनट और पकाएं।
  • अब हलवे में से घी अलग हो जाए तो इसमें दूध डालकर करछी से चलाएं। धीमी आंच पर रखकर 5 मिनट पकाएं। आखिर में इसमें काटे हुए पिस्ता और बादाम डालकर मिक्स कर लें। आपका मूंग दाल हलवा तैयार है।

अब आप भी इन टिप्स की मदद से घर पर स्वादिष्ट मूंग दाल का हलवा बनाएं। अगर आप अन्य टिप्स जानते हैं तो इसे कमेंट कर बताएं। अगर आपको लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।