herzindagi
mutton pepper fry easy recipe tips

घर पर 30 मिनट में मटन पेपर फ्राई बनाएं और लें रेस्‍टोरेंट का मजा

घर पर स्वादिष्ट मटन पेपर फ्राई करके बनाएंगी तो रेस्‍टोरेंट का मटन खाना भूल जाएंगी। आइए इसे बनाने की आसान रेसिपी जानें।
Editorial
Updated:- 2020-05-18, 09:00 IST

अगर आपको नॉनवेज पसंद है तो इस बार आपको लंच या डिनर के लिए मटन पेपर फ्राई ज़रूर ट्राई करना चाहिए। यह बहुत ही स्वादिष्ट डिश है। मटन पेपर फ्राई तीखे और चटपटे स्वाद के लिए जानी जाती है। घर पर किसी खास मौके, जैसे-जन्मदिन या छोटे-मोटे पार्टी में भी मटन पेपर फ्राई बना कर आप तारीफे बटोर सकती हैं। इसका टेस्ट इतना अच्‍छा होता है कि आपका इसे बार-बार खाने और बनाने का मन करेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह एक साऊथ इंडियन रेसिपी है, जिसे पूरे भारत में बड़े चाव से खाया जाता है। इसे आप नान, बटर नान, पराठा या जीरा राइस के साथ सर्व कर सकती हैं। इसे आप घर पर आप बहुत ही आसानी और बहुत ही कम समय में बना सकती हैं। तो देर किस बात की आइए इसकी आसान रेसिपी के बारे में जानें।  

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

मटन पेपर फ्राई Recipe Card

घर पर आसानी से बनाएं टेस्टी मटन पेपर फ्राई।

Non-Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 25 min
Servings: 3
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 250
Cuisine: Indian
Author: Sahitya Maurya

Ingredients

  • मटन-350 ग्राम
  • प्याज-5 बारीक कटा हुआ
  • लहसुन पेस्ट-1 चम्मच
  • अदरक पेस्ट-1 चम्मच
  • गरम मसाला-20 ग्राम
  • तेजपत्ता-4
  • तेल-1 कप
  • लाल मिर्च पाउडर-1 चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर-1 चम्मच
  • हल्दी-1 चम्मच
  • नमक-स्वादानुसार
  • इलाइची-2
  • धनिया पत्ता- 1/2 कप

Step

  1. Step 1:

    इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कढ़ाही में तेल गरम करें।

  2. Step 2:

    जब तेल गरम हो जाए तो उसमें प्याज डालें और ब्राउन होने तक इसे पकाएं।

  3. Step 3:

    इसके बाद इसमें सभी मसाले को डालें और 2 मिनट तक पकने दें।

  4. Step 4:

    अब इसमें मटन को डालिए और लगभग 20 से 25 मिनट तक पकने दें।

  5. Step 5:

    इसे आप नरम और ब्राउन हो जाए तो अच्छे से पकने दीजिए।

  6. Step 6:

    जब मटन अच्छे से पक जाए तो इसके ऊपर से धनिया पत्ता डाल दीजिए।

  7. Step 7:

    अब आप इसे नान, बटर नान, पराठा या जीरा राइस के साथ सर्व करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।