दिवाली स्नैक्स के लिए इस बार घर पर बनाएं मशरूम पेपर फ्राई

दिवाली के मौके पर आप स्वादिष्ट स्नैक्स बनाना चाहती हैं, तो इस बार मशरूम पेपर फ्राई ट्राई कर सकती हैं।

mushroom pepper fry easy recipe

दिवाली का त्योहार आने वाला है, ऐसे में इस दिन ज्यादातर घरों में स्वादिष्ट और लजीज पकवान बनाए जाते हैं। इस दिवाली घर पर आए मेहमानों को अगर आप भी एक लजीज स्नैक्स टेस्ट कराना चाहती हैं, तो आप मशरूम पेपर फ्राई बना सकती हैं। ये स्नैक्स त्यौहार का मज़ा दोगुना कर सकती हैं। ये मसालेदार स्नैक्स यकीनन घर पर आए मेहमानों के साथ घर वाले भी खूब पसंद करेंगे। मशरूम पेपर फ्राई बनाना बेहद ही आसान है और इसे बनाने में अधिक समय भी नहीं लगता। आइए जानते हैं, घर पर आप इस रेसिपी को कैसे बना सकती हैं।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

मशरूम पेपर फ्राई Recipe Card

इस दिवाली बनाएं मशरूम पेपर फ्राई और सब को खिलाएं।
Her ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer Zindagi
  • Total Time :25 min
  • Preparation Time : 20 min
  • Cooking Time : 15 min
  • Servings : 3
  • Cooking Level : Medium
  • Course: Snacks
  • Calories: 150
  • Cuisine: Indian
  • Author: Sahitya Maurya

सामग्री

  • सौंफ-1/2 चम्मच
  • जीरा-1/2 चम्मच
  • काली मिर्च-1/2 चम्मच
  • मशरूम-250 ग्राम
  • मक्खन-2 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
  • करी पत्ता-8 पत्ता
  • प्याज-1 कटा हुआ
  • शिमला मिर्च-1/2 कटी हुई
  • नमक-स्वादानुसार
  • अदरक पेस्ट-1/2 चम्मच
  • सुखा धनिया-1/2 चम्मच
  • सरसों के दाने-1/2 चम्मच

विधि

  • Step 1 :

    सबसे पहले आप सौंफ, जीरा, काली मिर्च और सुखा धनिया को पीस कर अलग रख लीजिए।

  • Step 2 :

    इसके बाद एक कढ़ाई में मक्खन गरम करके उसमें करी पत्ता और सरसों दाना डालकर 1 से 2 मिनट के लिए भून लीजिए।

  • Step 3 :

    2 मिनट बाद इस कढ़ाई में आप प्याज और अदरक पेस्ट भी डालकर अच्छे से पका लीजिए।

  • Step 4 :

    पकने के बाद आप इसमें मशरूम को डालें और मध्यम आंच पर 3 से 4 मिनट पकने दीजिये।

  • Step 5 :

    4 मिनट बाद इसमें शिमला मिर्च के साथ पिसे हुए मसाले को डालकर लगभग 8 से 10 मिनट तक पकने के लिए छोड़ दीजिये।

  • Step 6 :

    बीच में एक बार इसे अच्छे से चला दीजिये, ध्यान रहे, इसे बनाते समय इसमें पानी नहीं डालना है।

  • Step 7 :

    10 मिनट पकने के बाद गैस को बंद कर दीजिये और इसे प्लेट में निकाल कर सर्व कीजिए।