herzindagi
image

चीनी, गुड़ नहीं केवल महुआ से तैयार करें स्वादिष्ट पुआ

Mahua Pua Recipe: महुआ पुआ उत्तर भारत में बनाई जाने वाली मशहूर डिशेज में से एक है। यह पुआ स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है। अगर आपके घर में कोई डायबिटीज पेशेंट या फिर शुगर फ्री डिशेज खाना पसंद करते हैं, तो आप महुआ फल से पूरी बनाकर तैयार कर सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-09-21, 11:17 IST

बचपन में दादी-नानी किसी खास मौके व त्योहार पर विभिन्न प्रकार की स्वादिष्ट पकवान बनाया करती थी। पूड़ी की तरह दिखने वाला महुआ पुआ न केवल स्वाद बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। हालांकि अब लोग गुड़, चीनी और मैदा की मदद से अलग-अलग वैरायटी के पुआ बनाकर तैयार करते हैं।  हम आपको उत्तर प्रदेश में महुआ नाम मशहूर फल इसे अन्य जगहों पर मोहवा / विप्पा / इलुप्पाई/मोहुवा/मोहवा आदि नाम से जाना जाता है। यह फल दिखने में नया सुंदर लगता है उसके फायदे भी अनेक हैं। इस लेख में आज हम आपको इसी फल से बनने वाले पुआ की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं।

सफेद और जुगनू रंग का दिखने वाला यह फल मार्च-अप्रैल और मई-जून में पेड़ पर आते हैं। इस फल को आप सूखा कर लंबे समय तक स्टोर करके रख सकती हैं। अगर आप शुगर खाना पसंद नहीं करती हैं, तो आप महुआ पुआ को बिना किसी टेंशन के खा सकती हैं क्योंकि इससे बनने वाले पुआ में चीनी या गुड़ की जरूरत नहीं पड़ती है। चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी।

इसे भी पढ़ें-इस पितृ पक्ष सिर्फ 30 मिनट में बनाएं अरहर और आलू से ये स्वादिष्ट व्यंजन, नोट करें रेसिपीज

महुआ पुआ बनाने की रेसिपी

  • महुआ पुआ बनाने के लिए सबसे पहल महुआ को निकालकर अच्छे से चेक करें कि कहीं उसमें किसी प्रकार की मिट्टी या कीड़े तो नहीं है।

How to make mahua pua at home

  • साफ करने के बाद महुआ को पानी में धोकर रात भर यानी 6-7 घंटे के लिए रख दें।
  • सुबह महुआ को पानी से निकालकर छान लें।
  • अगर आप के पास ताजे महुआ हैं, तो उसे पानी में भिगोने की जरूरत नहीं है।
  • अब इसे मिक्सर ग्राइंडर में बिना पानी के डालकर ग्राइंड कर लें।
  • इसके बाद पिसे हुए पेस्ट को बर्तन में निकालकर अलग कर लें।
  • दूसरी तरफ आटा को छन्नी की मदद से छान कर अलग लें।
  • अब तैयार महुआ पेस्ट को आटा में डालकर आराम से गूंथे। जरूरत पड़ने पर पानी डाले।
  • आटा गूथते समय ध्यान रखें कि आटा गीला न हो।
  • आटे के अच्छे से गूंथने के बाद उसे 10 मिनट के लिए ढककर रख दें।
  • अब छोटी-छोटी लोई बनाकर पूरी के आकार में गोल बेलें।
  • आप चाहे तो इसे त्रिभुजाकार आकार में भी बना सकती हैं।
  • पूरी बेलने के बाद उसके ऊपर सफेद तिल लगाएं।
  • इसके बाद किनारे पर दो उंगली की मदद से गोंठ लें। साथ ही बीच में कांटे वाले चम्मच की मदद से हल्के-हल्के छेद कर दें, ताकि पुआ कच्चा न रहे।
  • अब कड़ाही में तेल या घी डालकर गर्म होने के लिए छोड़ दें।
  • तेल गर्म होने के बाद इसमें पुआ को डालकर मरून होने तक बीच-बीच में अलट-पलट कर पकाएं।
  • अब इसे पेपर या टिशू पेपर पर निकालकर अचार के साथ गर्म-गर्म सर्व करें।

easy mahua pua recipe

  • आप इसे स्टोर करके 3-4 दिन तक खा सकती हैं। बासी होने पर यह और स्वादिष्ट हो जाता है।

इसे भी पढ़ें-केरल का लोकप्रिय व्यंजन अवियल बनाना हुआ आसान, जान लें यह रेसिपी

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image credit- Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

महुआ पुआ Recipe Card

महुआ पुआ बनाने का तरीका

Vegetarian Recipe
Total Time: 45 min
Prep Time: 25 min
Cook Time: 20 min
Servings: 5
Level: Medium
Course: Breakfast
Calories: 100
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Yadav

Ingredients

  • महुआ-200 ग्राम
  • गेहूं का आटा-250 ग्राम
  • सफेद तिल-2 चम्मच
  • पानी
  • घी या तेल

Step

  1. Step 1:

    महुआ पुआ बनाने के लिए सबसे पहल महुआ को निकालकर अच्छे से साफ कर लें।

  2. Step 2:

    साफ करने के बाद महुआ को पानी में धोकर रात भर यानी 6-7 घंटे के लिए रख दें।

  3. Step 3:

    सुबह छानकर इसे मिक्सर ग्राइंडर में बिना पानी डाले ग्राइंड कर लें।

  4. Step 4:

    इसके बाद पिसे हुए पेस्ट को आटा में डालकर गूंथ लें।

  5. Step 5:

    आटा गूंथते समय ध्यान रखें कि आटा गीला न हो।

  6. Step 6:

    अब छोटी-छोटी लोई बनाकर पूरी के आकार में गोल बेल लें।

  7. Step 7:

    इसके बाद कांटे वाले चम्मच की मदद से हल्के-हल्के छेद कर दें, ताकि पुआ अच्छे से पक सके।

  8. Step 8:

    तेल गर्म होने के बाद पुआ को डालकर मरून होने तक बीच-बीच में अलट-पलट कर पकाएं।

  9. Step 9:

    अब इसे पेपर या टिशू पेपर पर निकालकर अचार के साथ गर्म-गर्म सर्व करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।