herzindagi
khari biscuits easy recipe in hindi

बेकरी जैसा खारी बिस्कुट अब घर पर बनाना होगा एकदम आसान, जान लें यह रेसिपी

आज हम आपको खारी बिस्कुट की आसान रेसिपी बता रहे हैं। बता दें कि खारी बिस्कुट बहुत ही कॉमन स्नैक्स है, जिसे चाय के साथ बड़े ही चाव से खाया जाता है। इसे आप घर पर भी इन स्टेप्स से बना सकते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-07-02, 12:17 IST

बिस्किट्स और कुकीज खाना भला किसे पसंद नहीं होता है। कोई भी पार्टी हो या फैमिली गेट टु गेदर, बिस्किट्स खाने की सामग्रियों का हिस्सा होते हैं। आजकल तो मार्केट में कई तरह के बिस्कुट मिलने लगे हैं, जिसे स्टोर करके लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है। 

इसी लिस्ट में खारी बिस्कुट भी आता है, जिसे बड़े ही चाव से खाया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे लेयर से तैयार किया जाता है। फिर फ्राई करते क्रिस्पी रूप दिया जाता है। वैसे तो इसे नमकीन भी बनाया जाता है, लेकिन बेहतर होगा कि आप चाशनी वाले बिस्कुट तैयार करें। 

खारी बिस्कुट की विधि

khari how to make

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को इकट्ठा करके रख लें। फिर एक बड़े कटोरे में मैदा छान लें। इसमें नमक, शक्कर और बेकिंग पाउडर मिला लें।
  • ठंडे घी या मक्खन को छोटे टुकड़ों में काटकर मैदा में डालें। उंगलियों की मदद से घी या मक्खन को मैदा में इस तरह मिलाएं कि मिश्रण ब्रेडक्रम्ब्स जैसा हो जाए।

इसे जरूर पढ़ें-  बारिश में लें चाय के साथ इन बिस्किट्स का मजा

  • धीरे-धीरे ठंडा पानी डालते हुए आटा गूंथ लें। ध्यान रखें कि आटा न ज्यादा सख्त हो और न ही बहुत नरम।
  • अब आटे को एक गीले कपड़े से ढककर 20-30 मिनट के लिए रख दें। आटे को बेलन की मदद से 1/4 इंच मोटा बेल लें।
  • मनचाहे आकार के बिस्कुट काट लें। आप गोल, चौकोर या किसी भी आकार में काट सकते हैं।
  • बेकिंग ट्रे पर बटर पेपर या थोड़ा सा घी लगाकर चिकना कर लें। कटे हुए बिस्कुट ट्रे पर रखें। बिस्कुट के बीच थोड़ा-सा अंतर रखें ताकि वे फैल सकें।
  • ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट कर लें। फिर बिस्कुट को 15-20 मिनट तक बेक करें। जब तक वे सुनहरे और कुरकुरे न हो जाएं।

इसे जरूर पढ़ें-  बिस्किट की मदद से घर पर ऐसे बनाएं 10 मिनट में केक, सभी हो जाएंगे खुश

  • बिस्कुट को ओवन से निकालकर ठंडा होने दें। ठंडा होने पर ये और भी कुरकुरे हो जाएंगे। ठंडे होने पर खारी बिस्कुट को चाय या कॉफी के साथ सर्व करें।
  • आप चाहें तो बिस्कुट के ऊपर तिल, जीरा या काले तिल छिड़क सकते हैं। बिस्कुट को एयरटाइट कंटेनर में रखें, ताकि वे लंबे समय तक कुरकुरे बने रहें। 

Image Credit- (@Freepik)  

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

खारी बिस्कुट रेसिपी। Recipe Card

इन टिप्स की मदद से बनाएं खारी बिस्कुट।

Vegetarian Recipe
Total Time: 25 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 15 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 175
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • मैदा- 2 कप
  • घी- 1 कप
  • ठंडा पानी- आधा कप
  • नमक- आधा चम्मच
  • चीनी- आधा कप
  • बेकिंग पाउडर- 1 छोटा चम्मच

Step

  1. Step 1:

    एक बड़े कटोरे में मैदा छान लें। इसमें नमक, शक्कर और बेकिंग पाउडर मिला लें।

  2. Step 2:

    ठंडे घी या मक्खन को छोटे टुकड़ों में काटकर मैदा में डालें।

  3. Step 3:

    धीरे-धीरे ठंडा पानी डालते हुए आटा गूंथ लें। ध्यान रखें कि आटा न ज्यादा सख्त हो और न ही बहुत नरम।

  4. Step 4:

    मनचाहे आकार के बिस्कुट काट लें। आप गोल, चौकोर या किसी भी आकार में काट सकते हैं।

  5. Step 5:

    बेकिंग ट्रे पर बटर पेपर या थोड़ा सा घी लगाकर चिकना कर लें।

  6. Step 6:

    कटे हुए बिस्कुट ट्रे पर रखें। बिस्कुट के बीच थोड़ा सा अंतर रखें ताकि वे फैल सकें।

  7. Step 7:

    फिर बिस्कुट को 15-20 मिनट तक बेक करें। जब तक वे सुनहरे और कुरकुरे न हो जाएं।

  8. Step 8:

    ठंडा होने पर ये और भी कुरकुरे हो जाएंगे। ठंडे होने पर खारी बिस्कुट को चाय या कॉफी के साथ सर्व करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।