सिंपल फ्राइड राइस नहीं, घर पर बनाएं गार्लिक-एग फ्राइड राइस

जब कुछ स्‍पेशल खाने का मन हैं तो क्यों न घर पर गार्लिक-एग फ्राइड राइस बनाया जाए। ये बहुत ही कम समय में बन के तौयार हो जाता है। जानें इसकी आसान रेसिपी हमारे साथ।  

garlic egg fried rice recipe

घर पर अगर आप फ्राइड राइस बनाने की सोच रही हैं तो आज हम आपके लिए एक खास और टेस्टी 'गार्लिक-एग फ्राइड राइस' की रेसिपी लेकर आए हैं। सिंपल फ्राइड राइस खा के बोर हो गई हैं तो इसे आप घर पर बना कर सकती हैं। अगर आपको तीखा भी पसंद है तो आपको ये जरूर पसंद आएगा। गार्लिक-एग फ्राइड राइस अपने स्पाइसी स्वाद के लिए जाना जाता है। इस फ्राइड राइस में आप अपने हिसाब से कई तरह की सब्जियां भी डाल के बना सकती हैं।

एक अगल वेरिएशन में तैयार इस फ्राइड राइस को बच्चों के साथ-साथ आपके परिवार के भी सभी सदस्य काफी पसंद करेंगे। इसे आप लंच या डिनर के मेन्यू में भी शामिल कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले अंडे की भुर्जी तैयार करनी है, और उबले चावल, गार्लिक और कुछ मसाले डालने के कुछ देर बाद टेस्टी और लाजवाब डिश बन के तैयार हो जाती है। तो देर किस बात की चलिए जानते हैं गार्लिक-एग फ्राइड राइस की आसान रेसिपी के बारे में-

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

गार्लिक-एग फ्राइड Recipe Card

राइस इस बार घर पर सिंपल फ्राइड राइस नहीं बल्कि, गार्लिक-एग फ्राइड राइस बनाएं।
Her ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer Zindagi
  • Total Time :30 min
  • Preparation Time : 20 min
  • Cooking Time : 15 min
  • Servings : 3
  • Cooking Level : Medium
  • Course: Main Course
  • Calories: 200
  • Cuisine: Indian
  • Author: Sahitya Maurya

सामग्री

  • अंडा-2
  • अदरक पेस्ट-1/2 चम्मच
  • लहसुन-6-7 कली (कटे हुए)
  • तेल-2 चम्मच
  • लाल मिर्च- 4-5
  • चावल-2 कप (उबले हुए)
  • काली मिर्च-1/2 चम्मच
  • नमक-स्वादानुसार
  • धनिया पत्ता-1 चम्मच
  • सोया सॉस-1 चम्मच
  • गरम मसाला-1/2 चम्मच
  • प्याज-1/2 (बारीक कटा हुआ)

विधि

  • Step 1 :

    गार्लिक-एग फ्राइड राइस बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में तेल गरम करें और लहसुन डालकर ब्राउन होने तक अच्छे से भून लीजिए।

  • Step 2 :

    इसके बाद, भूने हुए लहसुन में से आधा अलग निकाल के रख लीजिए। यह लास्ट में डालने के काम आएगा।

  • Step 3 :

    अब इसमें प्याज, अदरक और लाल मिर्च को डाल कर भूनिए। इसके बाद अंडा फोड़कर भुर्जी तैयार कर लीजिए।

  • Step 4 :

    भुर्जी तैयार करने के बाद इसमें उबले हुए चावल को डालकर मिला दीजिए और 4 से 5 मिनट अच्छे से पका लीजिए।

  • Step 5 :

    5 मिनट बाद इसमें नमक, काली मिर्च और सोया सॉस डालकर लगभग 5 से 6 मिनट तक पकने दीजिए।

  • Step 6 :

    अब आधे निकाले हुए लहसुन को डाल कर गैस को बंद कर दीजिए। ऊपर से धनिया पत्ता डालिए।

  • Step 7 :

    2 से 3 मिनट बाद इसे सर्विंग प्लेट में निकाल लीजिए और सर्व कीजिए।