एग्नॉग बनाने की यह आसान रेसिपी नहीं जानते होंगे आप 

क्रिसमस पर हम सभी अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को गिफ्ट देते हैं और पार्टी करते हैं। इसलिए हम आपको पार्टी के लिए एग्नॉग बनाने की विधि लेकर आए हैं, जिससे मिनटों में यह ड्रिंक्स तैयार की जा सकती है। 

 
how to make eggnog at home

क्रिसमस का त्योहार सबके लिए खुशियां लेकर आता है, खासतौर पर बच्‍चों के लिए। बच्चों को हर साल 25 दिसंबर का बेसब्री से इंतजार रहता है, क्योंकि बच्चे सैंटा या सांता बनते हैं या उनसे मिलने का इंतजार करते हैं। इसलिए अपने बच्चों की उम्मीद को पूरा करने के लिए मम्मी क्रिसमस पार्टी प्लान करती हैं और अपने बच्चों को ढेर सारे सरप्राइज देते हैं। परिवार के सारे लोग महीनों भर पहले से ही क्रिसमस के लिए शॉपिंग करने लगते हैं।

ऐसे में अगर आप भी क्रिसमस के दिन पार्टी प्लान कर रहे हैं, तो ड्रिंक्स की लिस्ट में एग्नॉग को शामिल कर सकते हैं। बता दें कि एग्नॉग ड्रिंक क्रिसमस पर खासतौर से बनाई जाती है। अगर आप भी बनाने की सोच रहे हैं, तो इस रेसिपी को फॉलो कर सकते हैं।

विधि

What does eggnog taste like

  • एक बड़े कटोरे में अंडे एक-एक करके तोड़ लें और फिर चम्मच की मदद से अच्छी तरह से मिलाएं।
  • अब इसमें ब्राउन शुगर के साथ चीनी को भी डाल दें। फेंटने के बाद बचा हुआ सामान डाल दें।
  • सभी सामग्रियों को डालने के बाद एक इलेक्ट्रिक हैंड की मदद से ब्लेंडर करें। वर्ना चम्मच का इस्तेमाल करें और लगातार इस मिश्रण को चलाते रहें।
  • इसे तब तक चलाएं जब तक इसमें हल्के झाग न आ जाए और चीनी पूरी तरह से घुल जाए।
  • अब एक पैन लें और इसमें आधा दूध डाल दें और उबाल आने दें। इस दौरान आंच हल्की रखें और जब दूध आधा रह जाए तो थोड़ा-थोड़ा करके अंडे वाला मिश्रण डालें।
  • ध्यान रखें कि अंडे फटें ना, अगर अंडे फट जाएंगे तो ड्रिंक का स्वाद बिल्कुल बेकार हो जाएगा। पकने के बाद गैस बंद कर दें।
  • फिर ठंडा होने दें और एक दूसरे बाउल में बचा हुआ दूध, दालचीनी मिलाएं। इसके बाद, वेनिला एसेंस और जायफल पाउडर रख दें। अब इसमें अंडे वाला मिश्रण डालें और ब्लेंडर की मदद से मिलाएं।
  • ऊपर से जायफल को डालकर ठंडा करने के लिए रखें। इसके बाद एग्नॉग को सर्व करें। आप ऊपर से कॉफी डालकर भी सर्व कर सकते हैं।

Image Credit- (@Freepik)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

एग्नॉग Recipe Card

इस तरह से बनाएं एग्नॉग।
Her ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer Zindagi
  • Total Time :20 min
  • Preparation Time : 10 min
  • Cooking Time : 10 min
  • Servings : 4
  • Cooking Level : Medium
  • Course: Snacks
  • Calories: 175
  • Cuisine: Indian
  • Author: Shadma Muskan

सामग्री

  • दूध- 3 कप
  • चीनी- 2 कप
  • अंडे- 3
  • वेनिला एसेंस- 2 चम्मच
  • ताजी क्रीम- 5 बड़े चम्मच
  • ब्राउन शुगर-3 चम्मच
  • दालचीनी- 2 चुटकी
  • जायफल पाउडर- 1 छोटा चम्मच

विधि

  • Step 1 :

    एक बड़े कटोरे में अंडे एक-एक करके तोड़ लें और फिर चम्मच की मदद से अच्छी तरह से मिलाएं।

  • Step 2 :

    इसमें ब्राउन शुगर के साथ चीनी को भी डाल दें। फेंटने के बाद बचा हुआ सामान डाल दें।

  • Step 3 :

    इसे तब तक चलाएं जब तक इसमें हल्के झाग न आ जाए और चीनी पूरी तरह से घुल जाए।

  • Step 4 :

    ध्यान रखें कि अंडे फटें ना, अगर अंडे फट जाएंगे तो ड्रिंक का स्वाद बिल्कुल बेकार हो जाएगा।

  • Step 5 :

    इसके बाद, वेनिला एसेंस और जायफल पाउडर रख दें।

  • Step 6 :

    फिर ऊपर से जायफल को डालकर ठंडा करने के लिए रखें। इसके बाद एग्नॉग को सर्व करें।