herzindagi
what is the right way to use spoon fork knife

छुरी, चम्मच और कांटे से खाने में क्या आपको भी होती है दिक्कत? जानें इस्तेमाल का सही तरीका

छुरी, चम्मच और कांटा देखकर क्या आप भी उसे देखते रहते हैं? चलिए आपको इन्हें इस्तेमाल करने का सही तरीका बताते हैं। 
Editorial
Updated:- 2022-07-28, 14:22 IST

अब लोगों का बाहर जाना बहुत आम हो गया है। लंच या डिनर के लिए तो आप भी परिवार और दोस्तों के साथ जाते होंगे। फैंसी रेस्तरां में अक्सर खाने के टेबल पर प्लेट्स के साथ क्लॉथ,स्पून, फोर्क और नाइफ रखा होता है। इनकी मदद से आपने लोगों को खाना खाते हुए देखा होगा। लेकिन क्या आप उन लोगों में से हैं जिन्हें समझ नहीं आता है कि खाने की टेबल पर कैसे बैठना चाहिए और किस तरह से खाना चाहिए।

क्या आप भी नाइफ और फोर्क से खाना नहीं खा पाते हैं? या आपको फोर्क और स्पून से सही ढंग से खाना नहीं आता? फिर आपको यह आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए। इसमें हम आपको बताएंगे कि किस तरह से आपको सही तरह से छुरी, चम्मच और कांटे का इस्तेमाल करना चाहिए।

नाइफ की मदद से कैसे खाएं?

अपने बाएं हाथ में अपना फोर्क या स्पून को रखें और दाहिने हाथ में चाकू पकड़ें। स्पून या फोर्क से खाने को पकड़कर चाकू से उसे कट करें। और फिर अपने चाकू को नीचे रखें। अब दाहिने हाथ में स्पून या फोर्क रखकर उससे खाना खाएं। अगर आप कंफर्टेबल हैं तो चाकू को हाथ में पकड़कर रखें, नहीं तो उसे प्लेट में रखकर आराम से फोर्क या स्पून का इस्तेमाल करें।

how to eat right with fork knife and spoon

चम्मच से कैसे खाएं?

चम्मच आपके दाहिने हाथ (राइट हैंड) में रखे जाते हैं और इससे आप आइसक्रीम, सूप, शोरबा जैसे फूड आइटम्स खाने के लिए उपयोग करते है। हमेशा ध्यान रखें कि चम्मच से खाना खाते वक्त आपको आवाज नहीं करनी चाहिए। अगर आपके हाथ में स्पून और नाइफ दोनों है, तो पहले राइट हैंड में नाइफ को रखें, उससे कट करके फिर स्पून से उठाएं। वहीं नूडल्स आदि को कभी भी चम्मच से न खाएं। अगर आपके टेबल में फोर्क नहीं है, तो किसी से मंगवा लें। चम्मच से नूडल्स इधर-उधर गिरेगा जो अच्छे एटिकेट्स नहीं होते हैं। साथ ही चम्मच को हाथ में पकड़कर दूसरों से बात करना भी गलत माना जाता है।

इसे भी पढ़ें : इस 1 ट्रिक की मदद से मिक्सर ब्लेड की धार बढ़ा सकते हैं आप, जानिए कैसे

how to eat with fork

फोर्क से कैसे खाएं?

नूडल्स, स्पेगटी जैसी चीजों को फोर्क से खाया जाता है। अगर आप मेसी नहीं दिखना चाहते हैं तो पहले नूडल्स और स्पेगटी के नाइफ से छोटे टुकड़े करें और फिर उन्हें फोर्क से उठाकर खा सकते हैं। इसके अलावा कभी भी ऐसी चीजों को फोर्क से सीधे नहीं उठाना चाहिए। नूडल्स पर फोर्क रखकर उसे 2 बार रैप करें और फिर उठाकर खाएं। अगर आप ऐसी जगह हैं जहां राइस आदि के लिए भी फोर्क और नाइफ (कितने तरह के होते हैं किचन के चाकू) दिया है, तो नाइफ की मदद से फोर्क में खाने की मदद से उठाकर खाएं या आप उनसे चम्मच मांग सकते हैं।

खाने के होते हैं दो तरीके

अलग-अलग देशों के लोग जो खाते हैं उसके हिसाब से कांटा और चम्मच का इस्तेमाल अलग-अलग होता है। उदाहरण के लिए, दक्षिण एशियाई देशों, अफ्रीकी और अरब देशों के लोग अपने हाथों का उपयोग करके या कटलरी का कम से कम उपयोग के साथ खाना खाते हैं, लेकिन इसके अलावा फोर्क और नाइफ से खाने वाला अमेरिकी स्टाइल और यूरोपीय स्टाइल बहुत चर्चित है।

अमेरिकी स्टाइल

इस स्टाइल में अपने बाएं हाथ में पोर्क को पेन की तरह पकड़ते हैं। अमेरिकन स्टाइल को फॉलो करने के लिए चाकू को सिर्फ खाना काटते समय ही पकड़ा जाता है, जिसमें कांटे का पॉइंट, चाकू से ज्यादा आपके करीब होता है। फिर एक कट बनाएं और हाथों को स्विच करें, अपने चाकू को अपनी प्लेट के किनारे पर रखें और अपने कांटे को बाएं हाथ से अपने दाहिने तरफ ले आएं। अब कांटे से खाना उठाकर उसे खा लें।

इसे भी पढ़ें : गर्म पत्थर पर बनाई जाती थी ब्रेड, जानें फिर कैसे बनने लगा केक?

spoon knife fork use

यूरोपीय स्टाइल

आपकी प्लेट में फूड को कट करने और खाने के लिए दाहिने हाथ में चाकू और अपने बाएं हाथ में कांटा रखें। इसके बाद कांटे से खाने को पकड़कर उसे चाकू से कट करें। अब चाकू को दूसरे हाथ में शिफ्ट करें और फोर्क से खाना उठाएं और खाना खा लें (किचन में जरूर रखें ये चाकू)।

देखा कितना आसान है सही ढंग से स्पून, फोर्क और चाकू से खाना। अब आप भी अब रेस्तरां जाएं तो इन कटलरी को देखकर घबराएं नहीं। अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही कटलरी टिप्स के बारे में जानने के लिए पढ़ते रहें हरजिंदगी।

Image Credit : Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।