हरा धनिया के पतरोड़े स्नैक्स की बढ़ा देंगे शान, यहां जानें आसान रेसिपी

अगर आपके फ्रिज में हरा धनिया रखा हुआ है, तो यह लेख आपकी मदद कर सकता है क्योंकि हम इसके पतरोड़े की आसान रेसिपी बताएंगे जिसे आप फॉलो कर सकती हैं।
image

हरी सब्जियों में आमतौर पर हरा धनिया सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इसका इस्तेमाल गार्निश करने या चटनी बनाने के लिए ही नहीं, बल्कि स्वाद, सेहत और खुशबू के लिए भी किया जाता है। हरा धनिया व्यंजन बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। कई घरों में इसका इस्तेमाल कोफ्ते, तो कई घरों में पतरोड़े बनाने के लिए भी किया जाता है।

धनिया के पतरोड़े एक पारंपरिक, बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन है, जिसे खासतौर पर बारिश के मौसम में बनाना बहुत पसंद किया जाता है। यह रेसिपी उत्तर भारत के कई हिस्सों, खासकर उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा जैसे राज्यों में लोकप्रिय है, जहां हरी पत्तेदार सब्जियों का भरपूर इस्तेमाल किया जाता है।

यह व्यंजन न सिर्फ खाने में कुरकुरा और मजेदार होता है, बल्कि इसमें मौजूद हरा धनिया, बेसन, और मसाले शरीर के लिए फायदेमंद भी होते हैं। यह रेसिपी झटपट तैयार हो जाती है और शाम की चाय के साथ भी सर्व किया जा सकता है। इसकी आसान रेसिपी हम आपके साथ साझा कर रहे हैं।

हरा धनिया पतरोड़े की विधि

Himachali Patrode Recipe: A Perfect Evening Snack | Dil Se Indian

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें। फिर हरा धनिया को अच्छी तरह धोकर बारीक काट लें। इसमें डंठल भी शामिल कर सकती हैं क्योंकि इनमें भी खूब स्वाद होता है।

इसे जरूर पढ़ें-घर पर नहीं बन रहे राजस्थानी पतरोड़े.. कोई बात नहीं, ये कुकिंग टिप्स आएंगे काम

  • इस दौरान एक बाउल में बेसन और चावल का आटा छान लें। फिर इसमें लाल मिर्च पाउडर, नमक, हींग, हल्दी पाउडर, जीरा, कटा हुआ लहसुन और बाकी बचा हुआ सामान डाल दें।
  • अब इसमें हरा धनिया बारीक कटा हुआ डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। अगर आप चाहें तो इसमें अमचूर पाउडर भी डाल सकती हैं। फिर पानी की मदद से पतरोड़े तैयार करें।
  • सारे बनाने के बाद गैस पर एक कड़ाही रखकर तेल गर्म करें। फिर तैयार किए गए पतरोड़े डालें और दोनों तरफ से हल्का फ्राई कर लें।

इसे जरूर पढ़ें-अगर ऐसे रखेंगी हरा धनिया तो बिना फ्रिज के भी हफ्तों तक रहेगा फ्रेश

  • दोनों तरफ से सेंकने के बाद एक पेपर पर निकालें और चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें। यकीनन इसका स्वाद आप सभी को बहुत ही पसंद आएगा।
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

हरा धनिया के पतरोड़े Recipe Card

इन टिप्स की मदद से तैयार करें हरा धनिया के पतरोड़े
Her ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer Zindagi
  • Total Time :25 min
  • Preparation Time : 15 min
  • Cooking Time : 10 min
  • Servings : 4
  • Cooking Level : Medium
  • Course: Snacks
  • Calories: 175
  • Cuisine: Indian
  • Author: Shadma Muskan

सामग्री

  • हरा धनिया- 2 गुच्छा
  • बेसन- 1 कप
  • चावल का आटा- आधा कप
  • हरी मिर्च पाउडर- 4
  • अदरक- 1 इंच
  • लहसुन की कलियां- 5
  • जीरा- आधा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
  • हींग- एक चुटकी
  • नींबू का रस- 1
  • पानी- जरूरत के हिसाब से
  • तेल- सेंकने के लिए

विधि

  • Step 1 :

    सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें।

  • Step 2 :

    फिर हरा धनिया को अच्छी तरह धोकर बारीक काट लें।

  • Step 3 :

    एक बाउल में बेसन, चावल का आटा और बाकी बचा हुआ सामान डाल दें।

  • Step 4 :

    फिर पानी की मदद से पतरोड़े तैयार करें और बनाकर रख लें।

  • Step 5 :

    सारे बनाने के बाद गैस पर एक कड़ाही रखकर तेल गर्म करें।

  • Step 6 :

    फिर तैयार किए गए पतरोड़े डालें और दोनों तरफ से हल्का फ्राई कर लें।

  • Step 7 :

    दोनों तरफ से सेंकने के बाद एक पेपर पर निकालें और चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।