होटल जैसे चिली गार्लिक कॉर्न स्टिक घर पर बनाएं, शेफ से जानें रेसिपी

बरसात में हमेशा कुछ क्रिस्पी खाने का मन करता है। ऐसे में हम या तो पकौड़े बना लेते हैं या आलू चाट खाना पसंद करते हैं। पर इस बार होटल स्टाइल चिली गार्लिक कॉर्न बनाएं और चाय के साथ लुत्फ उठाएं। 

 
how to make chilli garlic corn sticks in hindi

खूबसूरत मौसम, ठंडी हवाएं, चाय का एक प्याला..... बारिश का मजा दोगुना कर देते हैं। अगर इसके साथ गर्मा-गर्म पकौड़े मिल जाएं, तो कुछ अधिक बोलने की जरूरत नहीं होती है। पकौड़े चाहे किसी भी चीज के क्यों न हों... स्वाद से भरे हुए ही होते हैं।

पर जब पकौड़े कुछ अलग तरीके से बने हों तो बात ही क्या है। पर हर बार पकौड़े खाना मौसम को बोरिंग कर देता है। हमें बरसात में पकौड़े के अलावा, कुछ अलग वैरायटी भी ट्राई करनी चाहिए। जी हां, आप वड़ा-पाव ट्राई कर सकते हैं, छोले-भटूरे ट्राई कर सकते हैं या फिर मैगी का लुत्फ उठा सकते हैं।

पर अगर कुछ लाइट खाने का मन कर रहा है, तो कॉर्न बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। जी हां, आप चिली गार्लिक कॉर्न स्टिक बनाकर खा सकते हैं और वो भी बिल्कुल होटल जैसे। बता दें कि होटल जैसे कॉर्न बनाना बहुत आसान है, बस आपको शेफ पंकज की रेसिपी फॉलो करनी होगी।

विधि

chilli corn sticks recipes

  • चिली गार्लिक कॉर्न स्टिक बनाने के लिए सबसे पहले 2 भुट्टे लें। चाकू की मदद से 4 पीस में काट लें।
  • फिर टूथ स्टिक की मदद से दाने को भुट्टे से अलग कर लें। बेहतर होगा कि भुट्टे को स्टिक के साइज में ही काटें। इससे दाने निकालने में आपको आसानी होगी।
  • इस दौरान एक पैन में पानी गर्म करने के लिए रख दें और जब तमाम स्टिक तैयार हो जाएं, तो पानी में डाल दें।
  • इसे पानी में उबाल लें, ताकि मसाला लगाकर अच्छी तरह से फ्राई किया जा सके।
  • इस दौरान हम चिली गार्लिक मसाला तैयार कर लेते हैं। इसके लिए एक बाउल में 1 चम्मच बारीक कटी हुई अदरक, 1 चम्मच लाल मिर्च, स्वादानुसार नमक और चिली फ्लेक्स डाल दें।
  • फिर 4 चम्मच गर्म तेल और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। फिर स्टिक को इस मिश्रण में डुबोएं और फिर एक प्लेट में निकाल लें।

Image Credit- (@Freepik)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

चिली गार्लिक कॉर्न स्टिक Recipe Card

इस तरह से बनाएं चिली गार्लिक कॉर्न स्टिक।
Her ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer Zindagi
  • Total Time :15 min
  • Preparation Time : 10 min
  • Cooking Time : 5 min
  • Servings : 2
  • Cooking Level : Medium
  • Course: Snacks
  • Calories: 175
  • Cuisine: Indian
  • Author: Shadma Muskan

सामग्री

  • कॉर्न- 2
  •  अदरक- 1 चम्मच (कटा हुआ)
  • चिली फ्लेक्स- 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
  • नमक- आधा छोटा चम्मच
  • तेल- 4 चम्मच (पका हुआ)
  • नींबू का रस- 1 चम्मच
  • हरा धनिया- 1 चम्मच (कटा हुआ)

विधि

  • Step 1 :

    सबसे पहले 2 भुट्टे लें और चाकू की मदद से 4 पीस में काट लें।

  • Step 2 :

    फिर टूथ स्टिक की मदद से दाने को भुट्टे से अलग कर लें।

  • Step 3 :

    एक पैन में पानी गर्म करने के लिए रख दें और स्टिक को उबाल लें।

  • Step 4 :

    एक बाउल में अदरक, लाल मिर्च, नमक और चिली फ्लेक्स डाल दें।

  • Step 5 :

    फिर 4 चम्मच गर्म तेल और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।

  • Step 6 :

    स्टिक को इस मिश्रण में डुबोएं और फिर एक प्लेट में निकाल लें।

  • Step 7 :

    ऊपर से कटा हुआ हरा धनिया डालें और गर्मागर्म सर्व करें।