herzindagi
Burani Raita Easy Recipe

भुने हुए लहसुन से झटपट बनाएं बुरानी रायता, जानें रेसिपी 

अपने चावल में स्वाद का तड़का लगाने के लिए आप 10 मिनट में बुरानी रायते की ये रेसिपी ट्राई कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2022-06-24, 11:03 IST

भारतीय थाली में हर व्यंजन के साथ रायता जरूर सर्व किया जाता है। क्योंकि रायता खाने में तड़का लगाने का काम करता है और इसके बिना हर व्यंजन या खाना अधूरा ही लगता है। हालांकि, दही का रायता आप कई तरह से बना सकती हैं। लेकिन इस बार गर्मियों में क्यों ना, रायते को कुछ डिफरेंट फ्लेवर दिया जाए।

जी हां, आज हम आपके लिए रेसिपी ऑफ द डे में बुरानी रायता बनाने की आसान रेसिपी लेकर आए हैं, जो ना सिर्फ डिफरेंट है बल्कि स्वादिष्ट भी है। क्योंकि इसमें दही को लहसुन का तड़का लगाया जाता है। तो देर किस बात की, चलिए जानते हैं कि कैसे आप घर पर आसानी से बुरानी रायता बना सकती हैं।

बनाने का तरीका-

Raita recipe in hindi

  • रायता बनाने के लिए सबसे पहले आप लहसुन को बारीक काट लें और हल्का भून लें। (आम का रायता रेसिपी)
  • अब इसे एक बाउल में निकाल लें फिर इसमें नमक, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर आदि डाल दें।

इसे ज़रूर पढ़ें- घर पर इस आसान विधि से बनाएं टेस्टी लीची रायता, करेंगे सभी पसंद

  • फिर इसमें दही डाल दें और इसे अच्छी तरह से मिला लें। लेकिन ध्यान रहे कि दही बिल्कुल स्मूथ हो मथा हुआ हो।
  • अब रायता एक सूती कपड़े डालें और इसे निचोड़कर एक दूसरे बाउल में निकाल लें।
  • बस आपका बुरानी रायता तैयार है, जिसे आप धनिया पत्ती के साथ सर्व कर सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-चावलों के साथ बनाएं राजमा रायता, जानें बनाने की आसान विधि

Image Credit- (@Swiggy and Freepik)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

बुरानी रायता रेसिपी| Recipe Card

बुरानी रायता बनाने के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकती हैं।

Vegetarian Recipe
Total Time: 10 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 5 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Others
Calories: 95
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • 2 कप- दही
  • 30- लहसुन की कली
  • 1 टेबल स्पून- काला नमक
  • स्वादानुसार- नमक
  • 1.5 टेबल स्पून- लाल मिर्च पाउडर
  • 1 स्पून- घी

Step

  1. Step 1:

    रायता बनाने के लिए सबसे पहले आप लहसुन को बारीक काट लें।

  2. Step 2:

    अब इसे एक बाउल में निकाल लें फिर इसमें सभी समग्री डाल दें।

  3. Step 3:

    फिर इसमें दही डालें और इसे अच्छी तरह से मिला लें।

  4. Step 4:

    अब रायता एक सूती कपड़े डालें और इसे निचोड़कर एक दूसरे बाउल में निकाल लें।

  5. Step 5:

    बस आपका बुरानी रायता तैयार है, जिसे आप धनिया पत्ती के साथ सर्व कर सकती हैं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।