ब्रेड दही वड़ा घर पर कैसे बनाएं, जानें इसकी आसान रेसिपी

अगर आपने कभी ब्रेड दही वड़ा नहीं खाया है तो इसकी रेसिपी जान लें, क्योंकि फिर आप इसे आसानी से अपने घर पर कभी भी बना सकते हैं।

make bread dahi vada at home easy recipe tips

दही वड़ा एक ऐसी डिश है जिसे आमतौर पर हर घर में बनाया जाता है। अधिकतर दही वड़ा उड़द की दाल से तैयार किया जाता हैं। लेकिन, अगर आप दही वड़ा अलग तरह का टेस्ट करना चाहते हैं तो ब्रेड दही वड़ा बना सकते हैं। ब्रेड दही वड़ा आसानी से और झटपट तैयार किया जा सकता है। यह खाने में बेहद ही टेस्टी और स्वादिष्ट लगता है। अगर आपके घर में कोई मेहमान भी आने वाले हैं तो महज कुछ ही मिनटों में इसे तैयार करके उसे खिलाया जा सकता हैं। तो इस बार जब भी आपका दही वड़ा खाने का मन हो तो आप उड़द की दाल का नहीं बल्कि ब्रेड का बना दही वड़ा ट्राई करें। तो चलिए इसे बनाने की आसान रेसिपी के बारें में जानें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

ब्रेड दही वड़ा रेसिपी Recipe Card

दही वाडा के जगह बनाएं टेस्टी और स्वादिष्ट ब्रेड दही वड़ा
Her ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer Zindagi
  • Total Time :25 min
  • Preparation Time : 20 min
  • Cooking Time : 15 min
  • Servings : 4
  • Cooking Level : Medium
  • Course: Others
  • Calories: 200
  • Cuisine: Indian
  • Author: Sahitya Maurya

सामग्री

  • ब्रेड- 10 पीस टुकड़े
  • दही- 300 ग्राम
  • लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
  • आमचूर पाउडर- 1/2 चम्मच
  • तेल- आवश्यकता अनुसार
  • नमक- स्वादानुसार
  • पुदीना-कटा हुआ
  • अनारदाना- 3 चम्मच
  • जीरा पाउडर- एक चुटकी
  • चाट मसाला- 1/2 चम्मच
  • धनियां पत्ता- आवश्यकता अनुसार

विधि

  • Step 1 :

    सबसे पहले ब्रेड के किनारे वालाा भूरे हिस्‍सा काट लें, इसके बाद ब्रेड को पानी में भिगोकर निचोड़ें और एक बर्तन में रख लें।

  • Step 2 :

    अब निचोड़ें हुए ब्रेड में नमक, अमचूर, और हल्का नमक डालकर अच्छे से मिक्स करके, छोटी-छोटी बॉल्स तैयार कर लीजिए।

  • Step 3 :

    इसके बाद कड़ाही में तेल गरम करके इसे डीप फ्राई करें, फ्राई करने के बाद इसे कुछ देर के लिए ठंडा होने दे।

  • Step 4 :

    अब आप एक अन्य बर्तन में दही, नमक और लाल मिर्च पाउडर को अच्छे से मिला लीजिए।

  • Step 5 :

    अब इसे तले हुए ब्रेड वड़ा के ऊपर डालिए, गार्निश करने के लिए जीरा पाउडर, पुदीना, धनियां पत्ता और अनारदाना भी ऊपर से डाल दीजिएं।

  • Step 6 :

    आपका टेस्टी और स्वादिष्ट ब्रेड दही वड़ा सर्व करने के लिए तैयार है।