भारतीय रसोई में प्याज और लहसुन का प्रयोग बहुत किया जाता है। खासतौर पर जब बात स्वादिष्ट भोजन पकाने की आती है तो बिना प्याज-लहसुन के बात नहीं बनती है। कुछ रेसिपीज तो ऐसी भी होती हैं, जिनमें लहसुन अच्छी मात्रा में डाला जाता है। इसलिए लहसुन खाने के शौकीन लोग अपने घर पर ही लहसुन को स्टोर करके रखते हैं।
लहसुन को सही तरह से यदि स्टोर किया जाए तो उसे लंबे वक्त तक इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप बाजार से अच्छे और सही लहसुन चुन कर लाई हों। कई महिलाओं की यह शिकायत होती हैं कि प्याज अच्छा है या खराब यह पता लगाना आसान है, मगर लहसुन अंदर से अच्छा निकलेगा या खराब उसका अंदाज़ा लगाना कठिन है।
तो चलिए आज हम आपकी इसमें मदद करते हैं और आपको बताते हैं कि जब आप लहसुन खरीद रही हों तो किन बातों को नजरअंदाज बिलकुल न करें।
लहसुन खरीदते वक्त सबसे पहले उसका आकार देखें। बहुत छोटे आकार का लहसुन न लें। ऐसे लहसुन की कलियां बहुत ही छोटी होती हैं और छिलका अधिक होता है। बहुत अधिक छोटी कलियों वाले लहसुन में कोई खराबी नहीं होती है, मगर उन्हें छीलने और काटने में आपको दिक्कत हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें: Tips: प्याज खरीदते वक्त रखें इन 5 बातों का ध्यान
प्याज और आलू की तरह यदि आप लहसुन को ठीक से स्टोर नहीं करती हैं तो उसमें से स्प्राउट्स ( स्प्राउट्स कैसे बनाएं) निकलने लगते हैं। ऐसे में लहसुन को जल्दी इस्तेमाल न किया जाए तो वह सड़ जाता है। वहीं जब आप बाजार से लहसुन खरीद रही हैं तो उसकी स्टेम को जरूर टटोल लें। यदि वह हरी नजर आ रही है तो यह जान लें कि लहसुन में जल्दी ही स्प्राउट्स नजर आने लग जाएंगे। इस तरह के लहसुन की गांठ न खरीदें।
इसे जरूर पढ़ें: Tips: आलू खरीदते वक्त रखें 3 बातों का ध्यान
लहसुन का छिलका देख कर भी आप इस बात का अंदाजा लगा सकती हैं कि लहसुन ( लहसुन का अचार रेसिपी )अंदर से कैसा होगा। आमतौर पर पेपर जैसे हल्के छिलके वाला लहसुन ही अच्छा होता है। मगर कई बार आपको बाजार में मोटे छिलके वाला लहसुन भी नजर आ जाएगा। इस तरह के लहसुन की गांठ कभी सही होती है तो कभी उसका छिलका इतना मोटा होता है कि अंदर लहसुन की कली न के बराबर निकलती है या फिर होती ही नहीं है। इस तरह के लहसुन की गांठ को थोड़ा दबा कर देखें और साथ ही उसका वजन भी टटोलें।
गर्मियों के मौसम में अक्सर सब्जियां जल्दी सड़ने लगती हैं। लहसुन भी अधिक तापमान में बहुत दिन तक फ्रेश नहीं रहता है। इसलिए जब आप बाजार से लहसुन खरीदने जा रही हों तो यह देख लें कि लहसुन की कलियां कटी या गली हुई तो नहीं हैं। यदि ऐसा है तो उस लहसुन को न खरीदें, क्योंकि वह बहुत जल्द ही सड़ जाता है।
अगली बार आप जब बाजार से लहसुन खरीदने जा रही हों तो पहले ये टिप्स जरूर पढ़ें। यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी किचन हैक्स जानने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।
Image Credit: freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।