Fake Vs Real Mustard Oil: कहीं आपके किचन में मौजूद सरसों के तेल में मिलावट तो नहीं? यूं करें पहचान

मिलावटी तेल का लगातार सेवन पेट की समस्याओं से लेकर लिवर और किडनी तक को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप जानें कैसे असली और नकली सरसों तेल में फर्क करें। 
image

भारतीय किचन में सरसों का तेल सिर्फ एक खाना पकाने के लिए ही नहीं, बल्कि कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है। इसके तीखी खुशबू और झनझनाहट भरा स्वाद हर खाने को खास बना देता है। हालांकि, आजकल बाजार में ऐसे कई सरसों तेल मौजूद हैं जिनमें मिलावट की जा रही है। इससे न सिर्फ स्वाद खराब होता है, बल्कि सेहत भी खतरे में पड़ सकती है।

मिलावटी तेल का लगातार सेवन पेट की समस्याओं से लेकर लिवर और किडनी तक को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप जानें कैसे असली और नकली सरसों तेल में फर्क करें, ताकि आप और आपके परिवार की हेल्थ अच्छी रहे। तो आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं असली सरसों के तेल का इस्तेमाल करने के हैक्स-

क्यों होता है सरसों के तेल में मिलावट?

Fake Vs Real Mustard Oil

आजकल मुनाफा बढ़ाने के लिए नकली या सस्ते तेल जैसे अरंडी, पाम या राइस ब्रान ऑयल की मिलावट की जाती है। इससे तेल ज्यादा हो जाता है, लेकिन कभी-कभी रंग और खुशबू के लिए सिंथेटिक केमिकल मिलाए जाते हैं जो बॉडी के लिए जहरीले हो सकते हैं। अगर आप मिलावट वाले तेल का इस्तेमाल करते हैं, तो लिवर, किडनी और पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है।

इसे जरूर पढ़ें-इन तरीकों से आप पता लगा सकती हैं कि आपका सरसों का तेल असली है या नकली

असली और नकली सरसों तेल की पहचान कैसे करें?

  • असली तेल की पहचान अलग ही होती है, इसमें तीखापन और झनझनाहट की अलग ही पहचान होती है। वहीं, नकली तेल में झनझनाहट नहीं होती और अलग ही महक आती है।
  • असली सरसों का तेल हल्का जमने लगता है, जिसमें सफेद लेयर भी जमने लगती है। वहीं, नकली तेल जमता नहीं है और इसमें लेयर भी नहीं आती।

कैसे करें पानी का टेस्ट?

How to test oil quality at home

  • एक कटोरी पानी लें। उसमें तेल की कुछ बूंदें डालें।
  • अगर बूंदें ऊपर तैरती रहें, तो तेल असली है।
  • अगर फैल जाएया रंग छोड़ें, तो मिलावटी हो सकता है।

ब्लॉटिंग पेपर टेस्ट करें

  • सबसे पहले सफेद कागज को लें और इसपर कुछ बूंद तेल डालें।
  • अगर यह असली तेल होगा, तो धीरे-धीरे कागज पर फैलेगा और पीला निशान छोड़ेगा।
  • अगर यह नकली तेल है, तो तुरंत रंग छोड़ देगा।

पीसीबी टेस्ट करें

पीसीबी टेस्ट यानी पोटैशियम परमैंगनेट टेस्ट (Potassium Permanganate Test) जिसकी मदद से घर पर ही असली तेल की पहचान की जा सकती है। इस टेस्ट से यह पता लगाया जा सकता है कि तेल में कोई हानिकारक रसायन या मिलावट तो नहीं है।

सामग्री

  • सरसों का तेल- 1 चम्मच
  • साफ पानी- आधा कप
  • पोटेशियम परमैंगनेट- 1 चुटकी
  • गिलास- 1 गिलास

कैसे करें पीसीबी टेस्ट?

How to check purity of Mustard oil at home in Hindi

  • एक कटोरी में साफ पानी लें। फिर इसमें एक चुटकी पोटेशियम परमैंगनेट मिलाएं। पानी का रंग गुलाबी या हल्का बैंगनी हो जाएगा।
  • अब इसमें 1 चम्मच सरसों का तेल डालें। फिर मिश्रण को 1–2 मिनट तक बिना हिलाए छोड़ दें।
  • अगर तेल की लेयर ऊपर तैर रही है, तो पानी का रंग जस का तस बना रहेगा।

सरसों का तेल खरीदते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान

How to check if mustard oil is pure or not

  • हमेशा उस ब्रांड का सरसों तेल खरीदें, जिस पर FSSAI का प्रमाणित मार्क हो। इससे आप असली तेल की पहचान की जा सकती है।
  • लोकल या खुला तेल लेने से बचें। हमेशा पैकिंग में सील बंद और किसी जानी-मानी कंपनी का तेल खरीदें जिसकी रेपुटेशन अच्छी हो।
  • हर खरीदारी से पहले लेवल चेक करें। तेल फ्रेश होना चाहिए, बहुत पुराना या एक्सपायरी के करीब का तेल न खरीदें।
  • असली सरसों का तेल हल्का पीला या सुनहरा होता है, लेकिन अगर बहुत गहरा, बादामी रंग हो तो सावधान हो जाएं।

सरसों का तेल आपके रोज के खाने का अहम हिस्सा है। इसलिए इसे खरीदते वक्त थोड़ी सी सावधानी आपको मिलावट के खतरे से बचा सकती है। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik and shutterstock)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP