Curd Gravy: यार......ग्रेवी बिल्कुल सही तरीके से बनाई थी, लेकिन दही डालते ही फट गई। क्या यार...इनकी मेहनत से ग्रेवी तैयार की थी, पर पूरी मेहनत पर पानी फिर गया। मेरे साथ हर बार ऐसी ही होता है, पता नहीं क्यों। इसलिए ग्रेवी बनाने के लिए कई लोग प्याज-टमाटर का इस्तेमाल करते हैं।
मान लीजिए आपके पास टमाटर एकदम ही खत्म हो गए हैं, तब तो ग्रेवी बनाना ज्यादा मुश्किल हो जाता है। मजबूरन हमें दही का इस्तेमाल करना पड़ता है। मगर अब आपको मजबूरी में दही का इस्तेमाल करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बता रहे हैं। इनकी मदद से दही को फटने से बचा सकते हैं। खास बात यह है कि ये हैक्स हमारे नहीं है, बल्कि शेफ पंकज भदौरिया के द्वारा बताए गए हैं।
View this post on Instagram
बात दें कि मास्टर शेफ पंकज भदौरिया, जो अपनी टेस्टी रेसिपीज की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर पनीर को काटने और स्टोर करने का तरीका अपने फैन्स के साथ साझा की है, जिसे हम आपको आसान शब्दों में बता रहे हैं।
नॉर्मली हम दही को ग्रेवी में बनाते वक्त ही डालते हैं। (बाजार जैसी दही जमाएं अब घर पर) सीधा दही का पैकेट खोला और कड़ाही में डाल दिया, लेकिन ऐसा करना ठीक नहीं है। शेफ पंकज बताती हैं कि दही को ग्रेवी, सालन में डालने से पहले अच्छी तरह से फेंट लें और फेंटने के बाद ही इस्तेमाल करें।
इसके लिए दही को एक बाउल में निकाल लें और चम्मच की मदद से फेंट लें। फेंटने के लिए आप मिक्सर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे दही बहुत कम वक्त में मेल्ट हो जाएगा और आपका समय भी बचेगा।
इसे जरूर पढ़ें- ये पांच पहाड़ी तड़के आपने खाने को बनाएंगे और भी स्वादिष्ट
शायद यह बहुत कम लोगों को मालूम होगा कि दही को ग्रेवी में हमेशा हल्की आंच करके डालना चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया जाता, तो दही फट सकता है और मेहनत बेकार हो सकती है। इसलिए दही डालते वक्त या तो गैस हल्की कर दें या बिल्कुल बंद कर दें।
इस बात का ध्यान रखें कि दही ज्यादा ठंडा ना हो, क्योंकि ठंडा-गर्म मिलने से भी मामला खराब हो जाता है। इसलिए फ्रिज से दही निकालने के बाद नॉर्मल होने दें और फिर ग्रेवी में डालें।
दही डालने के बाद ग्रेवी को लगातार चलाते रहें, लगातार चलाने से दही एकदम सेट हो जाएगा और स्वाद खराब भी नहीं होगा। आपको तबतक चलाना है, जबतब एक उबाल ना जाए। एक उबाल आने के बाद चलाना बंद कर सकते हैं।
वहीं, अगर हर बार ग्रेवी में दही मिक्स करने के बाद आपकी दही फट जाती है तो ऐसे में उसमें कॉर्नस्टार्च मिक्स करना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। (कॉर्नस्टार्च के बारे में कितना जानती हैं आप) कॉर्नस्टार्च डालने से दही स्टेबलाइज हो जाता है, जिससे फटने का डर काफी कम हो जाता है।
इसे जरूर पढ़ें- दही से तैयार इन शानदार रेसिपीज को आप भी घर पर बनाएं
ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए जैसे आप कॉर्नस्टार्च या आटे का उपयोग करती हैं, उसी तरह से इसका भी उपयोग किया जा सकता है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।