वैसे तो वड़ा पाव मुंबई का फेमस है, लेकिन इन दिनों पूरे भारत में इसकी घूम है। दिल्ली में वड़ा पाव तो काफी वायरल हो रहा है, वायरल गर्ल की वजह से। इसलिए इसे खाने की चाहत हर किसी को हो रही है, तो दूर-दूर से वायरल वड़ा पाव गर्ल के हाथ से बने वड़ा पाव का स्वाद चखने आ रहे हैं। हाालंकि, यह उन लोगों के लिए आसान है, तो दिल्ली में रह रहे हैं।
मगर उन लोगों के लिए मुश्किल जो दिल्ली या इस देश से बाहर रह रहे हैं। ऐसे में विदेश में रहने वालों लोगों को पारंपरिक व्यंजनों की याद आना लाजमी है। हमारे देश के हर कोने में ऐसे तमाम व्यंजन हैं, जो देश की संस्कृति को समेटे हुए हैं। उनसे जुड़ी कहानियां और किस्से दिलचस्प हैं।
वहीं, मुंबई जैसे राज्य का खान-पान और तमाम व्यंजन राज्य की संस्कृति को दर्शाते हैं। कई पारंपरिक डिशेज के बीच एक बहुत पॉपुलर स्नैक्स है वड़ा पाव। यह पाव और वड़ा से तैयार किया जाता है। अगर आप इसे घर पर बनाना चाहते हैं, तो हमारे बताए गए टिप्स आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं।
कैसे होता है वड़ा पाव का स्वाद?
वड़ा पाव स्नैक्स और ब्रेकफास्ट दोनों में सर्व किया जाता है, लेकिन अक्सर लोगों की शिकायत होती है कि वह परफेक्ट वड़ा पाव नहीं बना पाते हैं। महिलाओं को अक्सर ऐसा लगता है कि क्रिस्पी और स्पंजी वड़ा बनाने में काफी मेहनत करनी पड़ती है, जबकि ऐसा नहीं है।
आप चाहें तो कुछ बातों का खास ख्याल रखते हुए घर पर परफेक्ट वड़ा पाव बना सकती हैं। सिर्फ रेसिपी को ही फॉलो ना करें, बल्कि इसके लिए कुछ ऐसी ट्रिक भी होती हैं, जिन्हें फॉलो किया जा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें-आखिर कैसे तैयार किया जाता है गोभी मुसल्लम? यहां जानें बनाने के ट्रिक्स
वड़ा पाव की आसान रेसिपी
सामग्री
- पाव बक्स
- 1/4 कप- लहसुन की चटनी (लाल लहसुन की चटनी)
- 1- प्याज
- 4- कली लहसुन
- 2- हरी मिर्च
- 1-प्याज
- 1 इंच- अदरक
- 1 कप-पालक
- 4 बड़े चम्मच- क्लासिक मेयोनेज
- मक्खन
- आधा कप- स्वीट कॉर्न, स्टीम्ड
- 1 छोटा चम्मच- चाट मसाला पाउडर
- 4-आलू (उबाल कर मैश किए हुए)
- नमक- स्वादानुसार
- 1 कप- होल व्हीट ब्रेड क्रम्ब्स
- हर्ब बटर , बन्स को टोस्ट करने के लिए
वड़ा पाव की विधि
- पालक और कॉर्न वड़ा पाव बनाने के लिए सबसे पहले, आप बटाटा वड़ा या टिक्की की तैयारी करेंगे। एक कड़ाही में मक्खन गर्म करें और इसे पिघलने दें।
- जब यह पिघल जाए तो इसमें प्याज, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च डालकर कुछ मिनट तक भूनें जब तक कि प्याज नरम और हल्के सुनहरे रंग का न हो जाए। अब इसमें पालक को मिलाएं। आप चाहें तो इसमें थोड़ा पुदीना के पत्ते भी डाल सकती हैं।
- अब इसे कुछ सेकंड के लिए तब तक पकाएं जब तक कि यह सूख न जाए और इसकी नमी लगभग वाष्पित न हो जाए। इसमें मैश किए हुए आलू और उबले हुए स्वीट कॉर्न, चाट मसाला डालें और कुछ मिनट के लिए भूनें।
- पालक कॉर्न टिक्की के मिश्रण को ठंडा होने दें।
- पालक कॉर्न टिक्की के मिश्रण के गोल गोले बनाकर एक तरफ रख दें। पालक कॉर्न टिक्की को ब्रेड क्रम्ब्स से कोट करें। एक कड़ाही गरम करें, मक्खन पिघलाएं और पालक कॉर्न टिक्की को सभी तरफ से ब्राउन और क्रिस्पी होने तक फ्राई करें।
- ध्यान रखें कि आंच को तेज न करें क्योंकि इससे टिक्की समान रूप से नहीं पकेगी। अब बारी आती है वड़ा पाव तैयार करने की। इसके लिए पाव बन्स को आधा बीच से काटें। तवे पर हर्बड बटर फैलाएं और दोनों तरफ से तब तक भूनें, जब तक कि सतह हल्की सुनहरी और कुरकुरी न हो जाए।
- एक बार बन के सिक जाने के बाद, एक तरफ थोड़ी लहसुन की चटनी और दूसरी तरफ वेज मेयो फैलाएं। बन्स के बीच पालक कार्न वड़ा और कुछ प्याज के छल्ले रखें। आपके टेस्टी वड़ा पाव सर्व करने के लिए तैयार हैं।
वड़ा पाव बनाने के टिप्स
- वड़ा के लिए जब आप बैटर तैयार कर रहे हैं, तो उसके लिए उड़द दाल के साथ सभी सामग्रियों को सूखा ही पीस लें। जब यह पिस जाए तो एक कप पानी मिक्स कर इसे दोबारा पीस लें।
- वड़ा के लिए बैटर काफी थिक होता है, लेकिन लोग इसे हाथों से शेप नहीं दे पाते हैं। अगर आपको भी यह समस्या हो रही है तो वड़ा बनाते वक्त अपनी हथेलियों में पानी लगा लें और उंगलियों से इसे शेप दें और तेल में डाल दें।
- वड़ा को क्रंची बनाने के लिए आप एक ट्रिक फॉलो कर सकते हैं। इसके लिए जब पैन में तेल गर्म होने के लिए गैस पर चढ़ाती है, तो तुरंत वड़ा का बैटर ना डालें, बल्कि तेल को गर्म होने दें।
- वड़ा फ्राई करने के लिए पुराने तेल का इस्तेमाल ना करें। यूज किया हुआ तेल सेहत के लिए हानिकारक तो होता ही है, साथ ही यह आपकी डिश का कलर और स्वाद दोनों का खराब कर देगा।
अब आप भी वड़ा पाव बनाकर उनका मजा ले सकते हैं। अगर आप इस और स्वादिष्ट बनाने के लिए अलग ट्रिक्स आजमाते हैं, तो हमारे साथ उन्हें शेयर करें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों