नूडल्स एक ऐसा फास्ट फूड है, जिसे हर कोई आसानी से खा सकता है। इसके लिए हमें बहुत ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं पड़ती है। आप भी किसी भी रेस्तरां या कैफे में नूडल्स को आसानी से ऑर्डर कर सकते हैं, स्वाद के साथ-साथ आपको च्वाइस भी मिलेगी।
हालांकि, नूडल्स एक चीनी व्यंजन है, जिसे दुनिया भर में काफी शौक से खाया जाता है। मगर अपने देश की बात ही अलग होती है, जिसमें कई तरह से देसी तड़का लगाया जाता है। ऐसे में जो लोग विदेश रहते हैं, उन्हें घर और घर के खाने की तो याद सताती ही है।
ऐसा इसलिए क्योंकि हमें घर जैसा खाना बनाना नहीं आता, लेकिन अब आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको बिल्कुल इंडियन स्टाइल नींबू और हरा धनिया के नूडल्स बनाना सिखाएंगे।
क्या है नींबू धनिया नूडल्स?
आजकल नूडल्स दुनिया भर में काफी फेमस हैं। बच्चे हों या फिर बड़े हफ्ते में एक दिन नूडल्स खाना पसंद करते ही हैं। हालांकि, आप नूडल्स कई तरह से बना सकते हैं, लेकिन नींबू और धनिया नूडल्स काफी पसंद किए जाते हैं। इसे नींबू और धनिया से बनाया जाता है, जिसका स्वाद खट्टा होता है।
इसे जरूर पढ़ें-मूली के पत्तों को न समझें बेकार, बनाएं स्वादिष्ट साग
सामग्री
- इंस्टेंट नूडल्स- 2 पैकेट या 140 ग्राम
- तेल – 2 बड़े चम्मच
- लहसुन- 1 बड़ा चम्मच (कटा हुआ)
- हरी मिर्च- 2 (कटी हुई)
- टेस्ट मेकर- 2 पैकेट
- नींबू - 1
- हरा धनिया- 1 मुट्ठी
- नमक– आधा छोटा चम्मच
- हरा प्याज- 1 मुट्ठी (कटा हुआ)
बनाने का तरीका
- इसके लिए आप दो पैकेट नूडल्स को निकालकर 90 प्रतिशत पका लें। ध्यान रखें कि नूडल्स पूरी तरह से बिल्कुल न पके। नूडल्स जब पक जाए, तो उसे ठंडे पानी में 2-3 बार साफ करके एक प्लेट में रख लें। ऊपर से थोड़ा-सा तेल डालकर नूडल्स को हिला लें।
- इसके बाद 1 हरा प्याज को बारीक-बारीक काटकर रख लें। इसके साथ ही हरा धनिया को बारीक काट लें।
- अब एक पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल डालकर उसे गर्म कर लें। जब तेल गर्म हो जाए, तो आंच बंद करके अलग रख लें।
- अब एक बाउल में 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया,, बारीक कटा हुआ लहसुन, स्वादानुसार नमक और नींबू डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। (हरा धनिया स्टोर करने के टिप्स)
- इस कटोरे में गर्मागर्म तेल डालें और फिर एक बार सारी चीजों को मिक्स करें। अब इसमें ऊपर से नूडल्स डालकर मसालों के साथ अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- ऊपर से इसमें नूडल्स का चटपटा मसाला और 1 छोटा चम्मच मक्खन डालकर गर्मागर्म इसका आनंद लें। ये डिश अगर आपने अपने मेहमानों को भी खिलाई, तो उन्हें बहुत पसंद आएगी।
मम्मी के ईजी टिप्स
- जब भी आप नूडल्स को उबालें तो पहले पानी को तेज आंच पर अच्छी तरह से उबाल लें। ऐसा करने से आपको नूडल्स पानी में डालते ही खुल जाएंगे और आपस में चिपकते नहीं हैं।
- आप नूडल्स को पानी में डालने से पहले पतीली में 1 चुटकी नमक और 1 चम्मच तेलडाल दें। इसके बाद ही पानी में नूडल्स डालें। पानी में नूडल्स डालने के बाद आप इसे लगभग 4 मिनट तक पकाएं और फिर एक प्लेट में निकाल लें।
- अगर आप चाहती हैं कि आपके नूडल्स एकदम खिले हुए बनें, तो नूडल्स को अधिक न उबालें। आप नूडल्स को हमेशा कच्चा रखें और इसे चेक करने के लिए एक नूडल्स को बीच से तोड़कर देखें।
जब आप ठंडे पानी से अपने नूडल्स को वॉश कर लें, तो इसे एक प्लेट में निकाल लें। इसके बाद प्लेट में 1 चम्मच तेल डालें और नूडल्स को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
बस आपके खिले-खिले नींबू और हरा धनिया के नूडल्स बनकर तैयार हैं। अब आप इसे कोई भी फ्लेवर दे सकती हैं। आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों