Dil Se Indian: विदेश में रहकर घर पर ऐसे बनाएं सन्देश, रक्षा बंधन पर नहीं खलेगी घर की कमी

रक्षा बंधन आ रहा है। ऐसे में मिठाई बाजार से न लाएं। घर पर ही तैयार करें बंगाली संदेश, जो आसानी से तैयार होगा। इस रेसिपी को कुछ ईजी टिप्स की मदद से कैसे बना सकते हैं, चलिए जानें।

homemade bengali sweet sandesh recipe for raksha bandhan

रक्षा बंधन आने वाला है और ऐसे में भाई-बहनों ने पहले ही सारी तैयारी कर ली होगी। भाइयों के लिए क्या बनेगा, इसके लिए आपकी लिस्ट तैयार हो चुकी होगी। वहीं बहनों के गिफ्ट्स की एक लिस्ट भी भाइयों के पास आ गई होगी। रक्षा बंधन के मौके पर हर घर में जश्न होता है। परिवार के सारे भाई-बहन मिलकर इस दिन को और भी खास बनाते हैं।

विदेश में रह रहे लोगों को अपने देश में मनाए जाने वाले यही त्यौहार सबसे ज्यादा याद आते हैं। अगर आप भी विदेश में हैं और इस बार राखी पर घर नहीं जा सकेंगे, तो अपने लिए वहां कुछ ऐसा बनाएं तो घर की कमी खलने नहीं देगा। रक्षा बंधन ऐसा त्यौहार है, जिसमें खूब सारी मिठाइयां खरीदी जाती हैं। सभी अपने भाई-बहनों के लिए उनकी पसंद की मिठाइयां लेकर आते हैं।

रसगुल्ले, गुलाब जामुन, घेवर, चमचम, रसमलाई, राजभोग, मिल्क केक, काजू कतली, जैसी तमाम मिठाइयां गिफ्ट्स में दी जाती हैं। इसी तरह आप अपने लिए इस बार संदेश बना सकते हैं। यह एक लोकप्रिय बंगाली मिठाई है, जिसे खूब पसंद किया जाता है। बंगाल में यह अलग-अलग सांचों में तैयार की जाती है और कई बड़े त्यौहार इसके बिना अधूरे होते हैं। चलिए आज आपको बताएं कि आप यह फेमस मिठाई घर पर कैसे बना सकेंगे।

क्या होता है संदेश?

bengali dessert sandesh

यह बंगाल का फेमस डेजर्ट है जिसे अलग-अलग तरीके से बनाया जाता है। कुछ लोग इसे दूध और चीनी से बनाते हैं, तो कई क्षेत्रों में इसे छेना से बनाया जाता है। ढाका में रहने वाले लोग संदेश जैसा ही एक अलग डेजर्ट तैयार करते हैं जिसे दही और मावा से बनाया जाता है। बंगाल में मखा संदेश नाम से एक डेजर्ट बहुत ज्यादा लोकप्रिय है। इसमें छैना को हल्का गूंथकर धीमी आंच पर चीनी के साथ हल्का सा भूनकर तैयार किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: Dil Se Indian: विदेश में अब मिस नहीं करेंगे देसी मालपुआ, इन ट्रिक्स से झटपट तैयार करें

कैसे बनाएं संदेश?

संदेश के लिए सामग्री-

  • 200 ग्राम पनीर
  • 3-4 हरी इलायची कुटी हुई
  • 1/2 कप चीनी
  • 2 बड़े चम्मच दूध
  • 1 कप कसा हुआ खोया
  • 4-5 केसर के धागे
  • 1 बड़ा चम्मच घी
  • बादाम बारीक कटे हुए

संदेश बनाने का तरीका-

  • इसे बनाना बहुत आसान है। इसके लिए एक बड़े कटोरे में पनीर को क्रम्बल करके डालें। अब इसमें पीसी हुई चीनी डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
  • एक कटोरे में दूध और केसर डालकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। जब पनीर एकदम अच्छी तरह से मैश हो जाए, तो उसमें केसर वाला दूध मिलाकर मिक्स कर लें। अब एक पैन को मध्यम आंच पर गर्म करें और उसमें घी डालें। इसमें खोया डालकर खोया अच्छी तरह से भून लें। जब खोया भुन जाए, तो इसे पनीर के कटोरे में डालकर मिलाएं (घर पर बनाएं परफेक्ट मावा)।
  • आखिर में इसमें इलायची डालकर मिला लें और आंच बंद करें। मिश्रण को थोड़ा ठंडा कर लें और अच्छे से मैश कर लीजिए।
  • जब मिश्रण कमरे के तापमान पर पहुंच जाए, तो छोटी-छोटी गोलियां बनाएं और उन्हें मनचाहा आकार दें। संदेश को मनचाहा आकार देने के लिए आप पारंपरिक संदेश सांचे का भी उपयोग कर सकते हैं। बादाम से सजाकर फ्रिज में रखें और त्यौहार के दिन इसका मजा लें।

संदेश बनाने के लिए मम्मी के ईजी टिप्स-

how to make bengali sandesh

अगर आप पहली बार संदेश बना रहे हैं, तो इन टिप्स की मदद लें। ये पहली बार इस फेमस डेजर्ट को बनाने में आपके काम आएंगे और आपका डेजर्ट एकदम परफेक्ट बनेगा-

  • आप बाहर से छेना लाने की बजाय उसे घर पर भी बना सकते हैं। छेना बनाने के लिए फुल फैट मिल्क को गर्म करें और उसमें नींबू का रस डालकर उसे फाड़ लें। इसके बाद पनीर को इकट्ठा कर लें।
  • ध्यान रखें कि छैना हमेशा थोड़ा नम महसूस हो। इसका मतलब है कि आप छैना को पहले अच्छी तरह से निचोड़ लें, लेकिन उसे मोइस्ट रहने दें। इससे संदेश ड्राई नहीं होगा।
  • अच्छा संदेश बनाने के लिए छैना को तब तक मसलें जब तक वह पूरी तरह चिकना न हो जाए। छैना को कम से कम 5 मिनट तक गूंथें ताकि वह सॉफ्ट हो जाए।
  • छैना-चीनी के मिश्रण को धीमी आंच पर 4 से 5 मिनट से ज्यादा न पकाएं। यह सबसे ज्यादा जरूरी है। अगर आप छैना को बहुत देर तक पकाएंगे, तो वह ग्रेनी हो जाएगा।
  • अगर आप इसे अलग फ्लेवर का बनाना चाहते हैं, तो इसमें रोज़, पिस्ता और अन्य फ्लेवर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इन टिप्स को फॉलो करके आप भी बंगाली संदेश का मजा लें। त्यौहार पर अपने फ्रेंड्स के साथ इसे शेयर करें और अपने अनुभव हमारे साथ साझा करें। अगर यह लेख अच्छा लगा तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए विजिट करें हरजिंदगी।

Image Credit: freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP