herzindagi
image

Corn Ka Khichu: बच्चों से बड़ों तक सबको पसंद आएगा ये हेल्दी कॉर्न खिचू, मिनटों में करें तैयार

Corn Khichu Recipe: अगर आप भी स्नैक्स के लिए कुछ हेल्दी ऑप्शन ढ़ूंढ रही हैं, तो इसके लिए कॉर्न खिचू का ऑप्शन ट्राई कर सकती हैं। यह आपके घर में बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आएगा।
Editorial
Updated:- 2025-09-08, 10:49 IST

स्नैक्स बनाने के लिए हमें काफी सोचना पड़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि घर के बच्चे हर चीज खाना इतनी आसानी से पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में आप अपने बच्चों के लिए हल्का-फुल्का और हेल्दी स्नैक कॉर्न खिचू बना सकते हैं। यह आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है। गुजराती डिश खिचू को लोग चावल के आटे से बनाते हैं, लेकिन कॉर्न से बना इसका वेरिएशन स्वाद और न्यूट्रिशन दोनों में खास है। इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आता है और यह मिनटों में तैयार भी हो जाता है। आइए बताते हैं शेफ स्नेहा की बताई गई ये खास डिश।

कॉर्न खिचू बनाने का तरीका

  • इसके लिए आपको कॉर्न को पानी में नमक डालकर अच्छे से बॉयल करना है।
  • फिर इसे ठंडा कर देना है।
  • अब आपको इसे अच्छे से पीस लेना है।
  • फिर आपको एक कढ़ाई में 2 कप पानी डालना है।
  • अब इसमें आपको अजवाइन और जीरा मिक्स करना है।
  • इसमें अब नमक डालें और कुटा हुआ हरी मिर्च और अदरक डालें।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sneha Singhi Upadhaya (@snehasinghi1)

  • इसके बाद आपको इसमें थोड़ा सा बेकिंग सोड़ा मिक्स करना है।
  • अब पानी में अच्छे से बॉयल आने दें।
  • इसके बाद इसमें आपको 2 कप चावल का आटा डालना है।
  • फिर आपको कॉर्न ऐड करने हैं और सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करना है।
  • इसे थोड़ी देर के लिए ढक्कर रख दें।

3 - 2025-09-08T103853.582

कॉर्न खिचू को सर्व कैसे करें?

  • जब इसे पकते हुए 10 से 15 मिनट हो जाए और यह थोड़ा सा गाढ़ा हो जाए तो आपको इसमें थोड़ा सा ऑरिगेनो और चिली फ्लैक्स ऐड करना है।
  • इसके बाद इसे एक बॉउल में डालना है और धनिया से इसे गार्निश करना है।
  • इसमें आप बच्चों को देने से पहले थोड़ा सा घी ऐड करें।
  • फिर इसे बच्चे और बड़े दोनों को स्नैक्स टाइम में सर्व करें।

2 - 2025-09-08T103854.965

 

इसे भी पढ़ें: Moradabadi Dal Recipe: टेस्ट और हेल्थ का परफेक्ट कॉम्बो है मुरादाबादी दाल, जानें बनाने का आसान तरीका

इस तरह से आप बच्चे और बड़ों के लिए बनाएं कॉर्न खिचू। इससे आपका स्वाद भी बड़ जाएगा। साथ ही, घरवाले इसे दोबारा बनाने को जरूर कहेंगे। इसे आप किसी भी दिन बनाकर दे सकती हैं। इससे आपके बच्चे जंक फूड खाना भूल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: इस वीकेंड फैमिली को ब्रेकफास्ट में बनाकर खिलाएं Poha Goli Idli, शेफ पंकज भदौरिया से जानें बनाने की आसान विधि

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

हेल्दी कॉर्न खिचू Recipe Card

हेल्दी कॉर्न खिचू बनाने का तरीका

Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 15 min
Servings: 5
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 100
Cuisine: Indian
Author: Mahima Bhatnagar

Ingredients

  • कॉर्न- 1 कप
  • पानी - 2 कप
  • हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक- 1 इंच (कद्दूकस किया हुआ)
  • चावल का आटा- 2 कटोरी
  • बेकिंग सोडा- थोड़ा सा अजवाइन - ½ छोटी चम्मच
  • जीरा - ½ छोटी चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- 1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर- गार्निश के लिए

Step

  1. Step 1:

    इसके लिए आपको कॉर्न को पानी में नमक डालकर अच्छे से बॉयल करना है। फिर इसे ठंडा कर देना है।

  2. Step 2:

    अब आपको इसे अच्छे से पीस लेना है। फिर आपको एक कढ़ाई में 2 कप पानी डालना है।

  3. Step 3:

    इसमें आपको अजवाइन और जीरा मिक्स करना है।

  4. Step 4:

    इसके बाद आपको इसमें थोड़ा सा बेकिंग सोड़ा मिक्स करना है।

  5. Step 5:

    अब पानी में अच्छे से बॉयल आने दें। इसके बाद इसमें आपको 2 कप चावल का आटा डालना है।

  6. Step 6:

    फिर आपको कॉर्न ऐड करने हैं और सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करना है। इसे थोड़ी देर के लिए ढक्कर रख दें।

  7. Step 7:

    जब इसे पकते हुए 10 से 15 मिनट हो जाए और यह थोड़ा सा गाढ़ा हो जाए तो आपको इसमें थोड़ा सा ऑरिगेनो और चिली फ्लैक्स ऐड करना है।

  8. Step 8:

    इसके बाद इसे एक बॉउल में डालना है और धनिया से इसे गार्निश करना है।

  9. Step 9:

    इसमें आप बच्चों को देने से पहले थोड़ा सा घी ऐड करें।

  10. Step 10:

    फिर इसे बच्चे और बड़े दोनों को स्नैक्स टाइम में सर्व करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।