herzindagi
green apple recipes healthy

इस रेसिपी से बनाएं हरे सेब की चटपटी चटनी, स्वाद भूल नहीं पाएंगी आप

चटनी कई तरीके की होती है, उन्हीं में से एक है हरे सेब की चटनी। चटपटे स्वाद वाली हरे सेब की चटनी को बनाने में सिर्फ कुछ मिनट लगते हैं।
Editorial
Updated:- 2021-03-08, 11:49 IST

सुबह-सुबह ब्रेकफास्ट में फल को हम जरूर शामिल करते हैं। वैसे नाश्ते में सेब को शामिल करना काफी फायदेमंद माना जाता है। यह आपको कई बीमारियों से न सिर्फ बचाता है बल्कि आप पूरे दिन ऊर्जावान भी बने रहते हैं। वहीं सेब को डाइट में शामिल करने के कई तरीके हैं, आप चाहें तो इसकी सब्जी या फिर चटनी बना सकती हैं। सब्जी की तुलना में चटनी को बनाने में सिर्फ पांच मिनट लगते हैं। जी हां, चटपटे स्वाद वाली हरे सेब की चटनी आप स्नैक्स या फिर ब्रेकफास्ट में सर्व कर सकती हैं। बच्चों के अलावा बड़ों को भी यह चटनी खूब पसंद आएगी। आइए जानते हैं घर पर स्वादिष्ट हरे सेब की चटनी कैसे बना सकती हैं।

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले एक हरे सेब को अच्छी तरह धोने के बाद छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इसे एक बर्तन में निकाल कर रख लें।
  • इसके बाद हरे धनिया को धोकर बारीक काट लें और उसे भी एक बाउल में रख दें।
  • अब मिक्सर का जार लें और उसमें बारीक कटा हुआ धनिया, सेब, लहसुन की कलियां, हरी मिर्च, जीरा, इमली, और पानी मिक्स कर अच्छी तरह पीस लें।
  • पीसने के बाद मिश्रण को एक कटोरी में निकाल लें और उसमें नींबू के रस को मिक्स कर दें। अब इसमें स्वादानुसार नमक भी मिक्स कर दें।
  • इसके बाद चटनी को पुदीना के पत्तियों से गार्निश कर दें। इस तरह हरे सेब की चटनी बनकर तैयार हो जाएगी और इसे अब आप सर्व कर सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

हरे सेब की चटनी रेसिपी Recipe Card

ब्रेकफास्ट या फिर स्नैक्स में चटनी खाना चाहती हैं तो हरे सेब की चटपटी चटनी बना सकती हैं। इसे आप सिर्फ 5 मिनट में तैयार कर सकती हैं।

Vegetarian Recipe
Total Time: 5 min
Prep Time: 3 min
Cook Time: 2 min
Servings: 4
Level: Low
Course: Main Course
Calories: 50
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Singh

Ingredients

  • हरा सेब- 1 (मीडियम साइज)
  • जीरा- 1 छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च- 2
  • इमली का पेस्ट- 2 चम्मच
  • लहसुन की कलियां- 4 से 5
  • नमक- स्वादानुसार
  • पुदीना के पत्ते- 2 से 3
  • नींबू का रस- 1 चम्मच
  • हरा धनिया कटा हुआ- 1 छोटी कटोरी
  • पानी- 3 चम्मच

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले मीडियम साइज के हरे सेब को धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

  2. Step 2:

    इसके बाद हरा धनिया बारीक काट लें और उसे एक बाउल में रख लें।

  3. Step 3:

    मिक्सर के जार में सेब, हरा धनिया और अन्य सामाग्रियों को मिक्स कर पेस्ट बना लें।

  4. Step 4:

    जब यह पिस जाए तो इसे एक बाउल में निकाल लें और उसमें नींबू का रस और स्वादानुसार नमक मिक्स कर दें।

  5. Step 5:

    आखिर में पुदीना की पत्तियों से इसे गर्निश कर दें।

  6. Step 6:

    इस तरह हरे सेब की चटनी बनकर तैयार हो जाएगी। अब आप इसे परांठे के साथ या फिर किसी और स्नैक्स के साथ भी सर्व कर सकती हैं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।