पास्ता कई तरह से बनाया जाता है। Pasta में जो मसाले इस्तेमाल किए जाते हैं वो भी काफी अलग होते हैं। आप अपने घर पर कभी भी पास्ता बनाकर खा सकती हैं। इसे आप लंच में या फिर डिनर में भी खा सकती हैं। आपको अगर तीखा मसालेदार खाना पसंद है या आप creamy फूड खाना पसंद करती हैं तो आप अपनी पसंद का कोई भी फ्लेवर का पास्ता बनाकर खा सकती हैं।
अभी हम आपको गोभी से बनने वाले वेजिटेबल पास्ता की रेसिपी बता रहे हैं इसे आप इंडियन सब्जियों का पास्ता भी कह सकती हैं। ये खाने में जितना tasty होता है आपकी सेहत के लिए भी उतना ही हेल्दी होता है।
वेजिटेबल पास्ता में आप अपनी पसंद की सब्जियां भी डाल सकती हैं। अगर आपके बच्चे सब्जी खाने से बचते हैं और उन्हें एक टाइम का पूरा खाना खाने से मिलने वाले न्यूट्रिशन नहीं मिल पाते तो आप उन्हें ये vegetable Cauliflower pasta बनाकर जरूर खिलाइए। इसका स्वाद सभी को पसंद आता है। इसे बनाकर जब आप अपने बच्चों को देंगी तो वो बिना मुंह चिड़ाये ये पास्ता फटाफट से खा लेंगे और आप भी इस बात से खुश हो जाएंगी कि आपके बच्चे ने कुछ हेल्दी खाना खाया है।
वेजिटेबल गोभी पास्ता तैयार है आप इसे अपनी किसी भी फेवरेट सॉस या dip के साथ खाएं।
Tips: पास्ता आप गर्मागर्म ही खाएं तभी आपको ये ज्यादा स्वादिष्ट लगेगा। अगर आपको इंडियन मसाले वाला पास्ता पसंद नहीं है तो आप इसमें गर्म मसाला ना डालें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।