herzindagi
eggless fruit cake easy recipe

घर पर बनाएं एगलेस फ्रूट केक, ये है सबसे आसान रेसिपी

फ्रूट केक खाना पसंद है, लेकिन अगर आप बाज़ार से कुछ भी नहीं मंगवाना चाहती हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं फ्रूट केक बनाने की आसान रेसिपी।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2020-08-29, 10:22 IST

अक्सर ये देखा जाता है कि क्रिसमस के समय बाज़ार फ्रूट केक से सज गया है। फ्रूट केक की खासियत ये होती है कि साल के किसी भी महीने में इसे खाया जा सकता है और एक बार बनने के बाद ये 15 दिनों तक आराम से रखा जा सकता है। अगर आपको भी फ्रूट केक बहुत पसंद है, लेकिन बाज़ार के फ्रूट केक को खाने का मन नहीं तो आप घर पर ही इसे बना सकती हैं। 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

एगलेस फ्रूट केक Recipe Card

एगलेस फ्रूट केक को बनाना आसान है और अगर आपके पास समय है तो आप इसकी तैयारी 24 घंटे पहले से कर सकती हैं।

Vegetarian Recipe
Total Time: 120 min
Prep Time: 60 min
Cook Time: 60 min
Servings: 6
Level: High
Course: Desserts
Calories: 350
Cuisine: Others
Author: Shruti Dixit

Ingredients

  • अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट्स (बादाम
  • अखरोट
  • किशमिश
  • चेरी
  • पीच
  • प्लम) 1 कप
  • टूटी-फ्रूटी 1/2 कप
  • 1/4 चम्मच दालचीनी पाउडर
  • 1/4 चम्मच सुपारी पाउडर
  • 1/4 चम्मच पिसी हुई लौंग
  • 1.5 कप एप्पल जूस
  • 1/4 चम्मच नमक
  • 4 बड़े चम्मच कॉर्न स्टार्च
  • 2.5 कप मैदा
  • 3/4 चम्मच बेकिंग सोडा
  • 1.5 चम्मच बेकिंग पाउडर
  • 1.5 कप दूध
  • 1.5 चम्मच सफेद सिरका
  • 180 मिली वेजिटेबल ऑयल
  • 1.5 कप ब्राउन शुगर
  • 1 चम्मच वनीला एसेंस
  • 1 चम्मच शहद
  • 1/4 चम्मच लेमन एक्सट्रैक्ट (या ऑरेंज एक्सट्रैक्ट)

Step

  1. Step 1:

    हमें सबसे पहले फ्रूट्स को फर्मेंट करना होगा। इसके लिए आप सभी को बारीक काटकर एक दिन पहले ही एप्पल जूस में भिगो दें। अगर आप रम केक बनाना चाहती हैं तो इन्हें रम में भिगोएं।

  2. Step 2:

    अब एक बड़े बर्तन में कॉर्नस्टार्च, थोड़ा सा नमक, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, मैदा आदि अच्छे से मिलाएं। इसमें सभी स्पाइस पाउडर जैसे सुपारी, दालचीनी, लौंग आदि मिलाएं।

  3. Step 3:

    एक दूसरे बर्तन में दूध, सफेद सिरका अच्छे से मिलाकर 10 मिनट तक अलग रख दें।

  4. Step 4:

    अब तेल को शक्कर के साथ मिलाना है। आप इसे अच्छे से मिक्स करें जब तक शक्कर पिघलने न ले। इसी मिक्सचर में वनीला एक्सट्रैक्ट, लेमन या ऑरेंज एक्सट्रैक्ट भी मिलाएं।

  5. Step 5:

    इस स्टेप में शहद भी मिलाना है।

  6. Step 6:

    अब धीरे-धीरे करके दूध मिक्स और आटे वाले मिक्स को एक साथ मिलाना शुरू करें। मिक्सचर की कंसिस्टेंसी ऐसी होनी चाहिए जैसे केक बैटर की होती है।

  7. Step 7:

    अब इसमें शक्कर और ऑयल वाला मिक्सचर डालें और ध्यान रहे कि इसे बहुत ज्यादा फेंटें न।

  8. Step 8:

    अब रात से तैयार किए हुए ड्राई फ्रूट्स डालें और मिक्स करें। इसके बाद इसे बेकिंग पैन में डालें। ध्यान रहे बेकिंग पैन थोड़ा सा ग्रीस किया हुआ होना चाहिए।

  9. Step 9:

    अब इसे 350 डिग्री की हीट पर 60-50 मिनट तक पकाएं।

  10. Step 10:

    इसके पकने के बाद इसे बाहर निकालें और पूरी तरह से ठंडा होने के बाद आप चाहें तो इसमें पाउडर्ड शक्कर भी डाल सकती हैं।

  11. Step 11:

    ये केक बहुत ही स्वादिष्ट बनेगा और क्योंकि इसमें सब कुछ घर का बना हुआ ही इस्तेमाल किया गया है इसलिए ये हेल्दी भी होगा।

  12. Step 12:

    अगर आपको ये रेसिपी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य रेसिपी के बारे में जानने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।